पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 अगस्त 2024
इतिहास की 12 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 12 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 अगस्त 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 07:57 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 08:33 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* वणिज – 07:57 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुक्ल – 16:25 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 19:02
*🌙चन्द्रोदय-* 12:31
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 28:15 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 07:28 से 09:07
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 07:57 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , श्रावण सोमवार व्रत , श्री दुर्वाष्टमी व्रत / श्री दुर्गाष्टमी व्रत (कल मंगलवार को श्रेष्ठ) , बिछुड़ा 24:36 से , विघ्नकारक भद्रा 07:56 से 20:46 तक , वक्री बुध पश्चिम में अस्त 06:13 पर (पंचांगभेद) , यमघण्टयोग 08:33 से सूर्योदय तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस , श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस , विश्व युवा दिवस , पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व हाथी दिवस व World Hirola Day._*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी 09:33 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्वाष्टमी व्रत / श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री वर महालक्ष्मी व्रत (द.भा.)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शैले शैले न माणिक्यं*
*मौक्तिकं न गजे गजे ।*
*साधवो न हि सर्वत्र*
*चन्दनं न वने वने ।।*
*भावार्थ👉*
_हर पर्वत पर माणिक नहीं होते, हर हाथी के गण्डस्थल पर मोती नहीं होते, साधु सर्वत्र नहीं होते तथा हर वन में चंदन नहीं होता । तात्पर्य यह है कि दुनिया में भली चीजें प्रचुर मात्रा में सभी जगह नहीं मिलतीं अपितु दुर्लभ होती हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अगस्त 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। मान सम्मान मिलेगा , सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी ।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम – प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा ।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।
1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
1812- प्रायद्वीपीय युद्ध: सल्मांका की लड़ाई के बाद वेलिंग्टन की कमान के तहत संयुक्त अंग्रेजी और पुर्तगाली सेना ने मैड्रिड में प्रवेश किया।
1813 – ऑस्ट्रिया ने फ्रांस पर युद्ध की घोषणा की।
1822 – सेंट वेल्स के बिशप थॉमस बर्गेस द्वारा सेंट डेविड कालेज (आधुनिक दिवस वेल्स के विश्वविद्यालय, लंपेटर) वेल्स में स्थापित किया गया।
1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1873 – एक शांति संधि पर इंपीरियल रूस और खनाटे के खिवा के बीच हस्ताक्षर किया गया, जिसमें एक रूसी संरक्षक बना दिया।
1879 – पहला राष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन टूर्नामेंट शिकागो में स्थापित किया गया।
1898 – स्पेनी-अमेरिकी युद्ध: क्यूबा में अमेरिकी और स्पेनिश बल खत्म किया गया।
1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1909 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियानापोलिस मोटर स्पीड वे खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
1927 – बर्डो थोडोल को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द तिब्बती किताब ऑफ द डेड के रूप में प्रकाशित किया गया।
1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1944 – फालाइज पॉकेट की लड़ाई का आरम्भ हुआ।
1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।
1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1961 – संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय समुद्री आयोग की स्थापना की गयी।
1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1971- सीरिया ने सीमा पर हो रहे विवाद के कारण जॉर्डन के साथ राजनयिक संबंधों समाप्त किया।
1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।
1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1985 – जापान एयरलाइंस की उड़ान 123 जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 520 लोग मारे गए (इतिहास में सबसे खराब एकल विमान दुर्घटना)
1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या ‘टी रेक्स’ का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।
1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया।
2004 – इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 – बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावत एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।
2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2012 – 30 वे ओलिंपिक खेल का लंदन के में समापन किया गया।
2019 – दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया।
2019 – चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
2019 – ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कंजरवेटिव उम्मीदवार अलेजांद्रो गियामाटेई ने जीत हासिल की।
2020 – एक निजी भारतीय स्टार्टअप कंपनी Skyroot Aerospace ने एक अपर स्टेज के रॉकेट इंजन ‘रमन’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला देवी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना ।
2020 – इज़राइल ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो-2 का सफल परीक्षण किया।
2021 – अफगानिस्तान में तालिबानी उग्रवादियों के व्यापक क्षेत्र पर तेजी से कब्ज़ा जमाने को देखते हुए सरकार ने सेना प्रमुख को हटा दिया।
2022 – संयुक्त सैन्य अभ्यास उदरशक्ति में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया रवाना हुई।
2022 – गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सभी 24 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकाता का प्रमाण पत्र सौंपा।
2022 – यूरोप के मोंटेनिग्रो में बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण 11 लोगों की हत्या की , 6 घायल।
2023 – दिल्ली सेवा विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी , इसी के साथ अब यह कानून बन गया।
2023 – हरियाणा में CM खट्टर ने आयुष्मान कार्ड की आय सीमा 1 लाख 80 से बढ़ाकर 3 लाख करने की घोषणा की।
2023 – पुलिस को बम की सूचना मिलने पर फ्रांस का एफिल टावर खाली करवाया गया।
2023 – राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ का वाहन पलटने से 1 जवान शहीद व 13 घायल हुए। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – भारत हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती , पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा।
2023 – भारतीय नौसेना ने संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
*12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1908 – रोबिन बनर्जी प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
1914 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
1948 – सिद्दारमैया- एक भारतीय राजनेता हैं और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1972 – ज्ञानेंद्र केदारनाथ पांडे एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।
*12 अगस्त को हुए निधन👉*
1945 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1946 – काशीनाथ नारायण दीक्षित भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे (मतभेद)।
1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात् जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
1973 – दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर – भाऊसाहेब बंदोदकर – गोवा , दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे ।
1982 – भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
1997 – गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे।
2012 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
2019 – पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया।
2020 – कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2023 – बल्गेरियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी अतानास गोलोमेव (76) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय रग्बी यूनियन खिलाड़ी जैक्स रूजरी (78) का निधन हुआ।
*12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस।
🔅 श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस।
🔅 श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस।
🔅 विश्व युवा दिवस।
🔅 पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व हाथी दिवस।
🔅 World Hirola Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*