राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 29 मार्च 2024

इतिहास की 29 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 29 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 मार्च 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 20:23 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 20:36 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव. – 07:44 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वज्र – 23:10 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 22:36
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 14:09 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:53 से 12:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्थी 20:23 तक पश्चात् पंचमी शुरु , भालचंद्र संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:36 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 20:21 से सूर्योदय तक , श्री भगवान नारायण जयन्ती , भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी ) , गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन) , लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 21:16 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*घातकः खादको वापि*
*तथा       यश्चानुमन्यते ।*
*यावन्ति तस्या रोमाणि*
*तावद् वर्षाणि मज्जति ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७४
*अर्थात् 👉*
_गौ की हत्या करने वाले, उसका मांस खाने वाले तथा गोहत्या का अनुमोदन करने वाले लोग गौ के शरीर में जितने रोएँ होते हैं, उतने वर्षों तक नरक में डूबे रहते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 मार्च 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।  सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बनाया।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 2008 – 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
2019 – चीन के OBOR पर अमेरिका ने उठाए सवाल, कहा- यह दुनिया के लिए खतरनाक।
2020 – दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई।जो चीन के वुहान में झींगे बेचती थी। नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में विचार साझा किए।
2021 – बंगाल की खाड़ी में भारत और अमरीका का दो दिवसीय नौसेना अभ्यास पासेक्स सम्पन्न हुआ।
2021 – मिस्र की स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे विशालकाय जहाज ‘एवर गिवेन’ को निकालने में आंशिक सफलता मिली।
2021 – विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
2021 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री शेख को पद से हटाया, हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री बनाया।
2022 – भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – असम और मेघालय सरकार ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2022 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया व देश में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन-2022 की शुरुआत की।
2022 – रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में हुई वार्ता में निर्णय हुआ कि रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव में सैनिक कार्रवाई में कमी करेगा।
2022 – भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त अभ्यास “एक्स डस्टलिक” उज़्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया।
2023 – जी20 के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई।
2023 – भारत- अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स -23’ पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।

*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1928 – रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 – जॉन मेजर – ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1998 – अदिति अशोक – भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र खिलाड़ी।

*29 मार्च को हुए निधन👉*

1963 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हिसार की पूर्व विधायिका स्नेहलता का 99 साल की उम्र में हुआ निधन।
2020 – महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।
2020 –  कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन।
2020 – तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन।
2020  – प्रसिद्ध  इतिहासकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन।
2020 – प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन ।
2020 – श्याम सुंदर कलानी – दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
2021 – तीन बार के शीतकालीन पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिबियन मेंटल-स्पी (48) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – बेल्जिमय के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम (28) का निधन हुआ।
2023 – पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (72) का निधन हुआ।

*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री भगवान नारायण जयन्ती।
🔅 भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी )।
🔅 गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।
🔅 लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती।
🔅 साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button