राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 17 नवम्बर 2023

इतिहास की 17 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 नवम्बर 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 11:05 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा़ – 25:17 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* विष्टि – 11:05 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति – 07:35 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:44
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 10:39
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 11:05 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , संक्रांति का पुण्य काल सूर्योदय से 07: 43 तक (दीप , वस्त्र आदि दान , नर्मदा स्नान) , संकल्पादि में प्रयोजनीय हेमंत ऋतु प्रारंभ , श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस , श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस , राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस , श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस , राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है ) व अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 09:20 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन ) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नगरे   प्रतिरुद्धः   सन्*
*बहिर्द्वारे   बुभुक्षितः ।*
*अमित्रान् भूयसः पश्येद्*
*यः साक्ष्यमनृतं वदेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-३२
*भावार्थ👉*
_जो झूठा निर्णय देता है,  वह राजा नगर में कैद होकर बाहरी दरवाजे पर भूख का कष्ट उठाता हुआ बहुत से शत्रुओं को देखता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 नवम्बर 2023 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन खराब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1774 – फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया – सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
1810 – एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
1811 – चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1854 – मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी।
1858 – डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।
1869 – मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।  ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1878 – इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।
1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।
1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
1970 – रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला ।
1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।
1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।
1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
2005 – इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2005 – वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया।
2008 – मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा।
2008 – भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।
2008 – चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2019 – श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी।
2019 – उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया।
2020 – डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर – सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
2020 – ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे।
2021 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया।
2022 – महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया।
2022 – शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने।

*17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
1960 – अलका साराओगी – कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की  लेखिका (कन्फर्म नहीं )।

*17 नवंबर को हुए निधन👉*

1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1962 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)।
2007 – आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2008 – डार्विन डेंगदोह पुघ – उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री।
2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।
2015 – अशोक सिंघल – हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
2018 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
2020 – हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन।

*17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस।
🔅 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस।
🔅 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस।
🔅 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
🔅 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button