पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 30 दिसम्बर 2024
इतिहास की 30 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*# सोमवती अमावस्या #*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 दिसम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 27:58 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* मूल – 23:58 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* चतुष्पाद – 16:05 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* वृद्धि – 20:31 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:34
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:31 से 09:48
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष बदी अमावस्या 27:58 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नानदानश्राद्धादि की कूहू देवपितृकार्य पौषी सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श का निषेध) , वकुला अमावस्या (उड़ीसा), कपिल धारा तीर्थ श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:58 तक , तीर्थस्थान महात्म्य , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला हरिद्वार – प्रयागराज आदि , कालबादेवी यात्रा (महा.) , शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री रमण महर्षि जयन्ती , वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस व स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (162वीं)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉पौष सुदी प्रतिपदा 27:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , पौष माह शुक्लपक्ष प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न मे देहेन सम्बन्धो*
*मेघेनेव विहायस : ।*
*अतः कुतो मे तद्धर्मा*
*जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तयः।।*
*★विवेकचूडामणि:*
*अर्थात्👉*
_जैसे मेघ से आकाश का कोई संबंध नहीं होता है वैसे ही मेरा भी इस शरीर से कोई सम्बन्ध नहीं है, तो फिर इस शरीर के धर्म जाग्रत् स्वप्न और सुषुप्ति आदि मुझमें कैसे हो सकते हैं ? अर्थात् आत्मा सदैव प्रबुद्ध चैतन्य अवस्था में रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 दिसम्बर 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर या कार्यक्रम में जाने की भी योजना भी बन सकती है। व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। शुभचिंतक से बातें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1687 – भारत – एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।
1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1731- पहला यूएस अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1853 – गोडसेन खरीद: दक्षिण पश्चिम में रेल भवन की सुविधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मैक्सिको से लगभग 77,000 किमी 2 (29,600 वर्ग मील) भूमि खरीदा।
1861 – अमेरिकी बैंक ने सोने के ऊपर भुगतान बंद किया।
1870 – स्पेन के प्रधान मंत्री की हत्या कर दी गयी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
1880 – ट्रांसवाल एक गणतंत्र राज्य घोषित करने के बाद पॉल क्रूगर आईसीटी इसके पहले राष्ट्रपति बने।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1904 – पूर्वी बोस्टन सुरंग को खोला गया।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।
1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
2000 – जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।
2003 – आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
2007 – स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008 – सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2012 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।
2019 – सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया।
2019 – रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया।
2019 – रूस और यूक्रेन ने गैस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2020 – डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में आकाश से सतह पर उतारे जा सकने वाले कंटेनर ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्पन्न किया।
2020 – दक्षिण सीरिया में एक बस पर हुये आतंकवादी हमले में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हुई।
2020 – यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।
2021 – भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला ट्रांजिस्टर मॉडल व सर्किट तैयार किए।
2022 – भारतीय तटरक्षक बल ने दस बहु उद्देश्यीय ड्रोन का पहला अनुबंध पूरा किया।
2022 – मेक्सिको में बस पलटने से 15 लोगों की मौत व 47 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
2023 – कर्तव्य पथ पर अपना सम्मान छोड़ विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड लौटाया।
2023 – यूक्रेन के हमले में रूस में दो बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, 111 घायल हुए।
*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1865 – रुडयार्ड किपलिंग – एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे।
1879 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
1902 – आचार्य रघुवीर – महान भाषाविद, विद्वान्, नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे।
1922 – भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।
1923 – प्रकाशवीर शास्त्री – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।
1935 – मैनुअल आरों – प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर।
1944 – वेद प्रताप वैदिक – भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी।
1950 – हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
*30 दिसंबर को हुए निधन👉*
1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।
1862 – यू किंग नंगबाह – ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने के लिए, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाइ शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।
1968 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।
1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
1975 – दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
1990 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
2009 – राजेन्द्र अवस्थी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक।
2010 – वेटाथ बालकृष्ण अरदी – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
2014 – जे. बी. मोरायश – कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे (कन्फर्म नहीं)।
2015 – मंगेश के. पाडगाँवकर – मराठी भाषा के विख्यात साहित्यकार ।
2018 – मृणाल सेन – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।
2019 – नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का मुंबई में निधन।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (100) का निधन हुआ।
2023 – बाफ्टा पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार व प्राइमटाइम एमी पुरस्कार विजेता अंग्रेजी अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन (75) का निधन हुआ।
*30 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला हरिद्वार – प्रयागराज आदि।
🔅 कालबादेवी यात्रा (महा.)।
🔅 शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।
🔅 श्री रमण महर्षि जयन्ती।
🔅 वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस।
🔅 स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (162वीं)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*