राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , सोमवार दिनांक 13 मई 2024

इतिहास की 13 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13  मई 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:52 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 11:24 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव – 14:33 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल – 07:40 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:03
*🌙चन्द्रोदय-* 09:54
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 07:12 से 08:54
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 वैशाख सुदी षष्ठी 26:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सोमवार व्रत , स्कन्द षष्ठी , चन्दन षष्ठी (बंगाल ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:24 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:24 से , कुमारयोग, मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.) , श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष ( बैशाख शुक्ल षष्ठी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत ) , श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती , संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख सुदी सप्तमी 28:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , गंगा सप्तमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तस्मिंस्तस्मिन् निमित्ते*
*हि मतं भवति केशव।*
*प्राप्तकालं    मनुष्येण*
*क्षमं    कार्यमरिंदम ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ८०-५
*अर्थात्👉*
_हे केशव!  भिन्न -भिन्न कारण उपस्थित होने पर मनुष्यों के विचार भी भिन्न-भिन्न प्रकार के हो जाते हैं, अतः मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए, जो उसके योग्य और समयोचित हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 मई 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।  संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 – पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग आॅफ आग्सबर्ग बनाया।
1779 – बवेरियन उत्तराधिकार युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की गई।
1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1830 – इक्वाडोर को ग्रैन कोलंबिया से अलग लिया।
1846 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेक्सिको से युद्ध की घोषणा की।
1848 – फिनलैंड के राष्ट्रीय गान का प्रथम प्रदर्शन किया गया।
1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1880 – थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था।
1899 – एसपोर्टे क्लब विटोरिया एसोसिएशन फुटबॉल क्लब साल्वाडोर ब्राजील में स्थापित किया गया।
1907 – रूसी सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी की 5वीं बैठक लंदन के गुप्त में आयोजित की गई।
1930 – ब्रिटिश श्रम मंत्रालय 1.7 मिलियन बेरोजगारो की लिस्ट बनायीं।
1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1935 – लंदन की हॉरर फिल्म वेयरवोल्फ जारी की गई।
1950 – एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पहली दौड़ इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में आयोजित की गयी।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – प्रमुख शिक्षाविद डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने। वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुयी।
1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो  और परमाणु परीक्षण किये।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
1998 –  जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी ।
1998 – ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।
2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
2019 – भारत प्रशासित कश्मीर में एक तीन साल की बच्ची के साथ 8 मई को हुए कथित बलात्कार के ख़िलाफ़ बांदीपुरा ज़िले और घाटी के कई अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए , इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया ।
2019 – ईडी ने एक्सिस बैंक मुद्रा मामले में 2.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
2019 – जम्मू के रामबन जिले में लश्कर के दो आतंकी पकड़े गए , भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ।
2019 – भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से ‘अभ्यास’- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (हीट) का सोमवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – कोविड 19 – खाडी देशों से करीब 900 प्रवासी भारतीयों को लेकर पांच उडानें भारत के लिए रवाना हुई।
2020 – भारत – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश में पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनाने पर रोक लगाई।
2021 – नेपाल में विश्वास मत हारने के तीन दिन बाद केपी ओली फिर प्रधानमंत्री नियुक्त, 14 को शपथग्रहण।
2022 – कराची (पाकिस्तान) में बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत और 13 लोग जख्मी हुए।
2022 – दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग से 27 लोगों की मौत व 40 अस्पताल में हुए।
2023 – कांग्रेस को 34 साल बाद कर्नाटक में मिली सबसे बड़ी जीत , 42% वोट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी।
2023 – केरल में NCB और नेवी ने कोच्चि तट पर 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी।
2023 – जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की जापान के निगाता में बैठक हुई।
2023 – उत्तराखंड में चार दिन का श्रीअन्न महोत्सव राजधानी देहरादून में शुरू हुआ।

*13 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1901 – मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य – स्वतंत्रता सेनानी।
1905 – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
1917 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1918 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1956 – कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता।
1985 – मेघा गुप्ता – भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

*13 मई को हुए निधन👉*

1626 – मलिक अम्बर – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में इसकी गणना की जाती थी।
1951 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
2001 – आर. के. नारायण – अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक।
2006 – हेमलता गुप्ता – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं।
2011 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
2013 – जगदीश माली – एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
2016 – बाबा हरदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
2020 – सुप्रसिद्ध संत स्‍वामी विरक्‍त आनंद जी महाराज उर्फ शोभन सरकार का निधन।
2021 – टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन (84) का कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हुआ।
2021 – मुंबई के एक्सेल उद्योग समूह के सहसंस्थापक श्री कांति सेन भाई श्रॉफ उर्फ पूज्य काका जी (99) का निधन हुआ।
2021 – मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह (69) का इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हुआ।
2022 – संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73) का निधन हुआ। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
2023 – जापानी एथलीट केको तनाका-इकेडा (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी वेल्डन ओल्सन (90) का निधन हुआ।

*13 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.)।
🔅 श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष ( बैशाख शुक्ल षष्ठी )।
🔅 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत )।
🔅 श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती।
🔅 श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती।
🔅 संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button