राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 18 दिसम्बर 2023

इतिहास की 18 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 18 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 दिसम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 15:15 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा –  25:22 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* तैतिल – 15:15 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र – 21:31 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 11:39
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 08:25 से 09:42
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी षष्ठी 15:15 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , स्कन्द षष्ठी, गुहा षष्ठी व्रत (महाराष्ट्र में प्रसिद्ध ) , मूलक रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रतारम्भ (सांयकालीन षष्ठी में)  , चम्पा षष्ठी व्रत , श्री मार्तण्डभैरव उत्थापन , श्री राम कलेवा , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 02:55 से 25:22 तक, गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़) , अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत) , विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी 13:08 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मित्र (विष्णु ) सप्तमी , भानु ( सूर्य ) सप्तमी , नन्दा /भद्रा सप्तमी , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 13:06 से 24:10 तक , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 13:07 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:03 से सूर्योदय तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  दुर्जन :  साधुदशामुपैति*
*बहुप्रकारैरपि  शिक्ष्यमाण:।*
*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*
*न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*
*भावार्थ👉*
_जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 दिसम्बर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1271 – मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398 – तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787 – अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1833 – रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849 – विलियम बांड ने *टेलीस्कोप के जरिये* चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1865 – अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।
1878 – अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घो​षणा की।
1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1960 – नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की थी।
1973 – इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
1988 – ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1989 – सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
1995 – अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 – भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
1999 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
2002 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2005 – भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
2006 – मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव।
2008 – कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2007 – जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014 – सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 – ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण पदक।
2019 – उच्‍चतम न्‍यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी।
2019 – अमरीका के दक्षिण पूर्व में आंधी-तूफान से चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
2020 – इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए 300 बच्चों को छोड़ दिया।
2020 – भारत और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT) का 35 वां संस्करण 17 से 18 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित सतह से सतह पर 1000 से 2000 कि.मी. मारक क्षमता वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत औऱ ताजिकिस्तान ने राजनयिक प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रम के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से लगभग 16 लोगों की मौत व 13 अन्य घायल हुए।
2022 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को समर्पित किया।
2022 – FIFA World Cup : पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना।

*18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1756 – गुरु घासीदास – भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत।
1887- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
1909 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1924 – ई एस वेंकटरमैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 19वें न्यायाधीश।
1955 – उद्योग​पति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1977 – श्रुति सेठ – एक भारतीय दूरदर्शन वीडियो जॉकी, अभिनेत्री और उद्यमी।
1986 – ऋचा चड्ढा – बॉलीवुड में कार्यरत एक अभिनेत्री।
1987 – राम मोहन नायडू किंजरपु श्रीकुलम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), आंध्र प्रदेश से 16 वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के राजनेता और संसद सदस्य।

*18 दिसंबर को हुए निधन👉*

1971 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, एक प्रसिद्ध निबंधकार।
1980 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
1980 – एलेक्सी कोज़ीगिन – सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
2000 – फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
2001 – अमल कुमार सरकार भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 8वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2004 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2007 – सदानंद बकरे – भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।
2011 – अदम गोंडवी – भारतीय कवि थे।
2021 – चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का 135 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स (88) का निधन हुआ।
2021 – ‘2002 गोधरा दंगों’ का नेतृत्व करने वाले पूर्व एससी जज जस्टिस जीटी नानावती (86) का निधन हुआ।

*18 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़) ।
🔅 अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत)।
🔅 विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🔅 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button