पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 मार्च 2024
इतिहास की 25 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 25 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 मार्च 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 12:32 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 10:38 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बव. – 12:32 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वृद्धि – 21:28 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 18:35
*🌙चन्द्रोदय-* 18:44
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:02 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 07:50 से 09:23
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 12:32 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान आदि की फाल्गुनी पूर्णिमा , हुताशिनी पूर्णिमा , होलाष्टक समाप्त , होली का विभूति धारण , हुताशिनी पूर्णिमा , डोलोत्सव / यात्रा ( बंगाल ) , माघी मासम् (दक्षिण भारत ) , धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी , छारेंडी पंचांगभेद से कल भी ) , फाल्गुन – मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , अष्टाह्निका व्रत पूर्ण (जैन ) , गणगौर पूजा प्रारम्भ (कल से भी ) , चौसट्ठीदेवी दर्शन – पूजन , बुध अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 26:55 पर, खंडग्रास चंद्र ग्रहण 10:24 से 15:01 तक (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि का कोई प्रभाव नहीं ) , श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ( गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस , श्री पी. शानमुगम जयन्ती , हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस व Tolkien Reading Day._*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र बदी प्रतिपदा 14:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वैमनस्यं तृणीकृत्य*
*होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।*
*नानारङ्गजलैर्बन्धो*
*सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।*
*भावार्थ👉*
_मन – मुटाव को घासफूस बनाकर होली की आग से राख बना डाला। आओ अब रंगों और पानी से भाईचारा बढ़ाएँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 मार्च 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बन सकती है व यात्रा का योग वन रहा है । धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
1788 – समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।
1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।
2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2019 – डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
2019 – भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
2019 – पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
2020 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
2020 – उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।
2021 – तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के फुकुशिमा प्रांत से 121 दिन तक चलने वाली टॉर्च रिले की शुरुआत हुई।
2021 – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगाई।
2022 – श्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण की तथा केशव प्रसाद मोर्य और बृजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 – एनसीआर की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने संयुक्त पारस्परिक सामान्य परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 – भारतीय नौसेना के लिए दो बहुउद्देश्यीय पोतों के अधिग्रहण को लेकर मुबंई स्थित मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 – पाकिस्तान में आटा प्राप्त करने के लिए मची भगदड़ में चार की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।
2023 – डॉ. मनसुख मांडविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – गुरुग्राम में अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
2023 – बीआरओ ने 138 दिनों के रिकॉर्ड समय में लेह-मनाली का रणनीतिक राजमार्ग खोला।
*25 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1838- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1914 – नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे।
1920 – उषा मेहता – वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण पूरे देश में विख्यात हुईं थी।
1927 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
1932 – अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी – भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1933 – वसन्त गोवारिकर – पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1943 – तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
*25 मार्च को हुए निधन👉*
1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 – दिल बहादुर लामा
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
2020 – बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
2020 – पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
2020 – भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल वाल्टर एंथोनी गुस्तावो ‘वाग’ पिंटो का लगभग 97 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक बेवर्ली क्लीरी का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ऑर्गेनिस्ट और पियानोवादक डैनियल वाल्टर चोरज़ेम्पा (78) का निधन हुआ।
2023 – एक रूसी फ्रीस्टाइल स्कीयर , एरियल में विशेषज्ञ पावेल वादिमोविच क्रोटोव (30) का निधन हुआ।
*25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 खंडग्रास चंद्र ग्रहण 10:24 से 15:01 तक (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि का कोई प्रभाव नहीं )।
🔅 धुरेड़ी ( फाग / धुलेण्डी , छारेंडी , पंचांगभेद से कल भी)।
🔅 श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ( गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।
🔅 श्री पी. शानमुगम जयन्ती।
🔅 हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
🔅 Tolkien Reading Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।