पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 19 अगस्त 2024
इतिहास की 19 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*रक्षाबंधन पर्व*
*संस्कृत दिवस*
*इतिहास की 19 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 अगस्त 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 23:57 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 08:11 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* विष्टि – 13:34 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शोभन – 24:46 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:2
*🌄सूर्यास्त-* 18:56
*🌙चन्द्रोदय-* 18:56
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 19:00 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 07:30 से 09:08 तक
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी पूर्णिमा 23:57 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , रक्षाबंधन पर्व -भद्रा के बाद (13:31 के बाद) , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , सूण माण्डणा , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की श्रवण नक्षत्रयुता श्रावणी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 08:11 तक) , श्रावण पूर्णिमा व्रत , प्रदोष काल में नारली पूर्णिमा , जंध्याला पूर्णिमा , झूलन पूर्णिमा , झूलन यात्रा समापन , बलभद्र पूजा (उड़ीसा ) , अमरनाथजी यात्रा दर्शन – पूजन (काश्मीर) , अन्वाधान , आपस्तम्भ उपाकर्म , श्रावण मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , ऋक् – शुक्ल – यजुः श्रावणी उपाकर्म , तैत्तिरीय श्रावणी , हिरण्यकेशी श्रावणी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 08:11 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:11 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:31 तक , पंचक प्रारम्भ 19:00 से , कोकिला व्रत पूर्ण , रोटक व्रत पूर्ण , ऋषि तर्पण (अपराह्न काले), रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा ) , संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा ) , श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा ) , श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा ) , भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा ) , श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती , डॉ जगन्नाथ मिश्र – जयन्ती , अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस , विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस व विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी प्रतिपदा 20:35 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*येन बद्धो बली राजा*
*दानवेन्द्रो महाबलः।*
*तेन त्वाम् अभिबध्नामि*
*रक्षे मा चल मा चल॥*
*अर्थात् 👉*
_जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र मैं तुम्हें बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा, हे रक्षा तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 अगस्त 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है व यात्रा का योग वन रहा है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2019 – राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।
2019 – गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।
2019 – भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।
2020 – कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने।
2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया।
2021 – भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 – राजस्थान के पाली रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत से लगभग 8 की मौत हुई 20 घायल।
2022 – ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 19-08-2022 से 08-09-2022 तक होने वाले अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया पहुंचा।
2023 – चंद्रमा पर उतरने से पहले रूस के लूना-25 को एक “आपातकालीन स्थिति” में पहुंचा।
2023 – लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरने से लगभग 9 सैनिक शहीद हुए।
2023 – चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड ने नौसेना और वायु सेना की संयुक्त हवाई तथा समुद्री गश्त और सैन्य अभ्यास शुरू किया। ताइवान ने दावा किया ताइवान सीमा में चीन के 42 लड़ाकू विमान घुसे।
2023 – हवाई के जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 114 पहुंची, पीड़ितों की तलाश जारी रही।
*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1941 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे।
1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1967 – नंदना सेन – एक भारतीय अभिनेत्री ।
1982 – अरुंधति काटजू – भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1985 – सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट।
1989 – रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।
*19 अगस्त को हुए निधन👉*
1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।
1927 – स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।
1987 – सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे।
1987 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2019 – मोहम्मद ज़हूर “खय्याम” हाशमी, जिन्हें “खय्याम” नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2019 – डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2020 – पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ।
2020 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।
2021 – भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया।
2023 – अमेरिकी अभिनेता रॉन सीफास जोन्स (66) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन वारनूक (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीत रचयिता ग्लोरिया कोट्स (89) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी कार्लो मज़ोने (86) का निधन हुआ।
*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
🔅 डॉ जगन्नाथ मिश्र – जयन्ती।
🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस।
🔅 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।
🔅 विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*