राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 06 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 06 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 अक्टूबर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 12:25 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 06:16 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 12:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वृद्धि – 13:13 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:01
*🌙चन्द्रोदय-* 17:26
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 07:44 से 09:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉आश्विन सुदी चतुर्दशी 12:25 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , पंचक जारी , शरद् पूर्णिमा व्रत , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री कोजागरी व्रत , रात्रि में लक्ष्मी – कुबेरादि पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:02 से , विघ्नकारक भद्रा 12:24 से 22:51 तक , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 18:07 पर ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री मेघानाथ साहा जयन्ती , श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस , श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती , श्री विनोद खन्ना जयन्ती , श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस , श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस , जर्मन अमेरीकी दिवस , विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस , विश्व पर्यावास / हैबिटेट दिवस (प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को) , वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2024) व विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारी ( 04 से 10 अक्टूबर 2024)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी पूर्णिमा 09:18 तक पश्चात् प्रतिपदा 29:55 (अर्थात् अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:55) तक , प्रतिपदा तिथि का क्षय , स्नान – दान – व्रतादि की रेवती नक्षत्रयुता अश्विनी  पूर्णिमा , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि) , बंगदेशीय लखी पूजा , आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा) , नवान्न भक्षण , कार्तिक स्नान प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पूर्णिमा मास के व्रत  – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ , पंचक 25:28 तक , ओली समाप्त (जैन) , मेला सालासर बालाजी , महर्षि वाल्मीकि जयन्ती।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वाक्संयमो हि नृपते!*
*सुदुष्करमतो   मतः ।*
*अर्थवच्च विचित्रं च*
*न शक्यं बहु भाषितुम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६
*अर्थात्👉*
_राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 अक्टूबर 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी अवश्य होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। त्याग भावना से संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिस्तेदारों या मित्रों से मिलन सम्भव है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहोगे। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे । नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे , मो , टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो का सहयोग करें व विवेक से कार्य करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें । कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे।  व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में  लापरवाही न करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे।  पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है । घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है ।  संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
1919 – तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
1983 – पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1994 – यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
1999 – संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
2000 – इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू।
2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004 – इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2007 – बाबा साहेब भोसले – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।
2008 – वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
2019 – तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
2020 – नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा इन्वेस्ट इंडिया ने सोलर पीवी विनिर्माण के बारे में संगोष्ठी आयोजित की।
2020 – क्‍वाड देशों- भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने टोक्यो में बैठक की।
2020 – रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया।
2021 – लगभग तीन दशकों की मेहनत के बाद बनी मलेरिया से बचाने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली।
2022 – साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।
2022 – थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए।
2022 – उत्तर कोरिया ने फिर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – मुंबई के गोरेगांव में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई व लगभग 60 लोग घायल हुए।
2023 – सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई।
2023 – दूसरा क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सम्मेलन नासिक, महाराष्ट्र में शुरू हुआ।
2023 – जेल में बंद ईरानी कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
2024 – गाजा में मस्जिद पर इजरायल के हवाई हमले से 18 लोगों की मौत हुई।
2024 – मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई।

*6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1679 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1879 – सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे ।
1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।
1893 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1922 – जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज एक सुप्रसिद्ध हिन्दू आध्यात्मिक गुरु एवं वेदों के प्रकांड विद्वान थे।
1930 – भजन लाल बिश्नोई – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
1935 – महेन्द्र सिंह टिकैत उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
1944 – जीतन राम मांझी – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1963 – बाबा खड़क सिंह – भारत के स्वतंत्रता सेनानी , एक सिख राजनेता और और सेंट्रल सिख लीग के अध्यक्ष थे।

*6 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1661 – गुरु हरराय – सिक्खों के सातवें गुरु।
1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1974 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1979 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।
1986 – गोकुलभाई भट्ट – राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
2007 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
2007 – बाबासाहेब भोसले – राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री।
2009 – प्यारेलाल खण्डेलवाल,  ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सांसद थे।
2011 – लुइस प्रोटो बारबोसा गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2012 – बी सत्या नारायण रेड्डी – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल।
2014 – मारियन सेल्डस – अमेरिकी अभिनेत्री।
2020 – अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई (29) का कार एक्सीडेंट से निधन हुआ।
2021 – चाकलेथु जॉन येसुदासन – राजनीतिज्ञ , कार्टूनिस्ट , केरल कार्टून अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष और केरल ललितकला अकादमी के अध्यक्ष थे।
2021 – वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर – एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।
2022 – इतालवी एथलेटिक ट्रेनर जियान पिएरो वेंट्रोन (62) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ील के शिक्षाविद और मजिस्ट्रेट, अभियोजक जनरल मोरेरा अल्वेस (90) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी निबंधकार, कवि और अनुवादक डैनियल गिरौड (77) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश शिक्षाविद और लेखक रोजर ग्रीनहालघ (82) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई बिडजिगल कलाकार और शैलवर्कर एस्मे टिम्बरी (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी सत्र कीबोर्ड वादक, गायक और गीतकार जॉनी नील (70) का निधन हुआ।

*6 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 श्री मेघानाथ साहा जयन्ती।
🔅 श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस।
🔅 श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती।
🔅 श्री विनोद खन्ना जयन्ती।
🔅 श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस।
🔅 श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस ।
🔅 जर्मन अमेरीकी दिवस।
🔅 विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस।
🔅 विश्व पर्यावास / हैबिटेट दिवस (प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को)।
🔅 वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2024)।
🔅 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारि ( 04 से 10 अक्टूबर 2024)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button