राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 जनवरी 2024

इतिहास की 12 जनवरी 2023 तक की महत्वपूर्ण घटनाओं सहित पंचांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔🌞🕉️🌞🪔🪔🪔
*🙏🏻ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏🏻*
*🙏🏻 हर-हर महादेव🙏🏻*
*🙏🏻शुभ प्रभातम् जी🙏🏻*

*इतिहास की 12 जनवरी 2023 तक की महत्वपूर्ण घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        *✍🏻आज दिनांक👉🏻*
*📜12 जनवरी 2024*
*शुक्रवार*
*🏡 नई दिल्ली अनुसार 🏡*

_*🇮🇳शक सम्वत – 1945*_
_*🇮🇳विक्रम सम्वत – 2080*_
_*🇮🇳 मास – पौष*_
_*📋तिथि – प्रतिपदा – 02:25 PM तक*_
_*📋पश्चात् – द्वितीया*_
_*🌓पक्ष – शुक्ल पक्ष*_
_*✨योग – हर्शण – 02:04 PM*_
_*✨पश्चात् – वज्र*_
_*💫करण – बव – 02:25 PM*_
_*💫पश्चात् – बालव*_
_*🌠नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा – 03:19 PM*_
_*🌠पश्चात् – श्रवण*_
_*🎑ऋतु – शिशिर*_
_*🌅सूर्योदय – 07:15 AM*_
_*🌄सूर्यास्त – 05:43 PM*_
_*🌙चन्द्रोदय – 08:09 AM*_
_*🌛चन्द्रोस्त – 06:38 PM*_
_*🌝चन्द्रराशि – मकर – दिनरात*_
_*🌞सूर्यायण – उत्तरायण*_
_*💡अभिजित – 12:08 PM से 12:50 PM*_
_*👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त – 05:27 AM से 06:21 AM*_
_*🤖राहुकाल – 11:10 AM से 12:29 PM*_
_*🔥गुलिक काल – 08:33 AM से 09:52 AM*_
_*🏆दिशाशूल – पश्चिम दिशा*_

_*🚩विशेष👉🏻*_

_*🔅 आज शुक्रवार को 👉🏻 पौष सुदी प्रतिपदा 02:25 PM तक पश्चात् द्वितीया शुरू ,सर्वार्थ सिद्धि योग 03:18 PM से 13 जनवरी सुबह 07:15 AM तक , पौष शुक्लपक्ष प्रारम्भ ,चन्द्र दर्शन ,वामी विवेकानंद जयन्ती , राजमाता जिजाऊ जयन्ती , महर्षि महेश योगी जयन्ती ,श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती , भारत रत्न सम्मानित श्री भगवान दास जयन्ती ,श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस ,श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस ,श्रीमती प्रियंका गाँधी जन्म दिवस ,श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस , डॉ. स्वामी साक्षी महाराज जन्म दिवस , श्रीमती कमला बेनीवाल जन्म दिवस , श्री सी रामचन्द्र जयन्ती , श्री अरुण गोविल जन्म दिवस , राष्ट्रीय युवा दिवस*_
_*🔅 कल शनिवार को 👉🏻 पौष सुदी द्वितीया 11:13 AM तक पश्चात् तृतीया शुरू*_

*🎯आज की वाणी👉🏻*

🌹
*उत्तमस्यापि वर्णस्य*
*नीचोऽपि गृहमागतः।*
*पूजनीयो यथायोग्यं*
*सर्वदेवमयोऽतिथिः।।*
*अर्थात्👉🏻*
_उच्चतम  वर्ण के व्यक्ति के घर में यदि किसी निम्न वर्ण का व्यक्ति  भी आया हो तो  उसका यथायोग्य आदर सत्कार  करना चाहिए क्योंकि एक अतिथि (बिना निमन्त्रित किये हुए और बिना किसी पूर्व सूचना के आए हुए व्यक्ति) में समस्त देवताओं का निवास होता है।_

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 12 जनवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साहजनक लाभ मिलेगा सहकर्मी आज आपसे ईर्ष्या करेंगे लेकिन आपकी दिनचार्य एवं व्यक्तित्त्व पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। कुछ दिनों से चल रही धन संबंधित उलझने शांत होंगी। मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे फिजूल खर्ची भी रहेगी लेकिन पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे महिलाये भी आज अपने आओ में ही ज्यादा मस्त रहेंगी। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज पहले से बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरम्भ में असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु धीरे -धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे इससे बचने का प्रयास करें। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संताने सहयोगी रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलाये भी आज पेट, कमर एवं अन्य शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है घर मे भी उपकरणों पर सावधानी से कार्य करें। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको अपने अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नही करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपने दिमाग पर कुछ ज्यादा ही जोर डालेंगे अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएँगे या निरस्त भी करने पड़ सकते है। नौकरी वाले लोगो को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य मे हानि होंगी। व्यवसायी वर्ग भी आज लापरवाही करेंगे जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी जिसे सुधारना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में ही होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलाये अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। आज आप बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। प्रातः काल मे ही परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से कलह के प्रसंग बनेंगे जिसके कारण मध्यान तक मन मे आवेश बना रहेगा। महिलाओ से आज संयमित व्यवहार रखें अन्यथा पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा सामाजिक सम्मान में भी आज कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शान्त रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन
दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

