राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 जुलाई 2024

इतिहास की 19 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19  जुलाई  2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 19:43 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 26:55 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* कौलव – 08:20 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* एन्द्र – 26:40 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 17:48
*🌛चन्द्रराशि-* धनु दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:27
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 19:43 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , प्रदोष व्रत , जया पार्वती व्रत प्रा. (गुज.) , सूर्य पुष्य नक्षत्र में 23:11 पर , बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में 20:17 पर , श्रेष्ठवर्षायोग , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:10 तक पुनः 26:55 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:55 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री कल्याणस्वामी पुण्यतिथी – डोमगाव  (परांडा) , प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती , श्री जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस , लेफ्टिनेंट राजीव संधू बलिदान दिवस (महावीर चक्र सम्मानित) व बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 18:01 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनादरो   विलम्बश्च*
*वै मुख्यं निष्ठुरवचनम्।*
*पश्चातापश्च पञ्चापि*
*दानस्य  दूषणानि  च ।।*
*अर्थात् 👉*
_अपमान करके दान देना, विलंब से देना, मुख फेर के देना, कठोर वचन बोलना और देने के बाद पश्चाताप करना- ये पांच क्रियाएं दान को दूषित कर देती हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 जुलाई 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। संतान को समय देने के साथ – साथ आराम के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा ।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1900 – फ्रांस की राजधानी मेंपेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।
1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2019 – इलाहाबाद हाई कोर्ट की पूर्णपीठ ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका ने भारत के साथ 91.26 मिलियन डॉलर की लागत से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे खंड में पटरियों के उन्नयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया।
2019 – जर्मनी के सुहेल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप खत्म हो गया। टूर्नामेंट में भारत 10 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रहा।
2020 – करीब 78 टन वजनी मशीन को लेकर महाराष्ट्र से एक साल पहले निकला ट्रक केरल के तिरुवनंतपुरम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा।
2020 – असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई।
2021 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से लगभग 30 लोगों की मौत हुई।
2021 – इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में बम धमाके में लगभग 25 लोगों की मौत व दर्जनों अन्य घायल हुए।
2021 – डॉक्टर कम्भमपति हरी बाबू को मिजोरम के नए राज्यपाल की शपथ दिलाई।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने चौथा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति व्याख्यान दिया।
2023 – चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में 15 लोगों की करंट लगने से मौत हुई और कई घायल हुए।
2023 – गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर देर रात 01:15 बजे एक जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को रौंदा। 9 लोगों की मौत हुई व 15 जख्मी हुए।
2023 – श्री राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए।
2023 – महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई व 57 अन्य लापता हुए।

*19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1814 – रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट ।
1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर ।
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी ।
1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
1900 – खूबचंद बघेल – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
1948 – राधाबिनोद कोइजम – मणिपुर के 10वें मुख्यमंत्री थे।
1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1956 – जिया मोदी एक भारतीय कानूनी सलाहकार।

*19 जुलाई को हुए निधन👉*

1963 – एनी मसकैरिनी संविधान सभा की सदस्य थी।
1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
1988 – लेफ्टिनेंट राजीव संधू महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
2021 – श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी गायिका क्यू॰ लाज़रस (61) का निधन हुआ।
2023 – लिथुआनियाई एथलीट रेमिगिजस वालियुलिस (64) का निधन हुआ।

*19 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री कल्याणस्वामी पुण्यतिथी – डोमगाव  (परांडा)।
🔅 प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती।
🔅 श्री जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस।
🔅 लेफ्टिनेंट राजीव संधू बलिदान दिवस (महावीर चक्र सम्मानित)।
🔅 बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button