पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 10 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 मार्च 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 07:47 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 24:52 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 07:47 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शोभन – 13:55 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:37
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 14:50
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 08:05 से 09:34
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 07:47 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , रंगभरी एकादशी , श्री श्यामबाबा जागरण , बिड़कुला ढाल थापना (भद्रा के बाद) , विघ्नकारक भद्रा 07:45 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:52 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / पुष्यामृतयोग 24:52 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस , श्री गुलाबपुरी महाराज पुण्य तिथि – नेरपिंगलाई (अमरावती , फाल्गुन शुक्ल एकादशी) , मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी) , आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी) , बृज महोत्सव पूर्ण , मेला श्री बाबा खाटूश्याम देव जी महाराज प्रारम्भ , योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती , श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वादशी 08:16 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , गोविंद द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , भौम प्रदोष व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*किमिदं किमस्य रूपं*
*कथमिदमासीत् अमुष्य को हेतुः।*
*इति न कदापि विचिन्त्य*
*चिन्त्यं मायेति धीमता विश्वम् ।।*
★(शङ्कराचार्य)
*अर्थात् 👉*
_यह विश्व क्या है ? इसका रूप क्या है ? पहले यह कैसा था ? इसका उद्देश्य क्या है ? ऐसा कभी विचार न करके बुद्धिमान मनुष्य को “यह विश्व माया है” ऐसा ही समझना चाहिए।_
🌹
*आज का राशिफल*
*10 मार्च 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1735 – रूस के नादिर शाह और पॉल प्रथम के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और बाणजा से रूसी सैनिकों को वापस ले लिया गया।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876 – ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि “मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।”
1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए।
1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।
1922 – महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
1922 – चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।
1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की स्थापना हुई।
1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
1998 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2002 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा ।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
2006 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
2007 – यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
2008 – माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली।
2008 – वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।
2010 – भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
2018 – श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।
2019 – निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। सात चरणों में 11 अप्रैल से मतदान। वोटों की गिनती 23 मई को। देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हुई।आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडि़शा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी साथ में कराए जाने की घोषणा।
2019 – इथियोपिया एयरलाइंस का यात्री विमान अदिस अबाबा के निकट दुर्घटनाग्रस्त । विमान में सवार चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गये।
2019 – म्यांमार के रखाइन में आतंकी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 100 से अधिक देशों में घातक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के फैलने के बाद ये एक *वैश्विक महामारी* बन गया है।
2021 – तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत व नौ घायल हुए।
2021 – भारत – उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक II’ उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, चौबटिया, रानीखेत में शुरू हुआ।
2021 – ब्राजील में एक ही दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोविड से मौत हुई।
2022 – यून सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
2022 – अभ्यास धर्म संरक्षक-2022 का बेलगाम (कर्नाटक) में समापन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लोंगेवाला ने पोखरण स्थित समेकित फायर पावर प्रदर्शन का अवलोकन किया।
2022 – भारतीय मानक ब्यूरो ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – IIT रुड़की के साथ BIS मानकीकरण चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – सिंगापुर में दो किट विज्ञानियों ने एक नई छोटी, गुड़गांव कॉकरोच आर्किटेक्चर की खोज की तथा उसका नाम पोकेमॉन कैरेक्टर फेरोमोसा रखा।
2023 – शी चिनफिंग ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – चीन में हुई वार्ता के बाद सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाल करने पर सहमत हुए।
2023 – एमनील मेडिसिन के चिराग पटेल को यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अंदर कार्य समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2023 – अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – चीन के शीआन स्थित शिजिंग अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय रूप से मृत व्यक्ति में 10 दिनों तक सूअर का जिगर प्रत्यारोपित किया गया, जो कि पशु अंग प्रत्यारोपण के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया।
*10 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1920 – योग योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव का जन्म पंजाब प्रान्त के जिले ‘झंग’ (पाकिस्तान) की हवेली दीवान नामक ग्राम में हुआ।
1932 – उडुपी रामचन्द्र राव – अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1934 – लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
1945 – माधवराव सिंधिया – प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
1970 – उमर अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके।
1981 – वाजिद ख़ान – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक।
1996 – प्रियंका गोस्वामी – भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।
*10 मार्च को हुए निधन👉*
1897 – सावित्रीबाई फुले – भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।
1915 – गबर सिंह नेगी – प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
1959 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1990 – दरबारा सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1999 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी साहित्यकार।
2018 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
2021 – हामेद बकायोको – आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।
2022 – चौ. बंसीलाल पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के छोटे भाई श्री रघुबीर सिंह का बीमारी के कारण निधन हुआ।
2023 – डोमिनिकन एमएलबी बेसबॉल आउटफील्डर जेसुएस अलौ (80) का निधन हुआ।
2023 – परागुआयन फुटबॉल सेंट्रल मिडफील्डर जुवेन्सियो ओसोरियो (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी घुड़सवार केविन फ्रीमैन (81) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश रग्बी यूनियन विंग नियाल ब्रॉफी (87) का निधन हुआ।
2024 – सोवियत जिमनास्ट सर्गेई विक्टरोविच डियोमिडोव (80) का निधन हुआ।
2024 – संगीतकार कार्ल वॉलिंगर (66) का निधन हुआ।
*10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस।
🔅 श्री गुलाबपुरी महाराज पुण्य तिथि – नेरपिंगलाई (अमरावती , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।
🔅 मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।
🔅 बृज महोत्सव पूर्ण।
🔅 मेला श्री बाबा खाटूश्याम देव जी महाराज प्रारम्भ।
🔅 योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती।
🔅 श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस।
🔅 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*