राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 15 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 15 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 दिसम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 21:22 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 11:08 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बव. – 08:05 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 12:29 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 27:45
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 08:23 से 09:40
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉पौष बदी एकादशी 21:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , सफला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सोम व्रत , सूर्य मूल नक्षत्र में एवं सूर्य की धनु / पौष संक्रान्ति 28:19 पर (पुण्यकाल अगले दिन मंगलवार को सूर्योदय से 10:44 तक , दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी , नाकोड़ा मेला) , भगवान श्री चन्द्रप्रभु जन्म – तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी) , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती , श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती , लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (75वां) , पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस , केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष बदी द्वादशी 23:59 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , सुरूप द्वादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:44 तक (दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यः प्रवृत्तां श्रुतिं सम्यक्*
*शास्त्रं वा मुनिभिः कृतम्।*
*दूषयत्यनभिज्ञाय*
*तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम् ॥*
★ महाभारतम् अनुशासनपर्व २४
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य उत्तम कर्म का विधान करने वाली श्रुतियों और ऋषिप्रणीत शास्त्रों पर बिना समझे – बूझे दोषारोपण करता है, उसको भी ब्रह्मघाती ही समझो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 दिसम्बर 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण करने का अवसर मिलेगा। धनागम सुनिश्चित होगा । आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा । मध्याह्न के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी । सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। किसी गलती पर पछतावा करके सुधारने में सफलता मिलेगी । परिजनों से मधुरता बनाएँ रखें। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्के व्यायाम के लिए समय निकालें जिससे स्वास्थ्य सुधार हो।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी।  कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1911 – बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 – मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
1963 – केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 – जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1995 – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
1997 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ मिला।
2000 – चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।
2003 – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2005 – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007 – पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस व दो अन्य मारे गये।
2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
2019 – यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)।
2019 – भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता था।
2020 – भारत और ब्रिटेन ने व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्‍वास्‍थ्‍य सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।
2021 – आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए भारत और पोलैंड के बीच संधि को मंजूरी मिली।
2021 – चीन और रूस का ‘अच्‍छे पडोसी तथा मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि’ को प्रत्‍येक 5 वर्ष पर बढाने का निर्णय हुआ।
2021 – कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2021 – आठवां हिंद महासागर संवाद आयोजित किया गया।
2022 –  सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि सीधा सबूत न हो तो भी भ्रष्ट नौकरशाहों को सजा हो सकती है।
2022 – देश को फ्रांस से ईराफेल बेड़े का 36वां आखिरी विमान मिला।
2022 – नेपाल में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपे।
2023 – मेक्सिको की माया ट्रेन का उद्घाटन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने किया।
2023 – सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया।
2024 – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 33 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री हो गए।

*15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म।
1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ उन्होंने 1896 में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।
1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़।
1892 – भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1905 – रघुनाथ केशव खादिलकर – पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के एक विचारक नेता।
1908 – स्वामी रंगनाथानन्द रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी थे।
1935 – उषा मंगेशकर – लता मंगेशकर की छोटी बहन व पार्श्व गायिका।
1940 – रविंद्र कपूर -गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय फिल्म अभिनेता।
1966 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्ल हूपर।
1970 – शुभेन्दु अधिकारी – भारत की १५वीं – १६वीं लोकसभा में सांसद रहे।
1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1981 – भरत कुमार छेत्री – भारत के हॉकी खिलाड़ी।
1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में।

*15 दिसंबर को हुए निधन👉*

1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
1952 – पोट्टि श्रीरामुलु – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
1985 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरिशस के गवर्नर थे।
2000 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
2013 – सन्दीप आचार्य एक भारतीय गायक।
2013 – शीशराम ओला- राजस्थान से राजनीतिज्ञ।
2019 – भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ईश्वर दयाल स्वामी (90) का निधन हुआ।
2020 – अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्‍टी गवर्नर महबूबुल्‍लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।
2021 – कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (भारतीय वायु सेना में चालक) का निधन हुआ।
2022 – कनाडाई गायिकाशर्ली आइकहार्ड (67) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी ड्रमर डिनो डेनेली (78) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन (83) का निधन हुआ।
2024 – विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (73) का निधन हुआ (14 दिसंबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

*15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी , नाकोड़ा मेला)।
🌟 भगवान श्री चन्द्रप्रभु जन्म – तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी)।
🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती।
🌟 श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती।
🌟 लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (75वां)।
🌟 पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस।
🌟 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button