पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 दिसम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 14:59 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 29:51 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* कौलव – 14:59 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* प्रीति – 11:11 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 25:03
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 10:21 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 10:56 से 12:14
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष बदी अष्टमी 14:59 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत , रूक्मिणी अष्टमी , अष्ट का श्राद्ध , शुक्र पूर्व में अस्त (पंचांगभेद) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री शंकरस्वामी पुण्यतिथि – शिऊर (औरंगाबाद) , श्री रजनीकांत जन्म दिवस , क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस , श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस , श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस , श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस , बलिदान / स्वदेशी – दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस , अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति दिवस (33वां , 06 दिसम्बर का भी वर्णन) , अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day) व अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष बदी नवमी 16:40 तक पश्चात् दशमी शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*विहारावसथोद्यान-*
*कूपारामसभाप्रपाः ।*
*वप्राणां चैव कर्तारस्-*
*ते नराः स्वर्गगामिनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व 23
*अर्थात् 👉*
_जो दूसरों के लिये आश्रम, गृह, उद्यान, कुआँ, बागीचा, धर्मशाला, पौंसला तथा चहारदीवारी बनवाते हैं, वे लोग स्वर्गलोक में जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 दिसम्बर 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें । गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।
1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1911 – जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923 – इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा।
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1980 – अमेरिका ने कॉपीराइट कानून में बदलाव कर उसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को शामिल किया।
1981 – पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1990 – टी. एन. शेषन – मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1992 – हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996 – भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
1998 – अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी।
1998 – साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
2001 – भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
2007 – पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
2007 – मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2007 – अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।
2008 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2017 – अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने 12 दिसंबर को पहले अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाया।
2019 – मालदीव सरकार ने भारतीय कम्पनियों के साथ संयुक्त उपक्रम के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को पारित किये जाने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयक पर हस्ताक्षर करके अपनी मंज़ूरी दी।
2019 – सिंगल यूज प्लास्टिक से बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केरल के कोझिकोड में प्लास्टिक की बोतलों से दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान बनाया गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया व पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर भी वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2020 – इजरायल ने भूटान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।
2021 – 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट: भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।
2021 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया।
2021 – इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की।
2022 – गुजरात में भाजपा के भूपेंद्र पटेल ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2022 – ससंद ने ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।
2023 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में मानवीय आधार पर युद्ध विराम की मांग के लिए भारी बहुमत से मतदान किया।
2024 – तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगन से 6 लोगों की मौत हुई।
2024 – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए।
2024 – 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा (सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने)।
*12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1872 – बालकृष्ण शिवराम मुंजे – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे।
1931 – शंकरमंची जानकी ( सोकार जानकी / शावुकारू जानकी / साहूकार जानकी) एक भारतीय अभिनेत्री।
1938 – खलील इस्माइल मकरानी – भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।
1940 – शरद गोविंदराव पवार – वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ।
1950 – रजनीकांत, तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1950 – पी.टी थॉमस – केरल विधानसभा के पूर्व सदस्य।
1954 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
1958 – वी० मुरलीधरन भारत सरकार में मंत्री।
1959 – कृष्णमचारी श्रीकांत – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास में जन्म।
1981 – भारत के मशहूर ऑलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ।
1997 – रवि कुमार दहिया – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
*12 दिसंबर को हुए निधन👉*
323 – वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ ( कन्फर्म नहीं )।
1925 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1964 – मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
2000 – जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हुआ।
2005 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।
2012 – नित्यानंद स्वामी – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
2019 – दिग्गज तेलुगु अभिनेता और लेखक गोलापुड़ी मारुति राव का निधन।
2019 – न्यूजीलैंड ओलंपिक एथलेटिक चैंपियन पीटर स्नेल का निधन।
2022 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच माइक लीच (61) का निधन हुआ।
2023 – यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी कोस्टास नेस्टोरिडिस (93) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी जैज़ पियानोवादक और संगीतकार मार्शल सोलाल (97) का निधन हुआ।
*12 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शंकरस्वामी पुण्यतिथि – शिऊर (औरंगाबाद)।
🌟 श्री रजनीकांत जन्म दिवस।
🌟 क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस।
🌟 श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस।
🌟 श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस।
🌟 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस।
🌟 श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस।
🌟 बलिदान / स्वदेशी – दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस।
🌟 अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति दिवस (33वां , 06 दिसम्बर का भी वर्णन)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

