राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 अगस्त 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 अगस्त 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 अगस्त 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 12:36 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 27:50 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* कौलव – 12:36 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 12:06 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:50
*🌙चन्द्रोदय-* 07:39
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 08:29 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 07:32 से 09:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉भाद्रपद सुदी द्वितीया 12:36 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:50 से , तैलाधर तप (जैन) , रबि – उल्लावल मासारंभ (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार) , श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया , अपराह्ण व्यापिनी) , श्री शंकरदेव तिथि (असाम) , बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती , बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (09 दिन , जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया) , आचार्य श्री शान्तिसागर जी समाधि (जैन) , आचार्यकल्प श्री श्रुतसागर जी (मुनि दीक्षा , जैन) , मेला श्री गोसाईंआणा (कुराली , पं.) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (40वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 13:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत) , मन्वादि तृतीया।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यो मामजमनादिं च*
*वेत्ति लोकमहेश्वरम्‌।*
*असम्मूढः स मर्त्येषु*
*सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥*
*_श्रीमद्भगवद्गीता 10.3_*
*भावार्थ👉*
_जो मुझको अजन्मा अर्थात्‌ वास्तव में जन्मरहित, अनादि और लोकों के महान्‌ ईश्वर तत्त्व रूप से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान्‌ पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 अगस्त 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर या सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं । आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। किसी परिजन के चिंतन से कुछ मुक्ति मिलेगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।
1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
2019 – भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
2019 – भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
2020 – हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला ।
2020 – एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।
2021 – जल शक्ति मंत्रालय ने’आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 37वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने की अनुमति के लिए मतदान हुआ (भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ वोट किया)।
2022 – कर्नाटक में ट्रक व जीप टकराने से 9 श्रमिकों की मौत तथा 13 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी को ग्रीस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
2023 – राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हेलेनिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की।
2023 – भारत के जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।
2023 – मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में भगदड़ से 12 लोगों की मौत व 80 लोग घायल हुए।
2024 – इजराइल की लेबनान पर तोबड़तोड़ एयर स्ट्राइक हुई।
2024 – पाकिस्तान में अलग अलग जगह दो बसें खाई में गिरीं, इराक से लौट रहे 12 तीर्थयात्रियों सहित 35 लोगों की मौत व 32 घायल हुए।

*25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1888 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1918 – बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – बाबूराव काले – पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1927 – एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी।
1945 – विवेक कुमार अग्निहोत्री – एक आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
1948 – लुईस इस्लेरी – ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 – विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।
1953 – डॉ सुभास सरकार  – एक भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ व भारत के शिक्षा मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री।
1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।
1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।
1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।
1994 – विनेश फोगाट – एक भारतीय फ़्रीस्टाइल कुश्ती महिला पहलवान (अवार्डी)।

*25 अगस्त को हुए निधन*

1819 – स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन हुआ।
1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे।
1969 – मखदूम मोहिउद्दीन  – एक प्रतिष्ठित क्रांतिकारी उर्दू कवि / शायर थे।
1972 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2003 – अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे।
2008 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि।
2012 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
2019 – भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी।
2020 – बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी।
2021 –  जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात शोधकर्ता डॉ गेल ओमवेट (81) का लंबी बीमारी के बाद निधन।
2021 – एडवर्ड राल्फ डेक्सटर, सीबीई इंग्लैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।
2022 – जाने-माने फिल्म‌ निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक (86) का निधन।
2023 – इज़राइली लेखक और अनुवादक योएल हॉफमैन (86) का निधन।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी, फोटोग्राफर और लेखक फिलिप इंगैमेल्स (76) का निधन।
2023 – ब्रिटिश गिटारवादक आंद्रे बरेउ (67) का निधन।
2024 – अंग्रेजी संगीतकार और शिक्षाशास्त्री अलेक्जेंडर गोहर (92) का निधन हुआ।

*25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया , अपराह्ण व्यापिनी)।
🔅 श्री शंकरदेव तिथि (असाम)।
🔅 बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती।
🔅 बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (09 दिन , जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया)।
🔅 आचार्य श्री शान्तिसागर जी समाधि (जैन)।
🔅 आचार्यकल्प श्री श्रुतसागर जी (मुनि दीक्षा , जैन)।
🔅 मेला श्री गोसाईंआणा (कुराली , पं.)।
🔅 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (40वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button