1554 – बायिनौंग को बर्मी ताउंगू राजवंश के राजा का ताज पहनाया गया।
1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924 – गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950 – स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964 – जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 – भारत का इंडोनेशिया – रूस – चीन संधि से इंकार  किया।
2001 – नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात किया।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – हिन्दी फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित किया।
2008 – कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009 – प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा गया।
2010 – भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010 – कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आश्चर्यजनक प्रस्तुति पुरस्कारों में उपराष्ट्रपति जो विडेन को राष्ट्रपति पटक से सम्मानित किया।
2018 – इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 – सऊदी अरब में पारिवारिक दुर्व्यवहार से बचने के बाद, 18 वर्षीय राहफ मोहम्मद अल-वयून, कनाडा के टोरंटो में शरणार्थी के रूप में आया।
2019 – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 – महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 – सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी, 1 सप्ताह में लाभ  मिलेने की उम्मीद।
2019 – मिस्सी एलियट पहली महिला रैपर बनीं जिन्हें गीतकार के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
2020 – अर्जेटीना के स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल इतिहास में मैनचेस्टर सिटी के एस्टन विला में 6-1 की हैट्रिक के साथ शीर्ष खिलाड़ी बन गए।
2020 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बी सी सी आई ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए पुरस्‍कारों की घोषणा की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2020 – रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
2021 – भारत और बांग्लादेश के पुलिस प्रमुखों के बीच पहला प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वर्चुअल संवाद एक सकारात्मक और भरोसे के माहौल में संपन्न हुआ।
2021 – आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत और वियतनाम के बीच 13 वीं रक्षा वार्ता आयोजित की गई।
2021 – गाय के गोबर से खादी इंडिया ने बनाया पहला ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ , नितिन गडकरी ने  लॉन्च किया।
2022 – प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों व सीआईसीटी के एक नए परिसर का तथा पुदुचेरी में एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 – भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आयोजित की गई।
2022 – शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने आभासी रूप से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP) 2021 – 2022 का शुभारंभ किया।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ प्राप्त हुआ।
2023 – दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
2023 – केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया।
2023 – भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बनी।
2023 – भारत ने क्यूबा को पेंटावेलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की।

*12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1598 –  साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाऊ हिंदवी का जन्म हुआ।
1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म हुआ।
1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ।
1886 –  प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म हुआ।
1899 – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म हुआ।
1901 – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का जन्म हुआ।
1918 – भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।
1918 –  हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।
1927 –  मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री और पद संभालने वाले पहले खासी व्यक्ति डार्विन डिएंगदोह पुघ का जन्म हुआ।
1931 – प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का जन्म हुआ।
1936 – भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद का जन्म हुआ।
1940 –  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम॰ वीरप्पा मोइली का जन्म हुआ।
1943 –  सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का जन्म हुआ।
1958 – भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता अरुण गोविल का जन्म हुआ। (1952 का भी वर्णन)।
1964 –  राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म हुआ।
1964 – भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म हुआ।
1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।
1990 – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का जन्म हुआ।
1991 – भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली का जन्म हुआ।
1999 – तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर आर्या राजेंद्रन का जन्म हुआ।

*12 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924 –  पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ।
1934 – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन हुआ।
1941 – भारतीय क्रांतिकारी प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ।
1976 –  दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।
1992 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ।
2000 –  दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे वीआर नेदुन्चझियान का निधन हुआ।
2004 – तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे रामकृष्ण हेगडे का निधन हुआ।
2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
2008 – दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन हुआ।
2015 – स्पेनिश अभिनेता जर्मन कोबोस का निधन हुआ।
2017 –  त्रिपुरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता का निधन हुआ।
2020 – मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का निधन हुआ।
2023 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली 54 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

*12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅 वामी विवेकानंद जयन्ती।
🔅 राजमाता जिजाऊ जयन्ती।
🔅 महर्षि महेश योगी जयन्ती।
🔅 श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती।
🔅 भारत रत्न सम्मानित श्री भगवान दास जयन्ती।
🔅 श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।
🔅 श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती प्रियंका गाँधी जन्म दिवस।
🔅 श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।
🔅 डॉ. स्वामी साक्षी महाराज जन्म दिवस।
🔅 श्रीमती कमला बेनीवाल जन्म दिवस।
🔅 श्री सी रामचन्द्र जयन्ती।
🔅 श्री अरुण गोविल जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय युवा दिवस।

_*✍🏻नोट कृपया ध्यान दें जी👉🏻*_
*हम इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए मेरी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button