राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 05 अगस्त 2024

इतिहास की 05 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 05 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 अगस्त 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 18:05 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 15:22 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बव. – 18:05 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्यतीपात – 10:37 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:44
*🌄सूर्यास्त-* 19:08
*🌙चन्द्रोदय-* 06:15
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 15:22 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 07:25 से 09:05
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को  👉 श्रावण सुदी प्रतिपदा 18:05 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्रावण सोमवार व्रत , चंद्रदर्शन शुभ (कल भी) , श्रावण माह शुक्लपक्षारम्भ , रोटक व्रतारम्भ , श्री सोमेश्वर पूजन , इष्टि , बुध वक्री 10:25 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमारयोग 15:21 से , व्यतीपात पुण्यम् , द्वारयात्रा – चिंचवड , सप्तपरमस्थान व्रतारम्भ (जैन) , मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी , हि.प्र.) प्रारम्भ , श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती , श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस , श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस , श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस व श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉श्रावण सुदी द्वितीया 19:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , भौमव्रत।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*प्रातः स्मरामि भवभीतिहरं सुरेशं*
*गङ्गाधरं वृषभ-वाहनमम्बिकेशम्।* *खट्वाङ्गशूल-वरदाभय-हस्तमीशं*
*संसार-रोगहर-मौषधमद्वितीयम्।।*
*भावार्थ👉*
_संसार के भय को नष्ट करने वाले, देवेश, गंगाधर, वृषभवाहन, पार्वतीपति, हाथ में खट्वांग एवं त्रिशूल लिए हुए और संसार रूपी रोग का नाश करने के लिए अद्वितीय औषध स्वरूप, अभय एवं वरद मुद्रायुक्त हस्तवाले भगवान् शिव का मैं प्रातःकाल में स्मरण करता/करती हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 अगस्त 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर या कार्यक्रम में जाने की भी योजना भी बन सकती है । व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। शुभचिंतक से बातें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।
1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।
1775 – पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया।
1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
1852 –  तलिंगित भारतीयों ने फोर्ट सेलकर्क, युकोन क्षेत्र को नष्ट किया।
1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1884 –  स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए के द्वीप पर राखी गयी।
1886 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।
1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
1891 –  अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व की पहला ट्रैवेलर्स चेक जारी किया।
1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 – अमेरिका और र्जमनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहले अमेरिकी बने।
1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1945 – अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था।
1962 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1963 – रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1966 –  कैसर्स पैलेस होटल और कैसीनो लास वेगास में खुला।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपण किया गया।
2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2016 –  ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।
2019 – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की , राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष , लोकसभा में भी पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक।
2019 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में SSAM (Space Situational Awareness Control Centre) की आधारशिला रखी।
2019 – लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखी।
2020 – भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्‍पनी को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट से मुलाकात की।
2022 – चीन ने नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में अमरीका के साथ सहयोग रोकने की घोषणा की।
2022 – भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान में उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा साझाकरण और सहयोग पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट से 8 लोगों की मौत हुई , IS ने ली जिम्मेदारी।
2023 – उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे धंसा , उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत, 17 लापता हुए।
2023 – दिल्ली-NCR में 5.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अन्य कई राज्यों में भी झटके महसूस हुए , अफ़गानिस्तान में था केंद्र।
2023 – चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई।

*5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।
1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।
1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी ।
1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधान सभा के सदस्य जो सन 1967 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने।
1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि ।
1923 – जॉर्ज गिल्बर्ट स्वेल – प्रोफेसर, भारतीय राजनेता, कई देशों के राजदूत, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और मेघालय के शिलांग से सदस्य थे ।
1929 – अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे (कन्फर्म नहीं)।
1930 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
1936 – सुरेश मेहता 1995 से 1996 के मध्य गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके।
1947- वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1950 – नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम जैसी संस्था के संस्थापक व राजनीतिज्ञ महेंद्र कर्मा का जन्म हुआ।
1969 – भारतीय क्रिकेट के महान तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
1974 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
1980 – वत्सल सेठ महाराष्ट्र से बॉलीवुड अभिनेता।
1987 – भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
2001 – अंशु मलिक – एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

*5 अगस्त को हुए निधन👉*

1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1998 – केशब चंद्र गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।
2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
2019 – वयोवृद्ध गुजराती पत्रकार, लेखक और स्तंभकार कांति भट्ट का निधन।
2019 – नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हुआ।
2020 – दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 – दो बार ओलंपियन और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे शंकर सुब्रमण्यम नारायण (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी काउबॉय गायक, योडलर, गीतकार , अभिनेता और फिल्म स्टंटमैन (रसेल) “रस्टी” रिचर्ड्स (89) का निधन हुआ।

*5 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी , हि.प्र.) प्रारम्भ।
🔅 श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती।
🔅 श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस।
🔅 श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस।
🔅 श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस।
🔅 श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button