राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 दिसम्बर 2023

इतिहास की 25 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_🙏आपको परिवार सहित माता तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏_*

*इतिहास की 25 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश …*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 दिसम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 29:48 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 21:39 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* गर – 17:50 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुभ – 28:21 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 15:54
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 08:28 से 09:46
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 29:48 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन ( काशी ) , श्री विमलतीर्थ यात्रा ,  विघ्नकारक भद्रा 29:47 से , सर्वार्थसिद्धियोग  / कार्यसिद्धियोग दिनरात , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:39 तक , अमृतसिद्धियोग 21:39 से सूर्योदय तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत, माता तुलसी पूजन दिवस ,भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी ) , महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती ( 99वीं , सुशासन दिवस) , श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती , योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (58वां) , श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस , श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस व क्रिसमस डे ( क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पूर्णिमा 30:05 (यानी बुधवार सुबह 06:05) तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दानादि की मृगशिरानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत व पुण्य (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ) , श्री सत्यनारायण व्रत , द्वात्रिंशी  (बत्तीसी पूर्णिमा) , विघ्नकारक भद्रा 17:55 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*भक्तं  च  भजमानं  च*
*तवास्मीति च वादिनम्।*
*त्रीनेतांश्छरणं प्राप्तान्*
*विषमेऽपि न संत्यजेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-६८
*अर्थात्👉*
_भक्त, सेवक तथा मैं आपका ही हूँ, ऐसा कहने वाले -इन तीन प्रकार के शरणागत मनुष्यों को संकट पड़ने पर भी नहीं छोड़ना चाहिए।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 दिसम्बर 2023 , सोमवार*

*_🙏आपको परिवार सहित माता तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏_*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी , स्वयं को परिवार सहित किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल करोगे। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।
800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।
1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।
1709 – लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।
1717 – क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1741 – खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।
1760 – जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने “एक इवनिंग थॉट” नामक कविता का प्रकाशन किया।
1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।
1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1800 – क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।
1814 – चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।
1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल ‘साइलेंट नाइट होली नाइट’ आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।
1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रो​हियों को आम माफी दी।
1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1924 – पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।
1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।
1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर रोहतांग दर्रे सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया।
2019 – सऊदी अरब और कुवैत के बीच साझे तेल कुओं को लेकर लगभग पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।
2019 – मध्य फिलिपींस में तूफान ‘फनफोन’ से भारी तबाही हुयी और कैथॉलिक बहुल देश में लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।
2020 – उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के संबोधन के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 (आईआईएसएफ-2020) का समापन हुआ।
2020 – ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रैक्जिट बाद का व्यापार समझौता हुआ।
2021 – झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई।
2022 – चीन के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद किया।
2022 – नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2022 – मॉलदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को 11 वर्ष के कारावास की सजा व 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।

*25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।
1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।
1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।
1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।
1924 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी – का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।
1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।
1927 – राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।
1928 – कपिला वात्स्यायन प्रमुख विदुषी – सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय की धर्मपत्नी।
1930 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
1936 – एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
1952 – पण्डित अजॉय चक्रबर्ती – प्रतिष्ठित भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु।
1959 – रामदास आठवले
भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने।
1965 – योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ।
1970 – इम्तियाज अनीस एक भारतीय घुड़सवार।
1972 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1996 में मृत्यु)।
1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।
1984 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ।

*25 दिसंबर को हुए निधन👉*

1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1942 – सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1959 – प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।
1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।
1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।
1996 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1972 में जन्म)।
2004 – नृपेन चक्रबर्ती त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2005 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
2009 – अजीत नाथ राय – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।
2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2016 – जॉर्ज माइकल – एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।
2020 – भारत में जन्में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हुआ।
2020 – सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार व कवि शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी का निधन हुआ।

*25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 माता तुलसी पूजन दिवस।
🔅 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी )।
🔅 महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती ( 99वीं , सुशासन दिवस)।
🔅 श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती।
🔅 योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (58वां)।
🔅 श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस।
🔅 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🔅 क्रिसमस डे ( क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button