राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 10 फरवरी 2025

इतिहास की 10 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 फरवरी 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 19:00 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 18:01 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव – 07:11 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* प्रीति – 10:26 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 15:56
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 11:57 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 08:26 से 09:49
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 19:00 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , कल्पादि , सर्वार्थसिद्धियोग /कार्यसिद्धियोग 18:01 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:01 से , पुष्यामृतयोग 18:01 से , रत्नत्रय व्रतारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री धर्मनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी) , मेला पंचखण्डेश्वर पीठ , गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी अन्य मत में , एकमत में बैशाख पूर्णिमा को भी आती है) , मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन) , श्री विश्वकर्मा जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी) , गुरु श्री हरिराय जयन्ती (प्राचीन परम्परा अनुसार) , श्रीबालाजी मंदिर घोड़ा यात्रा – चिमूर (माघ शुक्ल त्रयोदशी ,चंद्रपुर) , श्री दरबारा सिंह जयन्ती , कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस , राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस , विश्व दाल (दलहन) दिवस व ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’  स्थापना दिवस (38वां)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ सुदी चतुर्दशी 18:58 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यं प्रशंसन्ति कितवा*
*यं प्रशंसन्ति चारणाः।*
*यं प्रशंसन्ति बन्धक्यो*
*न स जीवति मानवः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व -३२/४५
*अर्थात्👉*
_जिसकी प्रशंसा केवल जुआरी , नर्तक, और वेश्याएँ करती हैं वह मनुष्य जीता ही मुर्दे के समान है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 फरवरी 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका  कार्य अधिकारियों को खुश करने  में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1712 –  हुइलीचे विद्रोह चिलए द्वीपसमूह में आरम्भ हुआ।
1716 – सिंहासन के लिए स्कॉटिश प्रहारकार जेम्स III एडवर्ड फ्रांस आया।
1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
1763 – पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
1921 – ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
1961 – कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
1991 – सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न ।
1998 – पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2001 – होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 – सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
2009 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 – इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 – भारत में पहला राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग दिवस मनाया गया।
2019 – 10 फरवरी 2019 को प्रथम दाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
2019 – हिन्दी अबू धाबी में कोर्ट की तीसरी अधिकारीक भाषा बनी ।
2019 –   उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकडा 124 तक पहुँचा।
2020 – ब्रिटेन में तूफान सियारा के प्रभाव से भारी वर्षा, 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
2020 – इजराइली सेना के विमानों ने फलस्तीनी क्षेत्र से दागे गए दो रॉकेट के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया।
2020 – राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई व कई लोग घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन -2021 का उद्घाटन किया।
2021 – ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में वन धन और ट्राइफूड दिवस का आयोजन किया गया।
2021 – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने म्यांमार (US Sanctions on Myanmar) के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए।
2022 – भारत सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में छह एयरबैग और चालक सहित सीट बेल्‍ट के तीन प्‍वाइंट लगाना अनिवार्य किया।
2022 – शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शिक्षा संबंधी प्रशासन में नवाचार और अच्छी पहल के लिए 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
2022 – भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच गृह मंत्रालय से संबंधित चौथा संवाद आयोजित किया गया।
2023 – मोल्दोवा के प्रधानमंत्री नतालिया गैवरिलिटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2023 – ऑथरडॉक्स चर्च में तनाव के बीच इथियोपिया ने सोशल मीडिया पर रोक लगाई।
2023 – बांग्लादेश ने भारत द्वारा वित्त पोषित जॉयदेबपुर रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया।
2023 – ISRO ने SSLV-D2 रॉकेट से तीन उपग्रहों – EOS- 07, अमेरिकी कंपनी अंतारिस की Janus-1 और चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की AzaadiSAT- 2 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आदि महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा की आखिरी बैठक को संबोधित किया।
2024 – हंगरी के राष्ट्रपति काटालिन नोवाक ने बाल यौन शोषण मामले में शामिल एक व्यक्ति को माफ़ करने के बाद इस्तीफा दे दिया।

*10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।
1916 – दरबारा सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
1970 – कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के सुप्रसिद्ध कवि।

*10 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1858 – राजा बख्तावर सिंह – मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
1975- सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।
2014 – शर्ले टेम्पल ब्लैक एक अमेरिकी अभिनेत्री, गायक, नर्तकी, व्यवसायी और राजनयिक थी।
2017 – पीट कैज़र –  डच फुटबॉल खिलाड़ी (अजाक्स, राष्ट्रीय टीम)।
2022 – शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर (67) का हृदयाघात की वजह से निधन हुआ (डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुँचाने की 17 वर्ष लड़ाई लड़ी )।
2023 – साउथ अफ़्रीकी रैप्टर (35) का एक गोलीबारी की घटना में मौत हुई।
2023 – ब्रिटिश के अंग्रेजी फिल्म निर्माता व निर्देशक ह्यूग हडसन (86) का लंदन एक अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सूरा (91) का निधन हुआ।
2024 – मशहूर चित्रकार ए. रामचंद्रन (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पत्रकार बॉब एडवर्ड्स (94) का निधन हुआ।

*10 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री धर्मनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी)।
🔅 मेला पंचखण्डेश्वर पीठ।
🔅 गुरु श्री गोरखनाथ जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी अन्य मत में , एकमत में बैशाख पूर्णिमा को भी आती है)।
🔅 मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन)।
🔅 श्री विश्वकर्मा जयन्ती (माघ शुक्ल त्रयोदशी)।
🔅 गुरु श्री हरिराय जयन्ती (प्राचीन परम्परा अनुसार)।
🔅 श्रीबालाजी मंदिर घोड़ा यात्रा – चिमूर (माघ शुक्ल त्रयोदशी ,चंद्रपुर)।
🔅 श्री दरबारा सिंह जयन्ती।
🔅 कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस।
🔅 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस।
🔅 विश्व दाल (दलहन) दिवस।
🔅 ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’  स्थापना दिवस (38वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button