राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 27 नवम्बर 2023

इतिहास की 27 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 27 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 नवम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा -14:47 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 13:35 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बव.- 14:47 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शिव – 11:37 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:52
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 17:12
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 08:11 से 09:30
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी पूर्णिमा 14:47 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान दान व्रतादि की कृत्तिका नक्षत्रयुता कार्तिकी पूर्णिमा (पुण्यकाल सूर्योदय से 13:36 तक) , रास पूर्णिमा , कार्तिक मासीय व्रत – स्नान – दान – यमनियमादि समाप्त , भीष्म पंचक समाप्त , गोपद्म व्रत समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:36 से 30:26 तक , रथयात्रा (जैन ) , कृत्तिका दीपदान (दक्षिण भारत , पंचांगभेद ) , कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण (जैन) , मेला पुष्कर (राज.) , श्री सम्भवनाथ जी जन्मकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री गुरु नानक देव जी जयंती (प्राचीनमतानुसार) , श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस , राष्ट्रीय अंगदान दिवस (14 वाँ , भारत )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी प्रतिपदा 14:07 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पंचैव   पूजयन्    लोके*
*यश:   प्राप्नोति    केवलं ।*
*देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च*
*भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥*
*भावार्थ 👉*
_देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 नवम्बर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका कार्य अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1703 – पहला एडीस्टोन लाईटहाउस 1703 के महान तूफान में नष्ट हो गया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1838 – पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया (26 नवम्बर 1885 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस के ‘मार्स  यान द्वारा ऑर्बिटर’  मंगल ग्रह पर उतारा गया ( दिनांक अलग हो सकता है)।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
2008 – केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
2019 – देश का आधुनिकतम भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया; अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए।
2019 – बंगलादेश में विशेष ट्रायब्यूनल ने 2016 के कैफे आतंकी हमले के सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
2019 – संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन – जाएद – अल – नाहयान ने छह सौ 62 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए।
2020 – भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय स्तर की बातचीत हुई।
2020 – भारत और संयुक्त अरब अमारात ने व्‍यापक रणनीतिक, साझेदारी की समीक्षा की।
2020 – कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया।
2021 – भारतीय नौसेना अकादमी में एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन हुआ।
2021 – भारत, मालदीव और श्रीलंका की प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहला ‘कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) केंद्रित ऑपरेशन’ (27 और 28 नवंबर 2021) का आयोजन शुरु हुआ।
2022 – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर पुल टूटने से 60 फीट की ऊंचाई से गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर बनी।
2022 – उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनीं, 95 साल में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
2022 – इंडो-पैसिफिक रीजन में फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री ने INS विक्रांत पर दौरा किया।

*27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
1942 – मृदुला सिन्हा – गोवा के पूर्व राज्यपाल।
1947 – इस्माइल उमर गुएलेह – जिबूती के राष्ट्रपति (अफ्रीका में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासकों में से एक)।
1950 – कुइन ओजा – असम से भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
1975 – सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, चित्रकार व गायक।
1981 – दिव्या खोसला कुमार एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक।
1985 – आशका गोरडिया – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
1986 – टीना दत्ता – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1989 – समैरा राव एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री।

*27 नवंबर को हुए निधन👉*

1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2018 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे।
2019 – पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन, लंबे समय से बीमार थे।
2020 – महान बांग्लादेशी अभिनेता, लिबरेशन वॉर फाइटर एली ज़ेकर का निधन हुआ।
2020 – ईरान के दमावंद शहर में शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की आतंकियों ने हत्या कर दी।

*27 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला पुष्कर (राज.)।
🔅 श्री सम्भवनाथ जी जन्मकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री गुरु नानक देव जी जयंती (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती।
🔅 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय अंगदान दिवस (14 वाँ , भारत )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button