राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 26 जुलाई 2024

इतिहास की 26  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 26  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 26  जुलाई  2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 23:32 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 14:31 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर – 12:44 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सुकर्मा – 25:31 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 22:45
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:27
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण बदी षष्ठी 23:32 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , पंचक जारी , मंगल रोहिणी नक्षत्र में 28:38 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 14:30 से सूर्योदय तक ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 14:30 से , विघ्नकारक भद्रा 23:31 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:30 से , श्री रामजीबाबा पुण्यतिथी – मोर्शी (अमरावती) , प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती , योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती , श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस व कारगिल विजय दिवस ( कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण बदी सप्तमी 21:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ) , भानु सप्तमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*उपस्थिते    विवाहे   तु*
*यज्ञे दानेऽपि वा विभो ।*
*मोहात् करोति यो विघ्नं*
*स मृतो जायते कृमिः  ॥८१॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_प्रभो ! जो विवाह , यज्ञ अथवा दान का अवसर आने पर मोहवश उस में विघ्न डालता है, वह भी मरने के बाद कीड़ा ही होता है॥८१॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 जुलाई 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है।  मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी । मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा ।घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर  सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी । आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है । कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे।  यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1757 –  हस्टेनबेक पर लड़ाई: फ्रांसीसी सेना कम्बरलैंड के राजा से हार गई।
1760 – ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1803 – इंग्लैंड में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच वैगॉन्वे खोला गया।
1805 –  मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1835 – हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।
1858 –  बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति थे।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1933 – विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता ।
1997 –  खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
2004 – अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
2014 – भारत सरकार की My Gov पहल नामक नागरिक केन्द्रित प्‍लेटफॉर्म की शुरूआत की गई।
2019 – नेता बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 – चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया।
2020 – भारत से बांग्लादेश के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की गई।
2020 – मालदीव ने अपना 55वां स्थापन दिवस मनाया।
2021 – कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।
2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
2022 – लोकसभा ने परिवार अदालत संशोधन विधेयक 2022 ध्वनि मत से पारित किया।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 28,732 करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2022 – ‘आत्मनिर्भर भारत’: आईडेक्स-डीआईओ ने रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र – ‘भारत मंडपम्’ का लोकार्पण किया।
2023 – लोकसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 पारित हुआ।
2023 – विश्व की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत – सूरत डायमंड बोर्स, 660,000 वर्ग मीटर में (पेंटागन से भी बड़ी) का अनावरण सूरत, भारत में आर्किटेक्चरल स्टूडियो मॉर्फोजेनेसिस द्वारा किया गया।

*26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1904 – मालती देवी चौधरी (नी सेन) एक भारतीय नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता कार्यकर्ता और गांधीवादी थीं ।
1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
1915 – कृष्ण पट्टाभि जोयीस भारत के एक योगाचार्य थे जिन्होने अष्टांग विन्यास योग नामक योग की शैली का विकास किया।
1972 – जुगल हंसराज हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1986 – मुग्धा गोडसे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं।
1989 – दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।

*26 जुलाई को हुए निधन👉*

1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1925 – अमेरिकी ओरेटर और राजनेता विलियम जेनिंग्स ब्रायन का निधन।
1926 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और व्यापारी रॉबर्ट टॉड लिंकन का निधन।
1952 – एवा पेरोन अर्जन्टीना के अधिनायक हुआन डोमिन्गो पेरान कि पत्नी थी।।
1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1971 – अमेरिकी फोटोग्राफर डायने अरबस का निधन।
1973 – स्विस-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक हंस अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन।
1983 – सत्य नारायण सिन्हा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
2013 – सॉन्ग जॅ-की दक्षिण कोरियाई मानव अधिकार कार्यकर्ता / नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।
2013 – उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2020 – दो बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का पेरिस / फ्रांस में 104 वर्ष की आयु में निधन।
2021 –  कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हुआ।
2022 – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी (63) का निधन हुआ।
2022 – बंगाल में एक रुपये के डॉक्‍टर’ के नाम से लोकप्रिय पद्मश्री से सम्मानित डॉ सुशोवन बंधोपाध्‍याय (84) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन लेखक मार्टिन वालसर (96) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार रैंडी मीज़नर (77) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश गायक-गीतकार सिनीड ओ’कॉनर (56) का निधन हुआ।
2023 – लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा (65) का निधन हुआ।

*26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रामजीबाबा पुण्यतिथी – मोर्शी (अमरावती)।
🔅 प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती।
🔅 योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती।
🔅 श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस।
🔅 कारगिल विजय दिवस ( कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button