राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 01 अप्रैल 2024

इतिहास की 01 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 01 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 अप्रैल 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 21:12 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 23:12 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* विष्टि – 09:27 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वरियान – 20:28 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:39
*🌙चन्द्रोदय-* 25:26
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 07:44 से 09:17
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 21:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , अप्रैल माह प्रारम्भ , शीतला सप्तमी व्रत / पूजन (बास्योड़ा) , भानु सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:12 तक , बुध वक्री 27:44 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:12 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:24 तक , गुरु भरणी नक्षत्र में 24:59 पर , रांधा पुआ , मेला शीतलामाता (कुराली , पं. ) , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू) , शहादते हज़रत अली (मुस्लिम) , वित्तीय वर्ष प्रारम्भ , बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) , पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस , श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस , श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती , उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस , भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस , अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य) व अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से  07 अप्रैल )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 20:11 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी / कालाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधीत्यापि हि यो वेदान्*
*न्यायविद्भ्यः प्रयच्छति।*
*गुरुकर्म  –  प्रशंसी     तु*
*सोऽपि  स्वर्गे  महीयते ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७५
*अर्थात् 👉*
_जो वेदों का अध्ययन करके न्यायपरायण शिष्यों को विद्यादान करता है तथा गुरु के कर्मों की प्रशंसा करने वाला है, वह भी स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 अप्रैल 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*1 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई।
1582 – पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।
1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।
1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया (कन्फर्म नहीं)।
1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष की गई।
1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।
1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1956 – कंपनीज़ एक्ट 1913 में बदलाव लाकर कंपनीज़ एक्ट 1956 को लागू किया गया।
1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।
1973 – भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीतों को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो।
1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1999 – मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
2001 – नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।
2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर क्रिकेट में पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
2007 – नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
2008 – मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
2008 – अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।
2008 – दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
2010 – राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा ये निश्चित हुआ।
2012 – पश्चिमी साइबेरिया में हुए विमान दुर्घटना में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2019 – इसरो ने भारत के एमीसेट रक्षा उपग्रह तथा अन्‍य 28 विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
2019 – एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई, पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर।
2019 – चीन के जंगल में लगी भयंकर आग, अब तक 30 लोगों की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी।
2020 – अफगानिस्‍तान के दक्षिणी इलाके में सड़क के निकट बम विस्‍फोट में छह बच्‍चों सहित आठ आम नागरिक मारे गए।
2021 – यूक्रेन की तरफ बढ़ते रूसी सेना के टैंकों का वीडियो देख दुनिया सहमी , युद्ध का खतरा बढा।
2021 – वर्ष 2019 का दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार सुपरस्‍टार रजनीकांत को देने की घोषणा हुई।
2021 – डीआरडीओ प्रयोगशाला ने कम वजन की बुलटप्रूफ जैकेट बनाई।
2022 – श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक गजट जारी करके सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की।
2022 – IFSCA ने IRDAI के साथ हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – अमेरिका में विनाशकारी तूफान व बवंडर से 21 लोगों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।
2023 – वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक (डीजीएनओ) का पदभार संभाला।
2023 – दूसरी जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी में शुरू हुई।
2023 – पहली G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (DRR WG) की बैठक  गांधीनगर में सम्पन्न हुई।
2023- ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के रूप में साहसिक पर्यटन’ पर आयोजित एक सह-कार्यक्रम के साथ पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू हुई।
2023 – भोपाल से नई दिल्‍ली के बीच देश की ग्‍यारहवीं वंदेभारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी शुरू हुई।

*1 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ (8 अप्रैल का भी वर्णन)।
1891 – प्राण कृष्ण पारिजा – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1907 – डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु एक भारतीय मानवतावादी, आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और सुपरसेंटेरियन थे।
1911 – केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक ।
1911 – भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।
1927 – जोगेश दास असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1936 – जबीन जलील – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1937 – मोहम्मद हामिद अंसारी – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति।
1941 – अजित वाडेकर – भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1952 – जादूगर ओम प्रकाश शर्मा ( ओपी शर्मा ) एक भारतीय जादूगर थे (कन्फर्म नहीं)।
1986 – वीरेन्द्र सिंह – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

*1 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1907 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1977 – सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
2004 – गुरुचरण सिंह तोहड़ा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और सिखों के लोकप्रिय नेता थे।
2010 – हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।
2015 – कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2020 – कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन।
2021 – इसामु अकासाकी – जापानी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता।
2022 –  कैनेडियन हॉकी एचओएफ, लैक्रोस एचओएफ स्पोर्ट्सराइटर नील स्टीवंस (74) का कैंसर से निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मिडफील्डर हंस “बफी” एटमायर (76) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश मुक्केबाज केन बुकानन (77) का मनोभ्रंश से निधन हुआ।

*1 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला शीतलामाता (कुराली , पं. )।
🔅 श्री प्रेमभाया महोत्सव।
🔅 मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।
🔅 शहादते हज़रत अली (मुस्लिम)।
🔅 वित्तीय वर्ष प्रारम्भ ।
🔅 बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) ।
🔅 पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस।
🔅 श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस।
🔅 श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती।
🔅 उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस।
🔅 भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस।
🔅 अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य)।
🔅 अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से  07 अप्रैल )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button