राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , सोमवार, दिनांक 10 जून 2024

इतिहास की 10 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10  जून  2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 16:17 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 21:40 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 16:17 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 16:47 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 08:41
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 07:07 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 16:17 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , श्री उमा चतुर्थी (बंगाल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 21:40 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:16 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:40 से , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी ) , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस व NATIONAL BALLPOINT PEN DAY._*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पंचमी 17:29 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रुति पंचमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न भग्ने नावशीर्णे च*
*शयने   प्रस्वपीत   च ।*
*नान्तर्धाने  न संयुक्ते*
*न च तिर्यक् कदाचन॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_टूटी और ढीली खाटपर नहीं सोना चाहिये। अँधेरे में पड़ी हुई शय्या पर भी सहसा शयन करना उचित नहीं है (उजाला करके उसे अच्छी तरह देख लेना चाहिये)। किसी दूसरे के साथ एक खाट पर न सोये। इसी तरह पलंग पर कभी तिरछा होकर नहीं, सदा सीधे ही सोना चाहिये॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 जून 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर या सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं । आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। किसी परिजन के चिंतन से कुछ मुक्ति मिलेगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।
1719 –  ग्लेन शीएल की लड़ाई: ब्रिटिश बलों ने याकूब और उनके स्पेनिश सहयोगियों को हराया।
1760 – न्यूयार्क में चिकित्सा अभ्यास के लिए पहले प्रभावी कानून को लागू किया गया।
1786 – चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1811 एक ज्वालामुखी विस्फोट सबरीना द्वीप (अज़ोरेस) में बना।
1829 – ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1943 – बॉलपॉइंट पेन मूल रूप से कल्पना की गई थी और क्विल और फाउंटेन पेन के क्लीनर और अधिक विश्वसनीय विकल्प के रूप में विकसित किया गया था। (943 को पेटेंट फाइलिंग की सालगिरह को याद किया जाता है।)
1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
1967 – इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 – अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
1999 – जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ।
2001 – बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री  नियुक्त हुए।
2001 – नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
2018 – राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एन आई ए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया।
2019 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।
2019 – कजाखस्तान में टोकयेव ने जीता राष्ट्रपति चुनाव ।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दे दी।
2019 – ऑटोमोबाइल प्रमुख महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड अवार्ड जीता व युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की।
2020 -भारत :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।
2020 – भारत का पहला वर्चुअल व्यापार मेला आयोजित किया गया तथा भारतीय रेल ने पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन कर नया विश्व मानदंड बनाया।
2020 – पाकिस्तानी वायुसेना ने ”हाई मार्क” युद्धाभ्यास, किया।
2021 – मुंबई में भारी बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में मकान ढहने की दो अलग- अलग घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – चीन की विधायिका ने विदेशी प्रतिबंधों के खिलाफ एक नए कानून को मंजूरी दी।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा फिर शुरू हुई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र इन-स्पेस के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
2022 – बोलिविया में एक अदालत ने पूर्व राष्‍ट्रपति जीनिन अनीज़ चावेज़ को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
2023 – पाकिस्तान में भारी बारिश से 28 लोगों की मौत व 140 घायल हुए।
2023 – अरब सागर में नौसेना के INS विक्रांत और विक्रमादित्य ने पहली बार साथ युद्धाभ्यास किया।

*10 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1888 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1906 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1921 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
1921 – राजकुमार फ़िलिप, एडिनबरा के ड्यूक, यूनाइटेड किंगडम की महरानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति थे।
1931 – एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1938 – राहुल बजाज – सन २००१ में भारत सरकार से उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति।
1955 – प्रकाश पादुकोण – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
1955 – वेदप्रकाश शर्मा भारतीय लेखक ।
1958 – अनूप सेठी – साहित्यकार एवं जनसेवक।
1973 – रूपकुमार राठौर – हिन्दी चलचित्र गायक।
1981 – देवेन्द्र झाझरिया – भारत के एथलीट।

*10 जून को हुए निधन👉*

1957 – भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – जीवन ( ओंकार नाथ धर ) – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2019 – गिरीश कार्नाड- भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे।
2019 – मोहन रंगाचारी को पेशेवर रूप से क्रेजी मोहन के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक और नाटककार थे।
2019 – पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का निधन ।
2020 – टेलीविजन अभिनेता जगेश मुकाती का सांस लेने की समस्या के चलते निधन हो गया।
2020 – पूर्ववर्ती योजना आयोग के सदस्य रहे वैद्यनाथन का निधन।
2020 – DMK विधायक अंबाजगन की कोरोना वायरस से मौत हुई।
2021 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन हुआ।
2021 – एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह (42) का निधन हुआ।
2022 – संस्कार भारती के संस्थापक सदस्‍य पद्मश्री बाबा योगेंद्र (99) का लखनऊ में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जीव-विज्ञानी और पर्यावरणविद रोजर सियरल पायने (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गणितज्ञ एवं घरेलू आतंकवादी थियोडोर जे. काकज़ेंस्की (81) का निधन हुआ।
2023 – यूनानी संगीत रचयिता यॅनिज़ मार्कोपोलोस (84) का निधन हुआ।
2023 – दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल कोच क्लाइव विलियम बार्कर (78) का निधन हुआ।

*10 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) ।
🔅 श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी )।
🔅 श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस।
🔅 विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस।
🔅 NATIONAL BALLPOINT PEN DAY.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button