पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 अक्टूबर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 12:26 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 12:27 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बव. – 12:26 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* परिघ – 08:09 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 17:54
*🌙चन्द्रोदय-* 23:18
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 07:47 से 09:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
_*🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 12:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए , सांय कालीन अष्टमी में /चन्द्रोदय व्यापिनी) , श्रीकालाष्टमी व्रत व दाम्पत्याष्टमी (दोनों पंचांगभेद से कल मंगलवार को भी) , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:27 तक , मंगल विशाखा नक्षत्र में09:18 पर , अरुणोदय काल में राधाकुंड स्नान (मथुरा) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती , भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस , पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस , व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत) , अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें) , राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस व अंत्योदय दिवस 2025 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।*_
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कृत्यानि पूर्वं परिसङ्ख्याय सर्वा-*
*ण्यायव्ययावनुरूपां च वृत्तिम्।*
*सङ्गृह्णीयादनुरूपान्सहायान्*
*सहायसाध्यानि हि दुष्कराणि ॥*
★ (विदुरनीतिः)
*भावार्थ👉*
_पहले सभी कार्यों की सूची आय और व्यय के अनुसार बना लेनी चाहिए। तत्पचात् उसके अनुसार वेतन निर्धारित करके सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहिए। सहायकों के सहयोग से कठिन कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 अक्टूबर 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज आप चल रही समस्याओं का समाधान पाने में सफल रहेंगे। भगवान में श्रद्धा रहेगी । भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। चिंता में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कार / अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। अभीष्ट मित्रों , धार्मिक क्रियाकलाप व गुरु के सानिध्य में समय लग सकता। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मानसिक सुख शांति का अनुभव होगा। पठन-पाठन, कथा-लेखन में रुचि बनेगी। उचित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रही किसी प्रकार की ऊहापोह समाप्त होगी। मित्र तथा परिजन मददगार साबित होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। जिसमें पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं की प्रतियोगी अथवा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी तैयारियों में भी समय व्यतीत होगा। धार्मिक विचारधारा में बढ़ोतरी होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान-सम्मान और यश-कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन खुशी भरा होगा । आप मनमौजी स्वभाव से लुफ्त उठाएंगे। रिश्तों को और अधिक मजबूत करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर आप सफल भी रहेंगे। आप अपने अहम को छोड़कर किसी से मिलेंगे – जुलेंगे जिससे आपको विशेष रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा योग प्रबल है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए दिन परिश्रम युक्त होगा । दिन भर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा परंतु आप इस स्थिति का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। संतान के विवाह, कैरियर आदि संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा परंतु थकान बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । हल्की थकान महसूस करोगे । सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद हल होगा। दौड़-धूप बनी रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार हासिल होंगे। कोई अटका हुआ धन मिलने की भी उम्मीद है, इसलिए प्रयासरत रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का भी निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान एकाग्रचित्त कर पाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी प्रियजन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान की समस्याओं संबंधित कार्यो में अधिक समय व्यतीत होगा। आप अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। आप में हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने – फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। आप हर निर्णय को बहुत ही सोच समझकर लेने से अपने कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आएं। आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा तथा आपको राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। आपकी प्रतिभा व योग्यता सबके सामने आएगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1716 – हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1773 – चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
1807 – भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
1892 – छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।
1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।
2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 – जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।
2003 – पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा।
2003 – नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।
2004 – चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।
2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।
2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।
2019 – फ्रांस और जर्मनी ने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई के लिए उसे हथियारों का निर्यात रोक दिया।
2019 – भारत और सियेरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2020 – डब्ल्यूएचओ ने कहा-कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सामुहिक प्रतिरोधक क्षमता की रणनीति अपनाने का विचार ठीक नहीं।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली राष्ट्रीय ढांचागत मास्टर प्लान प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का शुभारंभ किया।
2022 – सीरिया में सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत व 27 अन्य घायल हुए।
2022 – 17वां प्रवासी भारतीय दिवस अधिवेशन की वेबसाइट जारी की गई।
2022 – इराक के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संसद में दो दौर के मतदान के बाद इराकी कुर्द बरहम सालेह को मात दी।
2023 – हमास के ठिकानों में घुसकर इजराइल ने 250 लोगों को छुड़ाया, 60 आतंकी को भी मारा।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वें जी-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) का उद्घाटन किया।
2023 – राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) द्वारा आयोजित 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (एएससी) कोच्चि में संपन्न हो गई।
2023 – सेना प्रमुख मनोज पांडे ने नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘प्रेसिडेंट्स कॉलर्स’ प्रदान किया।
2023 – जल शक्ति मंत्रालय ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 का शुभारंभ किया।
2024 – स्पेसएक्स ने रॉकेट की पहली रिकवरी पूरी की।
2024 – जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया।
*13 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1895 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ।
1900 – पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।
1911 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।
1929 – शिवेन्द्र सिंह सिद्धू – गोवा , मेघालय व मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
1931 –
1948 – नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।
1994 – नायब सूबेदार अविनाश साबले – एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में माहिर हैं।
*13 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1882 – फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरों से श्रेष्ठ होते है।
1900 – मुंशी अमीर अहमद “मीनाई” एक उर्दू शायर थे।
1911 – भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।
1987 – मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
2000 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
2004 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
2016 – भूमिबोल अतुल्यतेज – थाईलैंड के पूर्व राजा (श्यामदेश के चक्री वंश के नवम राजा थे)।
2020 – गुजरात की कोकिला कौमुदी मुंशी (91) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ डेल किल्डी (92) का निधन हुआ।
2022 – जेम्स “जिम” मैकडिविट, अमेरिकी वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल और नासा के अंतरिक्ष यात्री का 93 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – ब्रिटिश सेना अधिकारी एंथनी वॉकर (89) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक लेखक ह्यूबर्ट रीव्स का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*13 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती।
🌟 भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस।
🌟 पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस।
🌟 व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
🌟 राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस व अंत्योदय दिवस 2025 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

