राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , सोमवार, दिनांक 17 जून 2024

इतिहास की 17 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17  जून  2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 13:51 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* वणिज – 17:40 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* परिघ – 21:33 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* तुला दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 07:07 से 08:52
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी पूर्णरात्रि , बुध आर्द्रा नक्षत्र में 24:10 पर , शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में 28:43 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:51 तक , विघ्नकारक भद्रा 17:35 से , ईद-उल-जुहा /बकरीद (मुस्लिम) , मेला पीपलू (हमीरपुर 17 से 18 जून ) , आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि , राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि , श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस , श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस , डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड) , विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस व विश्व मगरमच्छ दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 06:26 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , निर्जला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भीमसेनी एकादशी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मूत्रं नोत्तिष्ठता कार्यं*
*न  भस्मनि  न  गोव्रजे ।*
*आर्द्रपादस्तु भुंजीत*
*नार्द्रपादस्तु संविशेत्॥ ६१॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_खड़ा होकर पेशाब न करें। राख में और गोशाला में भी मूत्र त्याग न करें, भीगे पैर भोजन तो करे़ं, परंतु शयन न करें ॥ ६१॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 जून 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अतिथि आगमन सम्भव है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1734 – फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
1745 – अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1773 – कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1856 – रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1922 – पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतििन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया था।
1930 – अमेरिकी राष्ट्रपति हरबर्ट हूवर ने स्मूट-हॉली टैरिफ अधिनियम को कानून में हस्ताक्षर किए थे।
1936 – हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध: आरएमएस लंकास्ट्रिया पर फ्रांस के सेंट-नज़ीर के पास लूफ़्टवाफ ने हमला किया और डूब गया। ब्रिटेन की सबसे खराब समुद्री आपदा में कम से कम 3,000 मारे गए।
1944 – आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली
1944 – जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1970 – एडविन लैंड ने पोलरॉइड कैमरा का पेटेंट कराया (कन्फर्म नहीं)।
1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
1985 – जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
1994 – उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
1999 – लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।
1999 – कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
2001 – नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
2002 – कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
2003 – फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
2004 – मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2004 – बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
2008 – देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2008 – रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया।
2008 – कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
2012 – मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।
2012 – चीन का “शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।
2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।
2017 – केंद्रीय पुर्तगाल के जंगल की आग की एक श्रृंखला में लगभग 64 लोगों की मौत व 204 घायल हुए।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली ।
2019 – डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
2020 – अमेरिका ने सीरिया पर अभी तक के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए।
2020 – भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य  चुन लिया गया। वोटिंग में महासभा के 193 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 देशों ने भारत का समर्थन किया।
2021 –  नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश की संसद को भंग करने के अपने फैसले का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया।
2021 – भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के रेवदंडा बंदरगाह के पास डूबते जहाज एमवी मंगलम के सभी 16 दल को बचाया।
2022 – RBI ने ‘Payments Vision 2025’ दस्तावेज़ जारी किया।
2022 – सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
2022 – प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ।
2023 – राजस्थान के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई।
2023 – तेलंगाना के सिकंदराबाद, बिहार के पटना और जम्मू-कश्मीर में सेना के अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग परेड हुई।
2023 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई।

*17 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – कैलाश नाथ काटजू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1903 – ज्योति प्रसाद अग्रवाल – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
1942 – भगत सिंह कोश्यारी – भारतीय राजनीतिज्ञ व  वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री रहे।
1945 – पी. डी. थनकप्पन आचार्य भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे।
1957 – फ़िलिप चेवरोन – संगीतज्ञ , आयरिश गायक – गीतकार , गिटारवादक और रिकॉर्ड निर्माता थे।
1970 – निशिकांत कामत एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे (17 जुलाई 1970 का भी वर्णन)।
1973 – लिएंडर पेस – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी।
1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ।
1981 – अमृता राव – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

*17 जून को हुए निधन👉*

1631 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
1674 – जीजाबाई – शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता।
1862 – लॉर्ड कैनिंग – भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ।
1895 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन।
2015 – एम एम पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2019 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी सुनवाई के दौरान अदालत में गिर पड़े और उनका निधन हो गया।
2020 – पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी एंकर तारिक अजीज का निधन हो गया।
2021 – जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष झांग झिजियान की रहस्यमय हालात में एक इमारत से गिरने से मौत हुई।
2022 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी ह्यूग मैकलहेनी (93) का निधन हुआ।

*17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला पीपलू (हमीरपुर 17 से 18 जून )।
🔅 आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🔅 ईद-उल-जुहा /बकरीद (मुस्लिम)।
🔅 श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि।
🔅 राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि।
🔅 श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस।
🔅 श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस।
🔅 डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती।
🔅 स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड)।
🔅 विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस।
🔅 विश्व मगरमच्छ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button