राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शुक्रवार, दिनांक 14 जून 2024

इतिहास की 14 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 14 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14  जून  2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 24:05 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी पूर्णरात्रि
*💫करण-* विष्टि – 10:49 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्धि – 19:06 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 12:22
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 11:55 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 10:36 से 12:21
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*🔅आज शुक्रवार को 👉🏻ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 24:05 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत ( मासिक ) , प्रस्तुत है मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आह्वान , सूर्य की मिथुन आषाढ़ संक्रांति 24:27 पर (पुण्य काल 18:03 से अगले दिन सुबह  06:51 तक , गो – अन्न – वस्त्र दान , मंदाकिनी स्नान ) , बुध मिथुन राशि में 23:06 पर , विघ्नकारक भद्रा 10:49 तक , घण्टाकर्ण उत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम) , श्री तुकामय पुण्य तिथि – येहलेगांव (हिंगोली) , मेला श्री नौवाही देवी (सरकाघाट) , मेला श्री क्षीरभवानी ( तलमुल / काश्मीर / करणी ) , श्री धूमावती जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी ) , गुरु श्रीहरगोबिंद सिंह जयन्ती (तारीखानुसार , मतभेद से तारीख अलग हो सकती है ) व विश्व रक्तदान दिवस।*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 26:34 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री महेश नवमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कोकिलानां स्वरो रूपं*
*स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ।*
*विद्या रूपं कुरूपाणां*
*क्षमारूपं तपस्विनाम्।।*
*भावार्थ👉*
_कोयल का सौंदर्य उसके स्वर में है,स्त्रियों की शोभा उनके द्वारा पतिव्रत धर्म के पालन में है। कुरूप स्त्री – पुरुषों की शोभा विद्या में है और तपस्वी क्षमा से शोभा पाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 जून 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहने की सम्भावना है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। किसी कार्यक्रम के आयोजन से बधाई के पात्र बनोगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। ध्यान देने पर स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1658 – ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1872 – ट्रेड यूनियनों कनाडा में वैध किया गया।
1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
1916 – सर परशुरामभाऊ कॉलेज भारत के पुणे में, नई पूना कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया।
1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
1934 – आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1945 – एक विजय परेड रंगून में आयोजित किया गया।
1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन।
1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।
1999 – थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
2001 – जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2004 – पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
2005 – माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2008 – केन्द्र सरकार  अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
2008 – राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
2008 – चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए।
2008 – नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
2009 – 55 वें LPGA चैम्पियनशिप एना नोर्डकविस्ट ने जीता।
2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
2019 – बुकनॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में चार भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन।
2019 – फलस्तीन ने भारतवंशी शेख मुहम्मद मुनीर अंसारी को प्रतिष्ठित ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ अवार्ड से नवाजा।
2020 – रात 8.13 बजे गुजरात में 5.5 जबकि जम्‍मू-कश्‍मीर में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।
2020 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद व दो अन्य जवान घायल हो गए।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में वर्चुअल माध्‍यम से मुख्‍य भाषण दिया।
2021 –  म्‍यांमा में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सू ची के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।
2022 – उत्तर प्रदेश के बदायूं  में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देहू, पुणे में जगद्गुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया।
2022 – भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक शुरू हुई।
2023 – मणिपुर में महिला मंत्री का बंगला जलाया व हथियारबंद लोगों ने मैतेई बहुल कांगपोकी में भी हमला किया, 9 की मौत तथा 10 घायल हुए।
2023 – करीब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में 3.4 व 4.3 तीव्रता का तथा  गुजरात के कच्छ में 3.5 तीव्रता का भूकम्प आया।
2023 – ‘जी20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी)’ की तीसरी बैठक संपन्न हुई।

*14 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1595 – गुरु हरगोविंद सिंह – सिक्खों के छठे गुरु (मतभेद से तारीख अलग हो सकती है )।
1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म (कन्फर्म नहीं)।
1920 – भारत भूषण – भारतीय अभिनेता।
1922 – के. आसिफ़ – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई (कन्फर्म नहीं)।
1946 – डॉनल्ड ट्रम्प – संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं ।
1955 – किरण खेर – भारतीय अभिनेत्री , वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।
1960 – शेखर सुमन – एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार(07 दिसम्बर 1962 का भी वर्णन )।
1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ।
1979 – तरुण अरोड़ा भारतीय अभिनेता।
1996 – निकहत ज़रीन – भारतीय महिला मुक्केबाज़।

*14 जून को हुए निधन👉*

1920 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
1961 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
2007 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
2011 – असद अली ख़ाँ – रुद्रवीणा वादक।
2016 – अच्युत लाहकर- भीरामायण या मोबाइल थिएटर के जनक थे ।
2019 – कवि और गीतकार पजाविला रमेशन का निधन।
2020 – सुशांत सिंह राजपूत – एक भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी।
2020 – महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा का कोविड-19 से निधन।
2020 – नासिक: पूर्व लोकसभा सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।
2023 – अमेरिकी इतिहासकार , लेखक व पुस्तक प्रेमी चार्ल्स लेरॉय ब्लॉकसन (89) का निधन हुआ।
2023 – सोवियत आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन व्लादिमीर कोन्स्टेंटिनोविच श्मेलियोव (76) का निधन हुआ।
2023 – प्लेबैक सिंगर शारदा का 86 की उम्र में निधन हुआ।

*14 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 घण्टाकर्ण उत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम)
🔅 श्री तुकामय पुण्य तिथि – येहलेगांव (हिंगोली)।
🔅 मेला श्री नौवाही देवी (सरकाघाट)।
🔅 मेला श्री क्षीरभवानी ( तलमुल / काश्मीर / करणी )।
🔅 श्री धूमावती जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी )।
🔅 गुरु श्रीहरगोबिंद सिंह जयन्ती (तारीखानुसार , मतभेद से तारीख अलग हो सकती है )।
🔅 विश्व रक्तदान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button