राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 16 सितम्बर 2024

इतिहास की 16 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 16 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 सितम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 15:12 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 16:33 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* तैतिल – 15:12 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सुकर्मा – 11:41 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:24
*🌙चन्द्रोदय-* 17:26
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 07:38 से 09:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉  भाद्रपद सुदी त्रयोदशी 15:12 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सूर्य की कन्या संक्रान्ति 19:43 पर (पुण्यकाल 13:19 से सूर्यास्त तक , गृह – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:33 से , गौत्रि – रात्रि व्रतारम्भ , पंचक जारी , गुरु श्री रामदास जी गुरयाई दिवस  (प्राचीनमतानुसार ) , मेला छपार (चार दिन मलेरकोटला , पं.) , मेला श्री नलवाड़ (चिच्चोट , हि.प्र. , 16 से 23 तक) , मेला श्री लदरौर (हमीरपुर , हि.प्र.) , श्री नारदोत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम) , आचार्य भिक्षुनिर्वाण दिवस (जैन) , श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस , भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , मलेशिया दिवस (जोहोर) , कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं) व विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (30वाँ)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 18:51 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , पौष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारम्भ , पूर्णिमा का श्राद्ध , कदली व्रत पूजन , रम्भा रोपण , विश्वकर्मा पूजा , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:54 तक , पंचक जारी ,  अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन) , ईद – ए – मिलाद (बारावफात {चांद से}, मुस्लिम)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सा विद्या या मदं हन्ति*
*सा श्रीर्यार्थिषु वर्षति ।*
*धर्मानुसारिणी   या  च*
*सा   बुद्धिरभिधीयते ।।*
(दर्पदलनम्, ३/३)
*अर्थात् 👉*
_विद्या वह है जो मद को दूर करे । लक्ष्मी वह है जो याचकों पर बरसे । बुद्धि वह है जो धर्मानुसारिणी हो ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 सितम्बर 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका  कार्य अधिकारियों को खुश करने  में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1702 –  जॉन चर्चिल को म्यूस नदी पर वेनलो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया।
1725 –  हनोवर की संधि; ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हस्ताक्षर की गई।
1729 –  विलियम के एच फ्रिसो को ग्रोनिंगन शहर का वायसराय बनाया गया।
1747 – फ्रेंच सैनिकों ने ज़ूम और बर्गन पर कब्जा कर किया।
1782 –  संयुक्त राज्य अमेरिका की महान मुहर पहली बार इस्तेमाल की गयी।
1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 – फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 – ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1906 – नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908 – विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की।
1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।
1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978 – ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
1978 – जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1986 – दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
2003 – भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2019 – भारत और स्‍लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्‍कृति में सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर।
2019 – अमरीका के न्‍यूजर्सी राज्‍य के गवर्नर फिलिप डी मर्फी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।
2019 – सऊदी अरब और रूस को पछाड़कर अमेरिका दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक देश बना।
2020 – जापान में मुख्य सत्ताधारी दल-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिदे सुगा को देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
2020 – कोरोना महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा का ऐतिहासिक 75वां सत्र शुरू हुआ।
2021 – समिति एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
2022 – फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के मुताबिक, 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2022 – एससीओ शिखर सम्मेलन में वाराणसी पहली एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी नामित।
2023 – बांध सुरक्षा पर जल शक्ति मंत्रालय का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आरआईसी, जयपुर में संपन्न हुआ।
2023 – आईआरईडीए ने हितधारकों की 14वीं परामर्श बैठक आयोजित की।
2023 – उपराष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किये।

*16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।
1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता (9 सितम्बर 1896 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें )।
1901 – श्री एमएन कौल – पहली व दूसरी लोकसभा के सचिव और तीसरी लोकसभा (भारत की संसद का निचला सदन) के महासचिव थे।
1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।
1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।
1942 – रामलक्ष्मण भारतीय संगीतकार है जिसमें विजय पाटिल (मूल नाम) शामिल हैं।
1959 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ।
1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
1975 – पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री।
1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।
1981 – गीता रानी एक भारतीय भारोत्तोलक ।

*16 सितंबर को हुए निधन👉*

1681 – जहाँआरा ।
1931 – इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। 1859 में जन्में उमर मुख़्तार एक धर्मगुरु थे।
1932 – रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे।
1944 – ज्वालाप्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।
1965 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
2019 – केरल के जाने-माने लेखक शिवरामन चेरियानद का निधन।
2020 – भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की विद्वान डॉ0 कपिला वात्स्यायन का नई दिल्ली में निधन हो गया।
2020 – बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष और जेके इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक हेमंत पत सिंहानिया का कानपुर में 90 की उम्र में निधन हो गया।
2020 – पी.आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
2021 – अमेरिकी अभिनेत्री जेन पॉवेल (92) का निधन हुआ।
2022 – महसा अमीनी या ज़ीना/झ़ीना अमीनी (23) एक ईरानी औरत , जिसकी मौत ईरानी पुलिस हिरासत में शकी हालातों में हुई।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉल खिलाड़ी और प्रशासक एलन जेम्स आइलेट ओबीई (88) का निधन हुआ।
2023 –  प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता (80) का वृद्धावस्था के रोगों के चलते  निधन हुआ।
2023- नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी एरिल्ड हेट्लियन (80) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रलियाई नियम फ़ुटबॉल खिलाड़ी रॉन बारासी (87) का निधन हुआ।

*16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री रामदास जी गुरयाई दिवस  (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 मेला छपार (चार दिन मलेरकोटला , पं.)।
🔅 मेला श्री नलवाड़ (चिच्चोट , हि.प्र. , 16 से 23 तक)।
🔅 मेला श्री लदरौर (हमीरपुर , हि.प्र.)।
🔅 श्री नारदोत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम)।
🔅 आचार्य भिक्षुनिर्वाण दिवस (जैन)।
🔅 श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस।
🔅 भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🔅 मलेशिया दिवस (जोहोर)।
🔅 कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (30वाँ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

Related Articles

Back to top button