पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 18 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 अप्रैल 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 17:10 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 08:21 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* तैतिल – 17:10 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 25:01 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 23:51
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 08:21 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:20
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी पंचमी 17:10 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमार योग 08:21 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु श्री तेग बहादुर जयन्ती , गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन) , श्री तात्या टोपे शहीदी दिवस , प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री धोंडो केशव कर्वे जयन्ती , अमर शहीद श्री दामोदर हरी चापेकर स्मृति दिवस , स्वतन्त्रता सेनानी श्री बारीन्द्र कुमार घोष स्मृति दिवस व विश्व पुरातत्व (विरासत /धरोहर) दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख बदी षष्ठी 18:24 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कुसुमस्तबकस्येव*
*द्वे वृत्ती तु मनस्विनः।*
*मूर्ध्नि वा सर्वलोकस्य*
*शीर्यते च वनेऽथवा ।।*
*अर्थात्👉*
_स्वाभिमानी विद्वान् की स्थिति फूलों के गुच्छे की तरह दो ही प्रकार की होती है। जिस प्रकार फूलों का गुच्छा या तो सभी लोगों के मस्तक पर चढ़ता है अथवा वन में ही झड़ जाता है , उसी प्रकार मनस्वी या तो श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त करते हैं अथवा गुप्त रूप से अपना जीवन बिता देते हैं / नष्ट हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 अप्रैल 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1738 – मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया की स्थापना की गयी (“रॉयल अकादमी ऑफ़ हिस्ट्री”) ।
1809 – पहली बार 2000 गिनीज डेक के घोड़े की दौड़ इंग्लैंड में हुई।
1835 – लॉर्ड मेलबर्न सर रॉबर्ट पील के स्थान पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
1848 – पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त किया गया।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
2008 – पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2019 – भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से होने वाला व्यापार स्थगित किया।
2019 – बजरंग पूनिया ने कुश्ती के 65 किलोग्राम की फ्री स्टाइल रैंकिंग में फिर पहला स्थान हासिल किया।
2020 – अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) खेल मंत्रलय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया।
2020 – कोविड-19 के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवक सहित सभी डाक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।
2021 – पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई में संगठन के तीन कार्यकर्ता मारे गए और कई अन्य जख्मी हुए।
2021 – मिस्र में यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी , 11 लोगों की मौत व 90 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – अमेठी में ट्रक और बोलेरो की टक्कर से छह लोगों की मौत व चार की हालत गंभीर हुई।
2022 – रूसी सेना ने यूक्रेन पर एक के बाद एक कई राकेट दागे , मारियोपोल की सड़कों पर लाशें बिछ गयी।
2022 – पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की हत्या के मामले में 6 को मौत की सजा, 7 को उम्रकैद व शेष 67 अन्य संदिग्धों को दो-दो साल की सजा सुनाई।
2023 – चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई व 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
2023 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शार न्यिमा त्सो सुम नमयिग ल्हाखांग का उद्घाटन किया।
*18 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1621 – गुरु तेग बहादुर, सिखों के नवें गुरु थे(21 अप्रैल 1621 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1858 – धोंडो केशव कर्वे – आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1901 – चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1928 – दुलारी – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1961 – पूनम ढिल्लों – बालीवुड अभिनेत्री ।
*18 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1859 – तात्या टोपे – वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1898 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1916 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी – एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
1959 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।
1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस (90) का निधन हुआ।
2003 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
2014 – गुरु धनपाल – एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे जो तमिल सिनेमा के लिए काम करते थे।
2021 – कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुकीं पूर्व महिला अंपायर अनुपमा पंचीमांडा का निधन हुआ।
2021 – असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का लगभग 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – कर्नाटक में जाने-माने कन्नड़ लेखक एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकटसुबैया (107) का निधन हुआ।
2021 – पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया।
*18 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री तेग बहादुर जयन्ती।
🔅 गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।
🔅 श्री तात्या टोपे शहीदी दिवस।
🔅 प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री धोंडो केशव कर्वे जयन्ती।
🔅 अमर शहीद श्री दामोदर हरी चापेकर स्मृति दिवस।
🔅 स्वतन्त्रता सेनानी श्री बारीन्द्र कुमार घोष स्मृति दिवस।
🔅 विश्व पुरातत्व (विरासत /धरोहर) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*