राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 19 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 सितम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 23:38 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 07:06 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* गर – 11:29 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सिद्ध – 20:41 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:22
*🌙चन्द्रोदय-* 28:33
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 07:06 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:14
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 23:38 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 23:38 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , मुक्तावलि व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu AO ) स्मृति दिवस , अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस , International Talk Like a Pirate Day व  PARK(ing) Day (third Friday of September). _*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 24:18 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष – दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:06 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:57 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
*क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 सितम्बर 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। क्योंकि आज का समय आपके साथ है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1755 – ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
1865 –  अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1870 –  फ्रेंको-प्रुशियन युद्ध में पेरिस की घेराबंदी शुरू हुई।
1876 –  ओटावा में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना की गयी।
1888 –  विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।
1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था।
1918 –  जॉर्डन घाटी में तीसरे ट्रांसजेर्डन हमले की शुरुआत हुई।
1931 – जापानी फौज ने दक्षिणी मंचूरिया पर कब्जा किया।
1952 – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
1955 – मैक्सिको समुद्री तूफान हिल्डा से करीब 200 लोग मारे गए।
1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
1973 – सोवियत संघ ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।
1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। जिसमें तीन राज्य तबाह हो गए थे और करीब 10,000 लोग मारे गए।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1991 – दो जर्मन पर्यटकों को इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।
1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1996 – एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
2002 – इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
2006 – सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू।
2006 – पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
2006 – उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की।
2006 – भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
2006 – थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 – भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
2007 – साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
2019 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने।
2020 – भारत और बांग्‍लादेश अपनी सीमाओं पर संयुक्‍त समन्वित सीमा गश्‍त फिर से शुरू करने पर सहमत हुए ।
2020 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2021 – चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में नाम घोषित किया।
2022 – महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी के पार्थिव शरीर को उनके पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया।
2023 – केंद्र सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई (33%) आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को लोकसभा में पेश किया।
2023 – ISRO: Aditya L1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित चौथी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट बस नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, 11 घायल व कई लोगों के बह जाने की आशंका रही।
2023 – जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
2024 – भारत के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘श्वेत क्रांति-2.0’ की शुरुआत की।
2024 – 8वें भारत जल सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय वाश सम्मेलन 2024 सम्पन्न हुआ।

*19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1867 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
1886 – फ़ज़ल अली ओबीई – एक भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और ओडिशा के राज्यपाल और राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रमुख थे।
1911 – ब्रिटिश उपन्यासकार विलियम गोल्डिंग का ब्रिटेन के न्यूक्वे में जन्म हुआ, जिन्हें 1983 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
1924 – सुचित्रा मित्रा – एक भारतीय गायिका।
1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
1958 – लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
1976 – ईशा कोपिकर – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।
1979 – सत्यदेव प्रसाद भारत के एक एथलीट , वह तीरंदाजी में प्रतिस्पर्धा प्राप्त कर चुके।

*19 सितंबर को हुए निधन👉*

1719 – रफ़ीउद्दौला – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।
1936 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान ।
1965 – बलवंतराय मेहता – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – -पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
2020 – कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष में टोरंटो में हुआ निधन।
2020 – वरिष्‍ठ कम्‍युनिस्‍ट नेता और पूर्व लोकसभा सांसद रोजा देशपांडे का मुंबई में निधन।
2021 – इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जिमी ग्रीव्स का निधन हुआ।
2021 – निलय दत्ता के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता निलयानंद दत्ता का निधन हुआ।
2022 – अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले सोवियत अंतरिक्ष यात्री वलेरी पोलीयाकोव (80) का निधन हुआ।
2023 – रूसी कोच Vitaly Dubko (87) का निधन हुआ।

*19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस।
🔅 श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) स्मृति दिवस।
🔅 अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस।
🔅 International Talk Like a Pirate Day.
🔅  PARK(ing) Day (third Friday of September).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button