राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 22 जनवरी 2024

इतिहास की 22 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*आप सभी को भगवान श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण – प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏*

*इतिहास की 22 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 जनवरी 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 19:54 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 28:59 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बव. – 07:38 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ब्रह्म – 08:45 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:51
*🌙चन्द्रोदय-* 14:39
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 16:23 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 08:33 से 09:53
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 19:54 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , श्री श्यामबाबा द्वादशी , कूर्म द्वादशी , सुजन्म द्वादशी , सर्वार्थ – कार्य – अमृत सिद्धियोग सूर्योदय से 28:59 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:59 से , गंगा सागर यात्रा , श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस 2024 , ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती , नर्तकी अजीजन बाई जयन्ती , श्री माणिक सरकार जन्मदिवस व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष सुदी त्रयोदशी 20:41 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , भौम प्रदोष व्रत , ईशान व्रत , यमघण्ट योग सूर्योदय से 30:27 तक।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*ॐ आपदामप हर्तारम*
*दातारं  सर्व  सम्पदाम,*
*लोकाभिरामं  श्री रामं*
*भूयो भूयो नामाम्यहम!*
*श्री  रामाय  रामभद्राय*
*रामचन्द्राय        वेधसे*
*रघुनाथाय       नाथाय*
*सीताया  पतये  नमः !*
*भावार्थ 👉*
_मैं इस संसार के प्रिय एवं सुन्दर उन भगवान राम को बार-बार नमन करता हूॅं जो सभी आपदाओं को दूर करने वाले तथा सुख सम्पत्ति प्रदान करने वाले हैं। राम , रामभद्र , रामचंद्र , विधाता स्वरूप , रघुनाथ , प्रभु एवं माता सीता जी के स्वामी की मैं वन्दना करता हूॅं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 जनवरी 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अतिथि आगमन होगा । किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

565 – कांस्टेंटिनोपल के पैट्रिआर्क यूटिचियस को जस्टिनियन प्रथम द्वारा कांस्टेंटिनोपल के विश्वव्यापी पैट्रिआर्क के रूप में पदच्युत किया।
1510 – यहूदी को कोलममार, अलसैस से निष्कासित किया गया।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1771 –  स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
1811 –  कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई।
1824 – अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
1831 –  प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1927 –  हेरोल्ड लॉयड अभिनीत कॉमेडी फिल्म द किड ब्रदर परदे पर प्रकाशित की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ MKS।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972 –  इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
1973 – जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत हुई।
1996 – कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
2002 – फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा किया।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
2008 – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009 – फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
2009 – सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
2015 – भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारम्भ किया गया।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई।
2018 – नेटफ्लिक्स दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई, जिसकी कीमत 100 बिलियन डॉलर है।
2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार -2019 प्रदान किए।
2019 – जाने-माने गुजराती कवि सितांशु यशशचंद्र सरस्‍वती सम्‍मान 2017 से पुरस्‍कृत किया।
2019 – हरियाणा सरकार ने ऐसिड सर्वाइवर्स को मासिक पेंशन देने की एक योजना शुरू की।
2019 – अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत।
2020 – वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2020 का सातवां संस्करण जारी किया गया।
2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया।
2020 – कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2021 –  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पहले बच्चों के अनुकूल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।
2021 – शिवमोगा में पत्थर खदान में 21 जनवरी की देर रात हुए विस्फोट में लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर आयी।
2021 –  मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड के. संगमा ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहबर में भारत के सबसे लंबे रोड आर्च ब्रिज “वाहरेव ब्रिज” का उद्घाटन किया।
2021 –  भारत-तिव्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने गुलमर्ग में लहाख को हराकर भारतीय आइस हॉकी संघ (IHAI) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती।
2021 – यूएन का ऐतिहासिक कदमः परमाणु हथियारों पर पाबंदी की पहली संधि लागू, भारत समेत नौ देशों का समर्थन नहीं।
2022 – मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी आग से सात की मौत व 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2022 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुराने मोर्टार के गोले में विस्फोट से 4 लोगों की मौत व एक बच्चा घायल हुआ।
2022 – अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक मिनी वैन में बम विस्फोट से 7 लोगों की मौत व 9 घायल हुए।
2023 – तीनों भारतीय सेनाओं ने अपना सबसे बड़ा द्विवार्षिक मेगा सैन्य AMPHEX 2023 काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित किया।
2023 – सोमालिया में अमेरिका के एयर स्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके मारे गए।
2023 – जापान के एक अपार्टमेंट में  आग लगने से 4 लोगों की मौत हुई व 4 घायल हुए।
2023 – अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.2 व भारत के उत्तराखण्ड 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – उत्तर प्रदेश के उन्नाव में  डंपर और कार के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री बनें।
2023 – अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला FITUR 2023 स्पेन की राजधानी मैड्रिड सम्पन्न हुआ।

