राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 10 नवम्बर 2023

इतिहास की 10 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🙏आपको परिवार सहित धनत्रयोदशी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐*

*इतिहास की 10 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 नवम्बर 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 12:38 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 24:08 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* तैतिल – 12:38 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* विश्कुम्भ – 17:04 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:39
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 28:30
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:04
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी द्वादशी 12:38 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत ,धन त्रयोदशी / धनतेरस ( प्रदोष काल 17:46 से 20:25 तक , खरीददारी 12:36 से पूरी रात ) , भगवान धन्वंतरि जयन्ती (कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ) , निशामुख में यम प्रीत्यर्थ दीपदान (बाहर ) तर्पणादि ,   यम पंचकारम्भ , अरूणोदय काल पंचकारम्भ , गो त्रिरात्र व्रतारम्भ , भारत परिवहन दिवस , शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 13:59 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में) , मास शिवरात्रि व्रत , रूप चतुर्दशी , श्री हनुमान जयन्ती ( उ.भा. कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी , श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन ) , ऋषि बोधोत्सव , कौमुदी महोत्सव सम्पन्न , श्री कमला जयन्ती।_*
*नोट- हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाई जाती है। पहली हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को और दूसरी कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी अर्थात् नरक चतुर्दशी को। इसके अलावा तमिलानाडु और केरल में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को तथा उड़ीसा में वैशाख महीने के पहले दिन मनाई जाती है।*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*ॐ धन्वंतराये  नमः ॥*
*श्री धनवंतरी स्वरूप-*
*श्री श्री श्री औषधचक्र-*
*नारायणाय    नमः ॥*
*अर्थात्👉*
_परम भगवन को , जिन्हें सुदर्शन वासुदेव धनवन्तरी कहते हैं, जो अमृत कलश लिए हैं, सर्व भयनाशक हैं, सर्व रोग नाश करते हैं, तीनों लोकों के स्वामी हैं और उनका निर्वाह करने वाले हैं; उन विष्णु स्वरूप धन्वंतरि को सादर नमन है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*आज का राशिफल*
*10 नवम्बर 2023 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। त्याग भावना से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1799 – फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ।
1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1912 – मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
1940 – बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1964 – लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
1970 – चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1994 – ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1995 – नाइजीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फाँसी दी।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2005 – जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 – मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2008 – भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।
2019 – पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में ‘बुलबुल’ चक्रवात , 3 लाख लोग प्रभावित हुए।
2020 – भारत के चुनाव आयोग ने बिहार राज्य के लिए देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की जिसमें एनडीए ने 125 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया।
2020 – भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2021 – संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना।
2021 – राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर  बस टैंकर ट्रेलर टकराने से 12 की मौत व 22 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
2021 – भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक  दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी  किया।
2021 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और एलोन मस्क के स्वामित्व वाली निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने “क्रू 3 (Crew 3)” मिशन लॉन्च किया है।
2022 – तमिलनाडु के मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 मजदूरों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 – मालदीव की राजधानी माले में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हुई व कई घायल हुए।
2022 – अफगानिस्‍तान में तालिबान पुलिस ने मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये।
2022 – भारतीय सेना ने वीर नारियों के कल्याण और शिकायत निवारण के लिए एकल खिड़की सुविधा शुरू की।

*10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1483 – मार्टिन लूथर – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
1610 – सत्रहवीं शताब्दी के प्रख्यात चित्रकार जेरारडो का हॉलैन्ड के हेग नगर में जन्म हुआ।
1848 – भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1871 – भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष: डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा।
1909 – जॉनी मार्क्स – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
1920 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक।
1920 – सदानंद बकरे एक भारतीय चित्रकार और मूर्तिकार थे।
1951 – मनमोहन महापात्रा एक उड़िया फिल्म निर्माता, निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।
1954 – विधानसभा के पूर्व स्पीकर – दोनकुपर रॉय।
1954 – जय गोस्वामी बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1967 – आशुतोष राना एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1971 – चेतन्य अदीब – एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता, गायक और मॉडल।

*10 नवंबर को हुए निधन👉*

1240 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1908 – कनाईलाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1931 – गंगाप्रसाद अग्निहोत्री – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1982 – सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था।
1995 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2019 – पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, चुनावों में पहचान पत्र की शुरुआत करवाई थी।
2020 – नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में ‘बोस्टन सेल्टिक’ के दिग्गज खिलाड़ी तथा कोच रहे टॉमी हेनशॉ (86)का निधन हुआ।
2021 – विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व उपाध्यक्ष और लेखक आनंद शंकर पांड्या (99) का रात को निधन हुआ।

*10 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 धन त्रयोदशी / धनतेरस / भगवान धन्वंतरि जयन्ती ( कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी )।
🔅 भारत परिवहन दिवस।
🔅 शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button