राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , सोमवार दिनांक 20 मई 2024

इतिहास की 20 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 20 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20  मई  2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 16:00 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* बालव – 16:00 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सिद्धि – 12:09 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:08
*🌙चन्द्रोदय-* 16:15
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 16:35 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 07:10 से 08:52
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को👉 वैशाख सुदी द्वादशी 16:00 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , श्री परशुराम / राधा – रूकमणी द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , मधुसूदन पूजा , अशोक त्रिरात्र व्रत , कामदेव व्रत , सूर्य सायन मिथुन राशि में 18:18 पर, पशु मेला प्रारम्भ (हमीरपुर) , श्री पद्यनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले) , मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस , श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस , श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस , विश्व मधुमक्खी दिवस ( संयुक्त राष्ट्र ) व विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख सुदी त्रयोदशी 17:41 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उनमें दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 मई 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी । आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं ।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1293 – जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1310 – दोनों पैरों के लिए जूते का निर्माण किया गया।
1378 – दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या।
1498 – वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
1609 – विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
1677 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
1784 – पेरिस में ग्रेट ब्रिटेन और डच गणराज्य के साम्राज्य के बीच औपचारिक रूप से चौथे एंग्लो-डच युद्ध समाप्त होने के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – चार्ल्स एक्स फ्रांस के राजा बने।
1864 – वर्जीनिया के वेयर बॉटम चर्च में लड़ाई से 1,400 मारे गए।
1867 – रानी विक्टोरिया द्वारा रचित कला और विज्ञान फाउंडेशन के रॉयल अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन किया गया।
1873 – सैन फ्रैंसिस्कों के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटंट दिया गया।
1882 – गोत्थार्ड रेल सुरंग एंट्री स्विट्जरलैंड और इटली को खोला गया।
1891 – थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइम काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।
1902 – क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली।
1902 – टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1923 – स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1926 – रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया।
1927 – बोइंग 40 ए कंपनी द्वारा निर्मित पहला यात्री एयरलाइन पहली बार उड़ाया गया।
1927 – सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1965 – पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1965 – कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा।
1965 – ब्रिटिश पुलिस को अपराधियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।
1972 – कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।
1972 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।
1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटोरिया में कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1990 – हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।
1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
1998 – मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।
1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
2000 – फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2002 – पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
2003 – पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2004 – ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की।
2004 – यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2006 – चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने किलोग्राम, केल्विन, मोल और एंपीयर जैसी माप इकाइयों के लिए नए मानक अपनाए।
2020 – भीषण चक्रवाती तूफान एम्फन सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल तट से टकराया। प.बं. में पांच लाख से अधिक और ओडिसा में एक लाख 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया। एम्फन ने कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भीषण तबाही मचाई और तूफान की चपेट में आने से 72 लोगों की जान चली गई।
2020 – अमरीकी सीनेट ने चीन की कं‍पनियों को स्‍टॉक एक्‍सचेंज से हटाने का विधेयक पारित किया। सीनेट ने आज सर्वसम्‍मति से इस विधेयक को मंजूरी दी।
2020 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 18 एमके-48 मॉड 6 टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी। इस सौदे की लागत करीब 18 करोड़ डालर होगी।
2021 – केरल में एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। पिनराई विजयन ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – तमिलनाडु सरकार  ने ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) को महामारी घोषित किया।
2021 – इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों से जारी संघर्ष आखिरकार सीजफायर पर जाकर शांत हुआ।
2022 – भारत के पहले समर्पित खगोल विज्ञान अभियान-एस्ट्रोसैट दूरबीन ने पांच सौवीं बार ब्लैक होल बनते हुए देखा।
2022 – भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपने इतिहास में पहली बार दिवालिया हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में तीसरे क्वाड राजनेता शिखर सम्मेलन में भाग लिया व महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
2023 – कर्नाटक में सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली व 8 विधायक मंत्री बने।
2023 – वायुसेना ने लगातार हादसों के बाद MIG-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक लगाई।
2023 – असम के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा हुई।

*20 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1734 – मधुमक्खी पालन के प्रणेता एंटोन जानसा का जन्म हुआ।
1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1910- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
1918 – “परमवीर चक्र सम्मानित” मेजर पीरू सिंह शेखावत का जन्म झूंझनू राजस्थान में हुआ।
1926 – गोदे गंगाराजू मुरहारी – भारतीय राजनीतिज्ञ व तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
1939 – बालानाथन “बालू” महेंद्रन निर्देशक ।
1941- गोह चोक टोंग- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री।
1966 – मणीन्द्र अग्रवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी विभाग में पद्म श्री सम्मानित प्रोफेसर हैं।
1977 – अंजुम चोपड़ा –  भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान।

*20 मई को हुए निधन👉*

1506 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस – महान नाविक जिसने अमेरिका को खोजा।
1766 – मल्हारराव होल्कर – इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1932 – विपिन चन्द्र पाल – भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’।
1957 – टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1972 – गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।
1994 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2012 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
2015 – सुधा शिवपुरी अभिनेत्री।
2023 – अमेरिकी लेखक व खेल स्तम्भकार रिचर्ड लोवेल हम्मेल (77) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी साइकिल चालक सैंटी रानूची (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी स्‍पीड स्‍केटर टेरी मैकडेर्मोट (82) का निधन हुआ।

*20 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पशु मेला प्रारम्भ (हमीरपुर)।
🔅 श्री पद्यनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले)।
🔅 मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस।
🔅 श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मधुमक्खी दिवस ( संयुक्त राष्ट्र )।
🔅 विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button