पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 15 मार्च 2024
इतिहास की 15 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 15 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 मार्च 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 22:11 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 16:08 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* कौलव – 10:44 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* विश्कुम्भ – 19:44 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:30
*🌄सूर्यास्त-* 18:29
*🌙चन्द्रोदय-* 09:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 11:00 से 12:30
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 22:11 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , स्कन्द षष्ठी , सौर (मीन) चैत्र मास आरम्भ , मंगल कुम्भ राशि में 18:08 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:08 तक , कुमारयोग / यमघण्टयोग 16:08 से सूर्योदय तक, आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि ( सच्चिदानन्द सम्प्रदाय ) , श्री काशीराम जयन्ती , श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती , विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस , विश्व नींद दिवस (2024 , वसंत विषुव से पहले शुक्रवार को ) , इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस व Buzzards Day._*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 19:40 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यदि तात धनं नास्ति*
*पूर्वदुष्कृतकर्मणा ।*
*तथापि ललिता वाणी*
*वचने का दरिद्रता ॥*
*भावार्थ👉*
हे भाई ! पूर्व के दुष्कृत की वजह से (तुम्हारे पास) धन न हो, तो भी सुंदर वाणी तो है ना ! (वह दीजिए ) उसमें गरीबी कैसी ?
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 मार्च 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यस्त हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। *_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1493 – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564 – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1729 – सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ लिया।
1744 – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1771 – सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स पहले (लंदन में), दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी में मिले।
1818 – पहले सेमिनोल युद्ध में जनरल एंड्रयू जैक्सन और उनकी अमेरिकी सेना ने फ्लोरिडा पर हमला किया।
1820 – मैने को 23 वें यू.एस. राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1869 – सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स प्रथम प्रो बेसबॉल टीम बनी।
1877 – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
1892 – पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
1901 – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
1907 – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919 – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्यूजिकल प्ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।
1964 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969 – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1984 – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
1985 – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया।
1988 – आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
1999 – कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर ।
2001 – करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू ।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
2008 – महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
2008 – कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009 – लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
2019 – भारत ने हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।
2020 – इटली की तरह स्पेन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए बंदी लागू कर दी तथा दक्षिण अफ्रीका ने देश में कोरोना वायरस देखते हुए राष्ट्रीय आपात की घोषणा की।
2020 – हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सभी स्कूल , जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब और सिनेमा हॉल बंद, 200 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित लगा , तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय 31 तक बंद ।
2021 – खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने मधुमक्खियों का उपयोग करके हाथियों तथा मनुष्यों के बीच टकराव को रोकने के लिए री-हैब परियोजना की शुरुआत की।
2021 – चीन के उत्तरी हिस्से में तेज हवायें चलने से राजधानी पेइचिंग धूल भरी आंधी से ढक गई। दृश्यता घटकर एक हजार मीटर से कम रह गई।
2022 – भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की चौथी खेप में दो हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा।
2022 – यूक्रेन में एक टेलीविजन टॉवर पर रूस के रॉकेट हमले में 19 लोग मारे गए।
2022 – सबसे बड़ा समुद्री जहाज एम.वी. रामप्रसाद बिस्मिल ब्रह्मपुत्र नदी में सबसे अधिक नौकायन करने वाला जहाज बना।
2022 – कोरोना महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार चीन में सर्वाधिक मामले मिले , 13 शहर पूरी तरह बंद किए।
2023 – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में नि:शुल्क ऑनलाइन संशोधन करने की अनुमति दी।
2023 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एससीओ देशों के शारीरिक शिक्षा और खेल मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
2023 – मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में आए भीषण चक्रवात फ्रेडी में मरने वालों की संख्या दो सौ 70 से अधिक तक पहुंची।
2023 – राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।
*15 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1874 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1901 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे।
1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।
1937 – चरणजीत सिंह अटवाल – शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ।
1943 – साहिब सिंह वर्मा – तेरहवीं लोक सभा के सांसद , पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री।
1947 – अजीत पाल सिंह – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं) ।
1947 – एम. थंबीदुरई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता हैं।
1976 – अभय देयोल – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1983 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म हुआ।
1997 – पूजा गहलोत 51 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खेलने वालीं एक भारतीय पहलवान।
*15 मार्च को हुए निधन👉*
1882 – थॉमस हिल ग्रीन – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1908 – मालती चौधरी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।
1980 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
1985 – राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
1992 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – सरला ठकराल – भारत की प्रथम महिला विमान चालक (15 मार्च 2008 का भी वर्णन मिलता है)।
2009 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
2013 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
2015 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
2020 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन।
2020 – क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस पद्धति के सूत्रधार टोनी लुईस (78) का निधन हुआ।
2020 – इफ्तिख़ार हुसैन शाह – एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल थे।
2021 – जाने माने कथकली नर्तक पद्मश्री गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर (105) का निधन हुआ।
2022 – WWE सुपरस्टार Scott Hall स्कॉट हॉल) (63) का निधन हुआ।
2023 – विख्यात अभिनेता समीर खाखर (71) का निधन हुआ।
*15 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि ( सच्चिदानन्द सम्प्रदाय )।
🔅 श्री काशीराम जयन्ती।
🔅 श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती।
🔅 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस।
🔅 इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व नींद दिवस (2024 , वसंत विषुव से पहले शुक्रवार को )।
🔅 Buzzards Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।