पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 जनवरी 2024
इतिहास की 19 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 19 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 जनवरी 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 19:54 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 26:51 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* बालव – 08:16 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* साध्य – 12:45 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:49
*🌙चन्द्रोदय-* 12:28
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 11:12 से 12:31
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष सुदी नवमी 19:54 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी, आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी) , श्री जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जयन्ती , ओशो ( पुण्य दिवस ) महोत्सव , श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस , श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (19 वां)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष सुदी दशमी 19:28 तक पश्चात् एकादशी शुरू , शाम्ब दशमी , सूर्य पूजा (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:09 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्य मन्त्रं न जानन्ति*
*बाह्याश्चाभ्यन्तराश्च ये।*
*स राजा सर्वतश्चक्षुश् –*
*चिरम् ऐश्वर्यम् अश्नुते।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१५
*अर्थात्👉*
_जिस राजा की मन्त्रणा को उसके बहिरंग एवं अन्तरंग कोई भी मनुष्य नहीं जानते, सब ओर दृष्टि रखनेवाला वह राजा चिरकालतक ऐश्वर्य का उपभोग करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 जनवरी 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका पूरा दिन व्यस्त रहने की सम्भावना है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। किसी कार्यक्रम के आयोजन से बधाई के पात्र बनोगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। ध्यान देने पर स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
649 – जनरल आशिना शीर के नेतृत्व में 40 दिनों की घेराबंदी के बाद, उत्तरी तारिम बेसिन ( झिंजियांग ) पर चीनी नियंत्रण स्थापित करने के बाद, कुचा की सेनाओं के आत्मसमर्पण के बाद कुचा के खिलाफ तांग अभियान समाप्त हो गया।
1419 – फ्रेंच सिटी रूएन ने 100 साल के युद्ध में इंग्लैंड के हेनरी वी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1649 – इंग्लैंड नरेश ‘चार्ल्स प्रथम’ के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 – जॉन विल्क्स को राजद्रोह के लिए ग्रेट ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स से बाहर कर दिया गया।
1795 – फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
1812 – बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
1829 – अगस्त कलिंगमैन की जोहान वोल्फगैंग वॉन फ़ाउस्ट का ब्राउनश्विक में प्रीमियर किया गया।
1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त किया।
1918 – बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1938 – जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1945 – सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
1960 – अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 – इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1975 – हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
1977 – समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1986 – पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
1992 – इज़रायल के प्रधानमंत्री ‘चितजाक मीर’ की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
1995 – चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
2001 – थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत मिला।
2001 – तालिबान पर सुंयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी हुए।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
2003 – मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
2003 – भारतीय राजनयिक ‘सुधीर व्यास’ को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
2004 – हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2006 – देश की एक विशेष बहु – कुशल, मानवीय बल वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) अस्तित्व में आई।
2007 – जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की ‘पेट्रोलियम कंपनी’ ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ के साथ समझौता किया।
2008 – श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
2009 – झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘राष्ट्रपति शासन’ लगाने का निर्णय किया।
2009 – ‘सूर्यशेखर गांगुली’ ने ‘पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब’ जीता।
2010 – पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।
2010 – नाइजीरियाई शहर जोस में दो समुदायों के बीच हिंसा झड़प में 60 लोगों की मौत हुई।
2013 – स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2013 – मंगल पर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा कैल्शियम की खोज की गयी।
2017 – तेहरान में ऊंची इमारत गिरने से 20 दमकलकर्मियों की मौत हुई।
2019 – मेक्सिको – पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त धमाका, आग से लगभग 67 की मौत, 75 घायल ।
2019 – वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर वक्त बिताने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट।
2020 – अफ्रीका के पश्चिमी तट से वाणिज्यिक पोत से अपहृत 19 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने रिहा किया।
