राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार दिनांक 10 मई 2024

इतिहास की 10 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_आप सभी को भ‍गवान विष्‍णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ , भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि सब पर  हमेशा बनी रहे । उनके श्री चरणों में कोटी कोटी नमन🙏।_*

*इतिहास की 10 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10  मई 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 26:52 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 10:47 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* तैतिल – 15:31 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* अतिगण्ड – 12:06 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:33
*🌄सूर्यास्त-* 19:02
*🌙चन्द्रोदय-* 06:57
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 22:26 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:36 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी तृतीया 26:52 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अक्षय तृतीया / आखातीज ( देशाचारे ) , त्रेतायुगादि , कल्पादि , पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म – घटादि दान , केदार बद्री यात्रा प्रारम्भ , त्रिलोचन दर्शन – यात्रा , बुद्ध अश्विनी नक्षत्र / मेष राशि में 18:52 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:47 से , यमघण्टयोग सूर्योदय से 10:47 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , जैन वर्षीतप पूर्ण /पारणा (श्वेताम्बर) , हिजरी जिल्काद 11वाँ माह शुरू  (मुस्लिम), ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ (भरतपुर) , भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में ) , श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया) , महात्मा बसवेश्वर जयंती , नाथनंगा महाराज पुण्यतिथि- डव्हा (अकोला) , श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति दिवस , श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस , विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) व अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस (International Day of Argania)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्थी 26:06 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*पुरतश्चतुरो   वेदाः ,*
*पृष्ठतः   सशरं  धनु:।*
*इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं*
*शापादपि शरादपि।।*
*〰जयतु श्रीपरशुराम*
*भावार्थ*
_मुख चारों वेदों से सुशोभित ,पीठपर शरों सहित धनुष ,एक ओर तो शाप देने की शक्ति सहित ब्राह्मण – तेज रूपी  शास्त्र और दूसरी ओर क्षत्रियोचित शस्त्र भी।भगवान श्री परशुराम की जय हो।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 मई 2024 , शुक्रवार*

*_आप सभी को भ‍गवान विष्‍णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ , भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि सब पर हमेशा बनी रहे । उनके श्री चरणों में कोटी कोटी नमन🙏।_*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको के प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं ।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1503 – इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1744 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1752 – बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने पतंग-फ्लाइंग प्रयोग के साथ बिजली कंडक्टर की जांच किया।
1768 – जॉन विलक्स को “द नॉर्थ ब्रिटान” के लिए एक लेख लिखने के लिए कैद किया गया जिसमें किंग जॉर्ज III की गंभीर आलोचना की गयी थी। इस कार्रवाई से लंदन में दंगे हुए।
1774 – अपने दादा, लुई XV की मौत के बाद लुई XVI फ्रांस के राजा बने।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1801 – त्रिपोली के पास्का ने कोंसलेट पर फांसी देने के बाद संयुक्त राज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1810 – रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक खोला था।
1823 – मिसिसिपी नदी को नेविगेट करने के लिए पहला स्टीमबोट फिटिंग स्नोलिंग पर आया।
1833 – ले वैन खोई विद्रोह सम्राट मिन्ह और वियतनाम के खिलाफ शुरू हुआ।
1837 – 1837 का आतंक (लड़ाई) न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन मेरठ की छावनी से आरंभ हुआ था।
1893 – लंदन में इंपीरियल संस्थान खोला गया।
1908 – वेस्ट वर्जिनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1924 – जे एडगर हूवर को जांच ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1925 – न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम मासी का कार्यालय में निधन हुआ।
1934 – राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया।
1936 – मैनुअल अज़ाना स्पेन के नए राष्ट्रपति बने।
1937 – 8वाँ इंपीरियल सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
1946 – जवाहरलाल नेहरू भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता चुने गए।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।
2001 –  घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
2012 – दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2019 – कराची से दिल्ली आ रहे विमान को भारतीय वायुसेना ने घेरकर जयपुर उतारा।
2019 – राष्ट्रपति ट्रंप ने पैट्रिक शानहान को बनाया नया रक्षामंत्री।
2020 – ईरान नौसेना अभ्‍यास के दौरान गलती से हुए प्रक्षेपास्‍त्र हमले में 19 सैनिक मारे गये और लगभग 15 अन्‍य घायल हुए।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 171 फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर विमान चेन्‍नई पहुंचा व उज़्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – नेपाल की सियासत – प्रधानमंत्री ओली संसद में विश्वास मत हारे।
2021 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 मई को अर्गानिया का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
2021 – हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बने , राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
2022 – राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्‍ट सेवा पदक दिया गया।
2022 – श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी, भारी हिंसा में एक सांसद की मौत हुई , गृह युद्ध के हालात बने।
2023 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी7 बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिन की जापान यात्रा पर रवाना हुई।
2023 – भारत-थाईलैंड कॉर्डिनेटेड पैट्रॉल (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 35वां संस्करण (03 से 10 मई) आयोजित किया गया।
2023 – भारत में रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया गया (09 या 10 मई …कन्फर्म नहीं )।

*10 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1834 – अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
1898 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1918 – रामेश्वर नाथ काव ने भारत की गुप्तचर संस्था रॉ को स्थापित किया।
1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।
1951 – जनरल विजय कुमार सिंह, परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, एडीसी भारतीय सेना को २६वें थल – सेनाध्यक्ष थे।
1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1986 – पेंटाला हरिकृष्णा एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी।

*10 मई को हुए निधन👉*

1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1983 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६४ में भारत सरकार द्वारा, पद्म भूषण से सम्मानित ।
1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
2001 – सुधाकरराव नाईक –  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
2005 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री।
2006 – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम (105) का निधन।
2010 – मैक मोहन – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेट्टी राइट का निधन।
2020 – हरि शंकर वासुदेवन – एक भारतीय इतिहासकार, लेखक और एमेरिटस प्रोफेसर थे।
2020 – एक्टर साई गुंडेवार का 42 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – अभिनेता शफीक अंसारी का कैंसर के चलते निधन हुआ।
2021 – अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में भारतीय महावाणिज्य दूत विनेश कालरा का निधन हुआ।
2021 – भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के हीरो रहे स्क्वाड्रन लीडर (रिटायर्ड) अनिल भल्ला का कोरोना संक्रमण से निधन हुआ।
2022 –  जाने माने संतूर वादक और सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा (84) का मुम्बई में दिल का दौरा पडने से निधन हुआ।
2022 – सोवियत संघ के विघटन के बीच अपने नेतृत्व में यूक्रेन को आजादी दिलाने वाले और देश के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी एड फ्लानागन (79) का निधन हुआ।
2023 – वेस्ट इंडीज क्रिकेट विकेटकीपर थेलस्टन पायने (66) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार रॉल्फ़ हैरिस (93) का निधन हुआ।

*10 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में )।
🔅 श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया)।
🔅 महात्मा बसवेश्वर जयंती।
🔅 नाथनंगा महाराज पुण्यतिथि- डव्हा (अकोला)।
🔅 श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।
🔅 विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस (International Day of Argania)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button