राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 13 जनवरी 2025

इतिहास की 13 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 जनवरी 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 27:59 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 10:39 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* विष्टि – 16:29 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वैधृति – 28:38  तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 17:03
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन –  28:20 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 08:33 से  09:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 27:59 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , पौष पूर्णिमा व्रत , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की पौषी पूर्णिमा , संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री भिवानी , माघ स्नान प्रारम्भ , पौष मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , माता शाकम्भरी नवरात्र समाप्त / यात्रा , बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 20:36 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:38 तक , कुमारयोग , विघ्नकारक भद्रा 16:30 तक , वैधृति पुण्यम् , भोगी (द.भा.) , षोडशकारण व्रतारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , महाकुंभ प्रयाग माघ मेला प्रारम्भ , थाई पूसम (तमिल) , माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा) , भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा) , राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर) , लोहड़ी  पर्व (पं. , हरि. , जम्मू , देहली आदि) , श्री राकेश शर्मा जयन्ती , श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती व मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉माघ बदी प्रतिपदा 27:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , माघ माह कृष्ण पक्ष आरम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*संनियच्छति यो वेगम्-*
*उत्थितं   क्रोधहर्षयोः।*
*स श्रियो भाजनं राजन्*
*यश्चापत्सु  न  मुह्यति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-५१
*अर्थात्👉*
_हे राजन्!  जो क्रोध और हर्ष के उठे हुए वेग को रोक लेता है और आपत्ति में भी मोह को प्राप्त नहीं होता, वही राजलक्ष्मी का अधिकारी होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 जनवरी 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है व यात्रा का योग वन रहा है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।
1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
1607 – स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
1849 – द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी’ का प्रकाशन शुरू किया।
1910 – न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।
1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।
1993 – अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
1995 – बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
1999 – नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2002 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया ।
2002 – चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2006 – परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
2008 – चाय निर्माण कम्पनी मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
2008 – मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
2010 – अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
2019 – एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध तोड़ने पर रोक लगाने संबंधी अध्‍यादेश को फिर से लागू करने को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।
2019 – अफगानिस्तान : तालिबान आतंकियों से लड़ाई में 70 लोगों की मौत, कई घायल।
2019 – जातीय टिप्पणी पर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन से वापस लिए गए पुरस्कार।
2019 – चीन में कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 21 मजदूरों की मौत।
2020 – पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी से 43 की मौत।
2020 – लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया,  जिसने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी (सजा रद्द हुई )।
2020 – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। मसौदे को ‘दुर्लभ रोग 2020′ नाम दिया गया।
2020 – चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप ( आकार 30 फुटबॉल मैदान ) तीन साल के ट्रायल के बाद शुरू हुआ।
2020 – अहम नदी घाघरा का नाम बदलकर सरयू किया।
2021 – मंत्रिमंडल ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए भारत और संयुक्ती अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – भारत और तुर्कमेनिस्‍तान के बीच विदेश मंत्रालय स्‍तरीय वार्ता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई’
2021 – 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में “वर्ल्ड पैनोरमा” खंड की फिल्मों की सूची का अनावरण किया गया।
2022 – बीकानेर-न्‍यू जलपाईगुडी एक्‍सप्रेस पश्चिम बंगाल के न्‍यू दोमोहानी रेलवे स्‍टेशन के पास पटरी से उतरी, 9 की मौत व 50 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – ऑस्ट्रेलिया में अधिकतम तापमान 50 अंक 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2022 – भारतीय नौसेना के जहाजों ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों  के साथ समुद्री साझेदारी का अभ्यास किया।
2023 – विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर गंगा – विलास को मोदीजी ने रवाना किया।
2023 – नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, कई यात्री घायल हुए।
2023 – हिमाचल में पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल हुई।
2023 – ओडिशा में 15वें हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत हुई।
2023 – हिमाचल में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – ताइवान में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार लाई चिंग-ते ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
2024 – दूसरा अंतर्राष्‍ट्रीय आयुष सम्‍मेलन और प्रदर्शनी दुबई के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर में आरंभ हुई।
2024 – आर्कटिक तूफान ने अमेरिका के बड़े हिस्से को प्रभावित किया, चेस्टर, मोंटाना में अमेरिका का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान शून्य से 54 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

*13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।
1876 – बदलू सिंह – भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।
1896 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।
1911 – शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
1913 – सी. अच्युत मेनन – केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1919 – मर्री चेन्ना रेड्डी – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1926 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
1928 – मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर और सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट दुर्गापुर के निदेशक थे।
1938 – शिवकुमार शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।
1939 – वजूभाई रुदाभाई वाला – जानेमाने भारतीय राजनेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।
1949 – राकेश शर्मा , पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।
1978 – अस्मित पटेल – हिन्दी फिल्म के एक अभिनेता ।
1978 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
1983 – इमरान ख़ान – एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता ।

*13 जनवरी को हुए निधन👉*

1921 – आर.एन. माधोलकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर रहे ।
1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे ।
1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
1985 – मदन पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
2016 – जैकब फ़र्ज राफ़ेल जैकब – जिन्हें मुख्यतः जे॰एफ॰आर॰ के नाम से ही जाना जाता है, भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल थे।
2018 – सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।
2018 – अमृत कौर तिवारी एक भारतीय दंत चिकित्सक थी।
2020 – नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा का निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डी. प्रकाश राव का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी गायक सोनी टर्नर (82) का निधन हुआ।
2023 – स्वीडिश ओलंपिक एथलीट क्लास लेस्टेंडर (91) का निधन हुआ।
2024 – जानी-मानी शास्‍त्रीय गायिका स्‍वर योगिनी डॉ० प्रभा अत्रे (91) का पुणे में निधन हो गया।
2024 – अमेरिकी लेखक टॉम शेल्स (79) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी स्टीफन लेबट (46) का निधन हुआ।

*13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 महाकुंभ प्रयाग माघ मेला प्रारम्भ।
🔅 थाई पूसम (तमिल)।
🔅 माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर)।
🔅 लोहड़ी  पर्व (पं. , हरि. , जम्मू , देहली आदि)।
🔅 श्री राकेश शर्मा जयन्ती।
🔅 श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती।
🔅 मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button