2020 – लेबनान: गिरती इकोनॉमी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 300 से ज्यादा घायल हुए।
2020 – विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।
2020 – आंध्र प्रदेश के तट से 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी कार्यालय (UNOCE आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया।
2021 – गुजरात राज्य सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ कर दिया।
2021 – सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष 23 जनवरी को हर साल “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की।
2022 – विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
2022 – असम व मेघालय ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक तौर पर खत्म करने पर सहमति बनी।
2022 – भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा की।
2022 – पहली BRICS शेरपा बैठक आभासी रूप से 19 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुई।
2023 – भारत में पहली बार केरल सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिनों के मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश की अनुमति दी।
2023 – नासा ने एजेंसी की स्थायी उड़ान प्रदर्शक परियोजना के लिए बोइंग कंपनी को 425 मिलियन डॉलर का पुरस्कार दिया गया।
2023 – मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़कर भारत में पहला और विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया।
2023 – ओडिशा में राष्ट्रीय AIDS नियंत्रण संगठन ने मानव की सबसे बड़ी लाल रिबन की श्रृंखला बनाई गई।
2023 – जम्मू कश्मीर सभी सरकारी और प्रशासनिक सेवाए पूरी तरह से ई-गवर्नेस मोड में शिफ्ट होने वाला पहला भारतीय केन्द्र शासित प्रदेश बना।
2023 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।
*19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
1736 – स्कॉटिश आविष्कारक ‘जेम्स वाट’ का जन्म हुआ।
1807 – अमेरिकन कन्फेडरेट जनरल रॉबर्ट ई. ली का जन्म हुआ।
1809 – अमरीकन रोमांसवाद के कवि, लेखक, संपादक और आलोचक एडगर ऍलन पो का जन्म हुआ।
1813 – अंग्रेजी आविष्कारक सर हेनरी बेसेमर का जन्म हुआ।
1855 – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर का जन्म हुआ।
1868 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉब मैकलियोड का जन्म हुआ।
1886 – भारतीय अभिनेता और गायक सवाई गंधर्व का जन्म हुआ।
1886 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक रामचंद्र गणेश कुंडगोलकर ( सवाई गंधर्व ) का जन्म हुआ।
1892 – हास्यकार और पाली भाषा के विद्वान चिंतामन विनायक जोशी का जन्म हुआ।
1898 – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का जन्म हुआ।
1919 – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म हुआ।
1920 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार का जन्म हुआ।
1935 – बंगाली फ़िल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म हुआ।
1936 – बांग्लादेश के 7वें राष्ट्रपति जिया उर रहमान का जन्म हुआ।
1948 – भारतीय एनजीओ निदेशक राजिंदर जौहर का जन्म हुआ।
1949 – पत्रकार , शिक्षाविद् व दैनिक समाचार पत्र चारदीकला के प्रधान संपादक जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1969 – पाकिस्तानी क्रिकेटर महमूद हमीद का जन्म हुआ।
2003 – भारतीय अभिनेता हेतल गाड़ा का जन्म हुआ।
*19 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
1597 – मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले महाराणा प्रताप सिंह का निधन हुआ , उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।
1905 – देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन हुआ।
1960 – मराठी सिनेमा के प्रणेता रामचंद्र गोपाल उर्फ दादासाहेब तोराने का निधन हुआ।
1989 – भारतीय विचारक और धर्मगुरु ओशो का निधन हुआ।
1990 – आचार्य ओशो (मूल नाम रजनीश) भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन हुआ।
1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन हुआ
2000 – खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक हेडी लामार का निधन हुआ
2004 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड हुक का निधन हुआ।
2010 – कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन हुआ
2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन हुआ
2015 – राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन हुआ
2019 – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार अतीन बंद्योपाध्याय का निधन हुआ
2020 – पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद (80) का निधन हुआ।
2021 – पूर्व सिविल सेवक, इतिहासकार और लेखक नरेंद्र लूथर (89) का हैदराबाद में निधन हुआ।
2021 – भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (95) का निधन हुआ।
2021 – विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० वी० शांता का चेन्नई में निधन हुआ। संजय कुमार मिश्रा।
2023 – प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ व पद्मश्री से सम्मानित नीलमणि फूकन (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिका – टोटेनहम अकादमी के स्नातक एंटोन वॉकेस (25) का नौका दुर्घटना में का निधन हुआ।
*19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी)।
🔅 श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस।
🔅 श्री जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जयन्ती।
🔅 ओशो उर्फ रजनीश स्मृति दिवस।
🔅 श्री सिद्धेश्वर प्रसाद जयन्ती।
🔅 श्री मंत जयाजीराव सिंधिया जयन्ती।
🔅 श्री बनवारी लाल बैरवा जयन्ती।
🔅 श्री महिपाल शास्त्री जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (19 वां)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।