पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 24 नवम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 24 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 नवम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 21:24 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 21:54 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* वणिज – 08:27 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शूल – 12:36 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:50
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 10:18
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 28:27 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 08:09 से 09:29
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्थी 21:24 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:54 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:24 से 21:23 तक , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री तेगबहादुर शहीदी दिवस (तारीखानुसार आज , प्राचीनपरम्परानुसार कल) , श्री मारोतराव कन्नमवार जयन्ती , श्री हीरालाल शास्त्री जयन्ती , सर छोटूराम जयन्ती , श्रीमती सैयदा अनवरा तैमूर जयन्ती , श्री मारोतराव कन्नमवार स्मृति दिवस , श्री कैलाश जोशी स्मृति दिवस , लाचित दिवस (साहित्य: लाचित दिवस , असम)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पंचमी 22:58 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रीपंचमी , श्री नागपंचमी व्रत (द.भा.) , विवाह पंचमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं*
*दीर्घायुष्यं बलं सुखं ।*
*आरोग्यं परमं भाग्यं ,*
*स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम् ॥*
*भावार्थ👉*
_व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। नीरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 नवम्बर 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1434 – लंदन में टेम्स नदी का पानी बर्फ के रूप में जमा।
1744 – जॉन कार्टरेट ने उत्तरी विभाग के ब्रिटिश सचिव पद से इस्तीफा दिया।
1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1827 – फ़्रांस के 430 सदस्य चैंबर ऑफ डेप्युटीज के लिए चुनाव में मतदान हुआ। ल्ट्रावार्स्टिस्ट, किंग चार्ल्स एक्स के समर्थक, 233 सीटों की बहुमत से हारे और उन्हें 180 सीटें प्राप्त हुई।
1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।
1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
1950 – अपालेचियन के महान तूफान’ के नाम से मशहूर हुआ यह चक्रवात अपने साथ 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं लाया।
1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
2019 – अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के साथ नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2019 – केन्द्र सरकार ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड और उसके सभी समूहों, गुटों और मोर्चों पर प्रतिबंध पांच साल के लिये और बढ़ा दिया।
2019 – चीन में गुइझोई प्रांत के यिंगशान शहर में बनी 99.9 मीटर ऊंची लकड़ी की इमारत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली।
2020 – भारत और म्यांमार के बीच संयुक्त व्यापार समिति की 7वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
2020 – विज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किए जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (National Science Film Festival Of India) के 10वें संस्करण (24 से 27 नवंबर) की वर्चुअल रूप से शुरुआत हुई।
2021 – फ्रांस से इंग्लैंड जाने वाली इंग्लिश चैनल को पार करने के दौरान एक नाव डूबने से कम से कम 31 प्रवासियों की मौत हुई।
2021 – केंद्रीय कैबिनेट का फैसला – तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
2022 – मेघालय में 3.4 तीव्रता वाला भूकंप आया।
2022 – भारत और ईरान के बीच नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया।
2022 – मलेशिया के विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – गाजा में चार दिवसीय युद्धविराम शुरू हुआ, हमास ने 24 बंधकों को तथा इजराइल ने 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।
2023 – भारत वैश्विक चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने हेतु वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) का अध्यक्ष बना।
2023 – भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ हुआ।
2023 – भारत और ब्रिटेन ने रक्षा परामर्शी समूह की बैठक आयोजित की।
2023 – हरियाणा में दो नाबालिग बहनों से रेप और हत्यारोपी 4 दोषियों को मृत्यु दंड (फांसी) की सजा दी।
2024 – यूपी के संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प मे 3 की मौत व 20 पुलिसकर्मी घायल हुए।
*24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1622 – लाचित बोड़फुकन – महान हिन्दू सेनानायक।
1632 – हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
1806 – उय्यालवाड नरसिंह रेड्डि एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे ।
1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी।
1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1943 – मोनटेक सिंह आहलूवालिया – एक भारतीय अर्थशास्त्री।
1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
1955 – क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम का जन्म हुआ।
1961 – अरुंधति राय – अंग्रेजी की सुप्रसिद्ध भारतीय लेखिका और समाजसेवी।
1863 – मारोतराव कन्नमवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1981 – सेलिना जेटली – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है (२००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था)।
2001 – अंचिता शेउली भारतीय भारोत्तोलक।
*24 नवंबर को हुए निधन👉*
1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।
1963 – मारोतराव कन्नमवार – भारतीय राजनीतिज्ञ , महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री रहे।
2003 – हरियाणा में जन्मी उमा देवी खत्री (टुन – टुन) – हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन (23 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
2014 – मुरली देवड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञ , व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
2019 – आरएसपी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिती गोस्वामी का निधन।
2019 – मध्य प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री कैलाश जोशी का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन ।
2020 – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का निधन हुआ।
2020 – लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का उनके आवास पर निधन हुआ।
2021 – मेक्सिकी तैराक गुयलेरमो एचेवारिया (73) का निधन हुआ।
2021 – डच लेखिका इनेज़ वैन डुलेमेन (96) का निधन हुआ।
2022 – जर्मन लेखक हैन्स मैग्नस एनज़ेंसबर्गर (93) का निधन हुआ।
2023 – नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘नौकर बीवी का’ जैसी फिल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली (95) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यवसायी, वकील और राजनीतिज्ञ हर्बर्ट सी. क्लेन (93) का निधन हुआ।
2024 – , ब्रिटिश उपन्यासकार बारबरा टेलर ब्रैडफोर्ड (91) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन संगीतकार और शिक्षक सिगफ्राइड थिएल (90) का निधन हुआ।
*24 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री तेगबहादुर शहीदी दिवस (तारीखानुसार आज , प्राचीनपरम्परानुसार कल)।
🌟 श्री मारोतराव कन्नमवार जयन्ती।
🌟 श्री हीरालाल शास्त्री जयन्ती।
🌟 सर छोटूराम जयन्ती।
🌟 श्रीमती सैयदा अनवरा तैमूर जयन्ती।
🌟 श्री मारोतराव कन्नमवार स्मृति दिवस।
🌟 श्री कैलाश जोशी स्मृति दिवस।
🌟 लाचित दिवस (साहित्य: लाचित दिवस , असम)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

