राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शुक्रवार दिनांक 17 मई 2024

इतिहास की 17 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17  मई  2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 08:50 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 21:18 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव – 08:50 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्याघात – 09:19 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:06
*🌙चन्द्रोदय-* 13:39
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 28:05 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी नवमी 08:50 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री शुक्ला नवमी , श्री जानकी / सीता नवमी  (आज भी , पंचांगभेद) ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 21:18 तक , श्री हरि जयन्ती , श्री पुरूषोत्तम महाराज पुण्य तिथि (काटोल) , श्री रामनाथस्वामी यात्रा – गिश्टोना (अमरावती) , गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती , श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस , विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD) व विश्व उच्च रक्तचाप दिवस  (World Hypertension Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख सुदी दशमी 11:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यद्  वेष्टितशिरा  भुङ्क्ते*
*यद् भुङ्क्ते दक्षिणामुखः।*
*सोपानत्कश्च यद् भुङ्क्ते*
*सर्वं  विद्यात्  तदासुरम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९०
*अर्थात् 👉*
_जो सिर पर पगड़ी अथवा टोपी रख कर भोजन करता है, जो दक्षिण की ओर मुख करके खाता है तथा जूते पहने भोजन करता है, उसका वह सारा भोजन आसुर समझना चाहिये ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 मई 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। यात्रा का अवसर मिलेगा। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।  किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है।  छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं ।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा (20 मई का भी वर्णन)।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1742 – चटुट्ज़ित्ज़ की लड़ाई: फ्रेडरिक द्वितीय और पर्शिया ने ओस्ट्रियों को पराजित किया।
1744 – फ्रेंच किंग लुई XV ने ब्रिटेन पर युद्ध की घोषणा की।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1792 – न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत से, बटनवुड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1814 – नॉर्वे के संविधान पर हस्ताक्षर किए गए और नॉर्वे की संविधान सभा द्वारा क्रिश्चियन फ्रेडरिक को नॉर्वे का नया राजा चुना गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में आये भयंकर भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया। जिसे दो चोर ने चुरा लिया था, और उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 – बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
2010 – देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
2010 – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- ‘नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।’
2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।
2015 – पश्चिमी कोलम्बिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – मनाली के नजदीक गुलाबा में भूस्खलन होने से करीब 3000 पर्यटक फंसे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
2019 – ताइवान में पहली बार समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया गया और एशिया में ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।
2019 – अमेरिकी वायु सेना द्वारा गलती से किए गए हवाई हमले में अफगान पुलिस के 17 अधिकारी मारे गए जबकि 14 अन्य घायल हुए।
2020 – भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – एनडीएमए द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाया गया।
2021 – डीआरडीओ ने कोविडरोधी दवा 2 डीऑक्सी डी-ग्लूकोज की पहली खेप जारी की।
2021 – मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला।
2022 – प्रधानमंत्री ने ट्राई के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
2022 – रक्षा मंत्री ने मुंबई में दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों – आईएनएस सूरत (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस उदयगिरी (स्टील्थ फ्रिगेट) जलावतरण किया।
2022 – श्री अश्विनी वैष्णव ने लेह में नाइलिट केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 – हंसा-एनजी विमान का हवा में इंजन रीलाइट परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी ‘एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग (ईटीडब्ल्यूजी)’ मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – नेपाली शेरपा कामी रीता शेरपा (53) रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े।

*17 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1749 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक।
1897 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
1953 – प्रीति गांगुली – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
1963 – जॉन डेविड जैक्सन – संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी।
1987 – चार्मी कौर-  भारतीय अभिनेत्री ।

*17 मई को हुए निधन👉*

1972 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे।
2009 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक।
2011 – बेनू सेन कोलकाता, भारत के एक भारतीय फोटोग्राफर थे। “शिक्षक समाज हरियाणा” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
2012 – डोना समर – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री थीं।
2014 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
2020 – प्रसिद्ध मराठी लेखक रत्नाकर मटकरी का निधन।
2021 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
2021 – प्रसिद्ध तमिल लेखक, उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित के राजनारायण (98) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पहलवान वेन कोलमैन (79) का निधन हुआ।
2023 – हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानन्द हिन्दुजा (87) का निधन हुआ।

*17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री हरि जयन्ती।
🔅 श्री पुरूषोत्तम महाराज पुण्य तिथि (काटोल)।
🔅 श्री रामनाथस्वामी यात्रा – गिश्टोना (अमरावती)।
🔅 गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती।
🔅 श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD)।
🔅 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस  (World Hypertension Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button