राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 29 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 29 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29  सितम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 16:33 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – पूर्णरात्रि
*💫करण-* वणिज – 16:33 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सौभाग्य – 25:00 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:12
*🌄सूर्यास्त-* 18:10
*🌙चन्द्रोदय-* 12:52
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 07:42 से 09:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 16:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , माँ भद्रकाली अवतार , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 16:33 से , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम , बंगाल) , विघ्नकारक भद्रा 18:32 से 29:22 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, पम्पकिन (कद्दू) दिवस , अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस , विश्व हृदय दिवस , विश्व समुद्री दिवस 2024 व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 18:07 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन 06:18 के बाद , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 18:07 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:18 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , पंचमीपक्ष)।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*

*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 सितम्बर 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। सब आपके अनुकूल होगा। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले सावधानी रखें व उस पर गौर फरमाएँ। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इ’छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। ब’चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अ’छी तरह जांच लें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अ’छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए।  प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2019 – भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।
2019 – पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।
2020 – श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।
2021 – ‘भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों’ पर हस्ताक्षर किए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – अमरीकी न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित किया।
2023 – जिम्बाब्वे के मैशोनलैंड पश्चिम के चेगुटू में एक खदान के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – सोमालिया में आत्मघाती बम हमले में लगभग 7 लोगों की हुईं।
2023 – पश्चिमी नाइजर में इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत व सात लोग घायल हुए।
2023 – डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट से लगभग 52 लोगों की मौत व करीब 50 अन्य घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (बीआईए) को राष्ट्र को समर्पित किया।

*29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1725 – राबर्ट क्लाइव – भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1930 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।
1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।
1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1998 – बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा लाप्को का जन्म हुआ।
1999 – दक्षिण कोरियाई गायक चोई ये-ना का जन्म हुआ।
2000 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जेडन मैकडैनियल्स का जन्म हुआ।

*29 सितंबर को हुए निधन👉*

1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।
2020 – मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।
2021 – बंगलादेश में रोहिंग्‍या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्‍लाह की देर रात गोली मारकर हत्‍या की गयी।
2023 – कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ रॉय बौद्रेउ (76) का निधन हुआ।
2023 – पेरू के व्यवसायी और राजनेता, सांसद हर्नान्डो गुएरा गार्सिया (60) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञा डायने एमिल फीनस्टीन (90) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, क्वींसलैंड विधायक नेविल हार्पर (97) का निधन हुआ।
2023 – मिस्र के समाजशास्त्री साद एडिन इब्राहिम (84) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश पॉप गायक मार्टिन ली [बार्न्स , 77] का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता रॉन एली [रोनाल्ड पियर्स , 86] का निधन हुआ।

*29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पम्पकिन (कद्दू) दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
🔅 विश्व हृदय दिवस।
🔅 विश्व समुद्री दिवस 2025।
🔅 सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button