पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 15 सितम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 15 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 सितम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 25:33 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 07:32 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 14:17 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्यतीपात – 26:34 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 24:21
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 07:38 से 09:10
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 25:33 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 07:32 तक , व्यतीपात पुण्यम् , बुध कन्या राशि में 11:08 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस , अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस) , संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत , अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस व विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 24:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वृद्धाश्चालोलुपाश्चैवा*
*-त्मवन्तो हतदाम्भिका:।*
*सम्यग्विनीतामृदव-*
*स्तानाचार्यान् प्रचक्षते।।*
★ *(मत्स्यपुराण – १४४ /२९ )*
*अर्थात् 👉*
_वृद्ध , निर्लोभी , आत्मज्ञानी , दम्भहीन , अतिविनम्र तथा मृदुस्वभावशील को आचार्य कहते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 सितम्बर 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम या खुशी होगी। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी । मध्यान के बाद सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । पुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुधार आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें । कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ । सेहत सामान्य रहेगी ।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में दूरदर्शन के 60वें स्थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।
2020 – 15 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम – आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
2020 – 15 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।
2021 – ब्रिक्स देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
2021 – ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।
2021 – दक्षिण कोरिया ने स्वदेशी और पनडुब्बी से संचालित बेलिस्टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।
2022 – असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत व पांच मज़दूर घायल हुए।
2023 – पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं डबल डेकर बसें बंद हुई।
2023 – कृषि सांख्यिकी आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल www.upag.gov.in का शुभारंभ हुआ व ‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ का शुभारम्भ हुआ।
2024 – पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2024 – राजस्थान के बूंदी में जिले में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई।
*15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।
1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 – भूपेंद्र सिंह हुड्डा – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1986 – जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।
*15 सितंबर को हुए निधन*
1967 – डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।
2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
2019 – जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का निधन।
2020 – पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।
2022 – मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू (86) का निधन हुआ।
2023 – तुर्क फुटबॉल खिलाड़ी बुरहान काहित सरगुन (94) का निधन हुआ।
2023 – कोलम्बियाई कलाकार फर्नांडो बोटेरो (91) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर टोनी क्रेफ्ट (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायक टीटो जैक्सन (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
*15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।
🔅 अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस)।
🔅 संचायिका (स्कूल बैंकिंग) दिवस भारत।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस।
🔅 विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*