*22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1440 –  रूस के जार इवान तृतीय का जन्म हुआ।
1531 –  ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।
1561 – अंग्रेजी सिद्धांतकार सर फ्रांसिस बेकन का जन्म हुआ।
1775 –  फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ जिन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया
1788 – जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।
1824 – मध्यप्रदेश की एक ऐसी नर्तकी, जिन्होंने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुडाए वाले व्यक्ति अजीजन बाई का जन्म हुआ।
1892 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारि ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ।
1909 – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का जन्म हुआ।
1911 – ऑस्ट्रिया के चांसलर ब्रूनो क्रिस्की का जन्म हुआ।
1915 – न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स टॉम बर्ट का जन्म हुआ।
1934 – फिल्म अभिनेता , निर्माता व सम्पादक विजय आनंद का जन्म हुआ।
1949 – राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का जन्म हुआ।
1966 – श्रीलंकाई खिलाड़ी निशांत रणतुंगा का जन्म हुआ।
1972 – फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का जन्म हुआ।
1976 –  कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का जन्म हुआ।
1977 – असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का जन्म हुआ।
2003 –  भारतीय फिल्म अभिनेत्री भूमिका दास का जन्म हुआ।

*22 जनवरी को हुए निधन👉*

1666 –  मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 –  ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1922 –  राजनीतिज्ञ और शांतिवादी , नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता फ्रेडरिक बेजर डेनिश का निधन हुआ।
1959 – भूतपूर्व अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी एलिजाबेथ मूर का निधन हुआ।
1967 –  क्रांतिकारी , विद्वान , क्रांतिकारी , इतिहासकार और गदर पार्टी के संस्थापक डॉ. पांडुरंग सदाशिव खानखोजे का निधन हुआ।
1972 –  स्वतंत्रता आंदोलन के नेता , समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी रामानंद तीर्थ का निधन हुआ।
1973 – संयुक्त राज्य अमेरिका के 36 वें राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन का निधन हुआ।
1978 –  हर्बर्ट सटक्लिफ, अंग्रेजी क्रिकेटर (इंग्लैंड के लिए 54 टेस्ट 4555 रन), का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1978 – द्वितीय विश्व युद्ध के ब्रिटिश जनरल ओलिवर लीज़ का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2008 – अंग्रेजी फिल्मों के अभिनेता हीथ लैजर का निधन हुआ।
2010 – एमवीसी (बीबी यादव) भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कमोडोर बबरू भान यादव का निधन हुआ।
2014 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का निधन हुआ।
2021 –  भारत के प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल (80) का निधन हुआ।
2023 – एक रिकॉर्ड कंपनी की सह-स्थापना व ऑडियोबुक उद्योग को शुरू करने वाले व्यक्ति मैरिएन मेंटल (93) का निधन हुआ।

*22 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस (2024)।
🔅 ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती।
🔅 नर्तकी अजीजन बाई जयन्ती।
🔅 श्री माणिक सरकार जन्मदिवस।
🔅 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button