राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 18 अगस्त 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 18 अगस्त 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 अगस्त 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 17:24 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 26:06 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* वणिज – 06:24 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* हर्शण – 22:59 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:58
*🌙चन्द्रोदय-* 25:23
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 14:41 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 07:29 से 09:08
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 17:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु , अक्षयफल दशमी , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 26:06 तक , विघ्नकारक भद्रा 06:24 से 17:23 तक , वक्री शनि उत्तरभाद्रपद में 13:09 पर , महाकाल राजसी सवारी (उज्जैन) , अक्षय निधि तप पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्रीमंत थोरल बाजीराव पेशवा जयंती (तिथि के अनुसार) , लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस , नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता) व राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉भाद्रपद बदी एकादशी 15:34 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गो-वत्स पूजा द्वादशी (कल भी) , मंगलागौरी पूजा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अलसस्य कुतो विद्या ,*
*अविद्यस्य  कुतो धनम् ।*
*अधनस्य कुतो मित्रम् ,*
*अमित्रस्य कुतः सुखम् ॥*
*भावार्थ👉*
_जो आलस करते हैं उन्हें विद्या नहीं मिलती, जिनके पास विद्या नहीं होती वे धन नहीं कमा सकते, जो निर्धन हैं उनके मित्र नहीं होते और जिनके मित्र नहीं होते उन्हें सुख की प्राप्ति नहीं होती ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 अगस्त 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो , वु , वी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1708 –  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
1765 –  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1846 –  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1924 –  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2019 – डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।
2019 – उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।
2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
2020 – ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
2020 –  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया।
2021 – भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया ।
2021 – भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप’ के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए।
2022 – भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई।
2022 – वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ।
2023 – बिहार के अररिया में पत्रकार घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली , मौत हुई।
2023 – सन् 2017 में अस्पताल में 7 मासूमों बच्चों की हत्या करने वाली सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी को कोर्ट ने दोषी साबित किया।
2023 – हिंसा के बाद मणिपुर से म्यांमार भागे 212 लोगों को भारतीय सेना वापस लाई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने  जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया।
2023 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने एडम्स झील के पास दो बड़ी जंगलों में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा करने पर 30,000 लोगों को निकालना पड़ा।
2024 – नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची।

*18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
1896 – पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ।
1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
1938 – बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक।
1946 – अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।
1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
1959 – निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री।
1985 – गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान।
2023 – फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी जीन-लुई जॉर्जेलिन (74) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक रे हिल्ड (82) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर जेम्स एल. बकले (100) का निधन हुआ।

*18 अगस्त को हुए निधन👉*

1227 – चंगेज़ ख़ाँ ।
1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।
1979 – वसंतराव नाइक –
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
2018 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।
2024 – फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन (88) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल (58) का दिल का दौरा आने से निधन हुआ।

*18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीमंत थोरल बाजीराव पेशवा जयंती (तिथि के अनुसार)।
🔅 लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
🔅 नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।
🔅 राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button