पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 21 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*
*शुभप्रभातम् जी
*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*आज दिनांक
*
* 21 अप्रैल 2025*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*
*शक सम्वत-* 1947
*विक्रम सम्वत-* 2082
*मास-* वैशाख
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* अष्टमी – 19:02 तक
*पश्चात्-* नवमी
*नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 12:38 तक
*पश्चात्-* श्रवण
*करण-* बालव – 07:08 तक
*पश्चात्-* कौलव
*योग-* साध्य – 22:59 तक
*पश्चात्-* शुभ
*सूर्योदय-* 05:50
*सूर्यास्त-* 18:50
*चन्द्रोदय-* 26:07
*चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*सूर्यायण –* उत्तरायण
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:54 से 12:46
*राहुकाल-* 07:27 से 09:05
*ऋतु-* ग्रीष्म
*दिशाशूल-* पूर्व
*विशेष
*
*_आज सोमवार को
वैशाख बदी अष्टमी 19:02 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी व्रत , बूढ़ा बास्योड़ा , पर्युषितान्न (बासीभोजन) करना विहित है , कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से आज भी) , शक (राष्ट्रीय) वैशाख मासारंभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:37 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा श्री सदाशिव त्रिपाठी जयन्ती , श्रीमती शकुंतला देवी पुण्य दिवस , भारतीय शिविल सेवा दिवस / लोक सेवा दिवस (17वां) , विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस व Administrative Professionals Day (also known as Secretaries Day or Admin Day , Not confirmed )._*
*_कल मंगलवार को
वैशाख बदी नवमी 18:16 तक पश्चात् दशमी शुरू।_*
*आज की वाणी
*
*सर्वार्थसंभवो देहो*
*जनित: पोषितो यत:।*
*न तयोर्याति निर्वेशं*
*पित्रोर्मत्र्य: शतायुषा॥*
*अर्थात्*
_सौ वर्ष की आयु प्राप्त करके भी माता-पिता के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता। वास्तव में जो शरीर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का प्रमुख साधन है, उसका निर्माण तथा पालन-पोषण जिनके द्वारा हुआ है, उनके ऋण से मुक्त होना कठिन ही नहीं, सर्वथा असम्भव है।_
*आज का राशिफल*
*21 अप्रैल 2025 , सोमवार*
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम या खुशी होगी। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी । मध्यान के बाद सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । पुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुधार आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें । कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ । सेहत सामान्य रहेगी ।
*_कृपया ध्यान दें
_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*21 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया (20 अप्रैल का भी वर्णन)।
1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया।
1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया।
1947 – सरदार वल्लभभाई पटेल ने सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम ‘ कहा।
1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
2001 – बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2002 – एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 – बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 – ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया।
2008 – हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया।
2008 – भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
2008 – भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
2016 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिशेल ओबामा के साथ ब्रिटेन के चार दिन की यात्रा शुरू की।
2019 – ईस्टर की प्रार्थना के दौरान रविवार सुबह श्रीलंका छह सिलसिलेवार धमाकों और दो आत्मघाती हमलों से दहल उठा। राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
2019 -भारत और अमेरीकी नौसेना ने हिन्द महासागर में पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया।
2020 – म.प्र. में 29 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन हो गया।
2021 – महाराष्ट्र के नासिक में कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में रिसाव होने से 22 रोगियों की मौत हुई।
2021 – भारत और अमरीका ने अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के प्रयासों में तालमेल करने पर सहमति व्यक्त की।
2022 – झारखंड में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा में 50 फीट जमीन धंसने से दर्जनभर लोग दबे।
2022 – फिलीपींस में तूफान मेगी के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हुई , 147 लोग लापता।
2022 – पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्राधिकरण को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।
2022 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल को जीतने का दावा किया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया।
2022 – अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ की मस्जिद समेत 4 जगह बम ब्लास्ट में 5 की मौत व 65 घायल हुए।
2023 – विजाग फिल्म सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय ऑस्कर पुरस्कार फिल्म महोत्सव विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
2023 – गुजरात के गोधरा में 2002 में ट्रेन के कोच में आग लगाकर 59 लोगों की हत्या करने के दोषी 8 लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी , 4 की रिहाई से जजों ने मना किया।
2023 – उ.प्र. के अयोध्या में बस और ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत व 40 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 16वें सिविल सेवा दिवस को संबोधित किया।
2023 – दो दिवसीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023 नई दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न हुआ व राजस्थान के जोधपुर में दो दिवसीय श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया तथा CSIR व OIL ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – DRDO व भारतीय नौसेना ने नौसेना बेस से बीएमडी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 – ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2024 – शेवरॉन चैम्पियनशिप महिला गोल्फ, द क्लब एट कार्लटन वुड्स: माजा स्टार्क को 2 स्ट्रोक से हराकर, नेली कोर्डा ने अपना दूसरा प्रमुख खिताब जीता व लगातार 5 जीत के साथ LPGA रिकॉर्ड की बराबरी की।
2024 – राजस्थान के झालावाड़ में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई।
*21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति*
1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1864 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
1891 – जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।
1895 – गबर सिंह नेगी भारतीय सैनिक , जो प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ प्राप्त करने वाले गढ़वाल, उत्तराखण्ड के वीर सपूत थे।
1910 – सदाशिव त्रिपाठी – उड़ीसा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1924 – कर्णी सिंह – भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
1926 – महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख हैं।
1944 – एन. गोपालस्वामी भारत के पन्द्रहवें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1988 – अदिति गुप्ता -एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
*21 अप्रॅल को हुए निधन*
1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।
1938 – मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर।
2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्तला देवी का निधन हुआ था।
2015 – जानकी बल्लभ पटनायक – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
2020 – फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया क़रसे का निधन।
2021 – सुविख्यात बांग्ला कवि, आलोचक, शिक्षाविद् और पद्मभूषण शंख घोष (89) का देहावसान हुआ।
2021 – इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान (96) का निधन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ऑलराउंडर जॉन वाल्टर रदरफोर्ड (92) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल क्वार्टरबैक डेरिल पास्क्वेल लामोनिका (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी लोक संगीतकार एलेक्स हासिलेव (91) का निधन हुआ।
*21 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्री सदाशिव त्रिपाठी जयन्ती।
श्रीमती शकुंतला देवी पुण्य दिवस।
भारतीय शिविल सेवा दिवस / लोक सेवा दिवस (17वां)।
विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस।
Administrative Professionals Day (also known as Secretaries Day or Admin Day , Not confirmed ).
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*