राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12  सितम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 10:00 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 11:59 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* तैतिल – 10:00 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्याघात – 13:43 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:04
*🌄सूर्यास्त-* 18:30
*🌙चन्द्रोदय-* 21:30
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 17:31 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:42
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:17
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी पंचमी 10:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, षष्ठी का श्राद्ध आज (पंचांग मनीराम वल्लभ व पंचांग दिवाकर अनुसार) , जिन्होंने कल गुरुवार को पंचमी का श्राद्ध नहीं करके केवल चतुर्थी का किया वो आज पंचमी / षष्ठी का श्राद्ध निकालें , कृत्तिका का श्राद्ध , चन्द्र षष्ठी व्रत।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी षष्ठी 07:25 तक पश्चात् सप्तमी 29:06 तक (यानी अगले दिन सुबह 05:06 तक) , कपिला षष्ठी , सप्तमी का श्राद्ध , सप्तमी तिथि का क्षय।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ज्ञानं तृतीयं पुरुषस्य नेत्रम् ।*
*अर्थात् 👉*
_ज्ञान मनुष्य का तीसरा नेत्र है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अप्रैल 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।  प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे।  फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1703 –  सम्राट लियोपोल्ड को स्पेनिश विरासत से हटाया गया।
1720 –  होउनेबीक के ईसाक ने डच पेंशन सलाहकार का चुनाव किया।
1722  – फारसी में बाकू और डर्बेन्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।
1758 –  फ्रांसीसी खगोलविद चार्ल्स मेसियर ने क्रैब नेबुला को गलत तरीके से पहचानते हुए अपने मेसियर कैटलॉग शुरू किया।
1786 –  लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।
1814 –  1812 के युद्ध के दौरान उत्तर प्वाइंट की लड़ाई बाल्टीमोर के पास लड़ी गयी।
1848 – स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।
1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1909 – जर्मन रसायशास्त्री र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1923 – ब्रिटेन ने दक्षिण रोडेशिया (वर्तमान जिम्बाब्वे) की सत्ता ब्रिटिश साउथ अफ्रीका कॉरपोरेशन से अपने हाथ में ली।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1953 – अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी रचाई।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका , इंग्लैण्ड , फ्रांस , सोवियत संघ , पूर्व व पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल STS 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।
1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000 – न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।
2006 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।
2015 ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।
2019  – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरूआत की।
2019 – भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन कोटा किनाबालु, मलेशिया पहुंचे।
2019 – कैरिबियन देश, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बना।
थाईलैंड धूम्रपान की अपील को कम करने के लिए सादे सिगरेट पैकेजिंग का अनावरण करने वाला पहला एशियाई देश बना।
2019 – छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में एक लाख 75 हजार आवासों का लोकार्पण किया।
2021 – गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल के नाम का एलान हुआ।
2021 – बांग्लादेश में कोरोना काल के चलते 543 दिन के बाद स्कूल खुले।
2021 – पाकिस्तान में बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 14 व्यक्तियों की मौत हुई।
2022 – प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।
2022 – नई दिल्‍ली के सेना अस्‍पताल में आरंभिक हस्‍तक्षेप केन्‍द्र- प्रयास की स्‍थापना की गई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – नीति आयोग ने लंबित मामलों के समाधान और स्वच्छता हेतु विशेष अभियान 2.0 का संचालन किया।
2023 – मलेशिया के एक अदालत ने ऑडिट छेड़छाड़ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को बरी करने का फैसला बरकरार रखा।
2023 – फिलीपीन की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया रेसा को कर चोरी के आरोप से बरी कर दिया गया।
2023 – कोआला के लिए आश्रय स्थल बनाने हेतु ऑस्ट्रेलिया में वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

*12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 – विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासानशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे।
1898 – बलदेव प्रसाद मिश्र  – हिन्दी साहित्यकार , न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
1912 – भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ।
1917 – सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार के 19वें मुख्यमंत्री (मतभेद , 12 जुलाई का भी वर्णन)।
1934 – शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री।
1972 – रसिका जोशी – एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।

*12 सितंबर को हुए निधन👉*

1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1926 – विनायक लक्ष्मण भावे  – एक मराठी लेखक और साहित्यिक शोधकर्ता थे।
1962 – रांगेय राघव- रचनाकार।
1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।
1993 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2009 – नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे।
2014 – बाबा अवेद्य नाथ (93) पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
2019 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी का निधन।
2020 – स्पेनिश गायक-गीतकार, पत्रकार और कवि जोक्विन कार्बोनेल (73) का निधन हुआ।
2023 – नेपाली राजनीतिज्ञ, संविधान सभा के अध्यक्ष सुबासचंद्र नेमवांग (70) का निधन हुआ।
2023 – स्विस शिक्षाविद और इतिहासकार कर्ट राफ़्लॉब (82) का निधन हुआ।

*12 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री शांता कुमार जन्म  दिवस।
🔅 श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई पुण्य दिवस।
🔅 विनायक लक्ष्मण भावे स्मृति दिवस।
🔅 दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button