पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 07 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 मार्च 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 09:21 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 23:32 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बव. – 09:21 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* प्रीति – 18:14 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:24
*🌙चन्द्रोदय-* 11:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 11:45 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:09 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 11:04 से 12:32
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी अष्टमी 09:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक) , श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत , श्री लक्ष्मी – सीता अष्टमी , होलाष्टक प्रारम्भ (07 से 14 मार्च) , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:32 से , अष्टाह्निका 3/3 व्रत प्रारम्भ (जैन) , जैनाष्टमी , होली चौमासा विधान (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) , भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) , आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज आचार्यपद (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) , अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस , श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस , पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस व जन औषधि दिवस / सप्ताह (01 से 07 मार्च , भारत)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी 08:19 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जनापवादमात्रेण,*
*न जुगुप्सेत चात्मनि ।*
*जानीयात्स्वयमात्मानं,*
*यतो लोको निरङ्कुशः।।*
*भावार्थ👉*
_लोक निंदा से स्वयं को निंदनीय न समझें। वस्तुतः प्रत्येक व्यक्ति अपने दोष-गुणों का यथार्थ मूल्यांकन स्वयं ही कर सकता है। क्योंकि इसका संबंध जीवन की अंतरंगता से है। समाज बहिरंग वृत्ति से राग द्वेष तथा लाभ हानि के आधार पर मूल्यांकन करता है। यह मूल्यांकन अविचारित निरङ्कुश होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 मार्च 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। यात्रा का अवसर मिलेगा। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगोलिया पर कब्जा किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
1969 – इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को प्रधानमंत्री चुना था।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
1995 – डॉलर, 1.5330 इच गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
2015 – नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।
2019 – चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना , दो श्रेणियों में मिला सम्मान।
2019 – अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन:सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर
2020 – केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।
2021 – उपराष्ट्रपति ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद के प्रथमस्नातक दिवस को संबोधित किया।
2021 – देश के सबसे बड़े गुर्दा डायलिसिस अस्पताल का दिल्ली में बालासाहिब गुरूद्वारे में उद्घाटन किया गया।
2021 – बांग्लादेश ने नौ व्यक्तियों और एक संगठन के नाम की घोषणा की , जिन्हें वर्ष 2021 के लिए बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “स्वाधीनता पुरस्कार” (Independence Award) से सम्मानित किया जाएगा।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चार दिवसीय इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – यूक्रेन के एक प्रतिनिधि ने आग्रह किया कि रूस को यूक्रेन पर विनाशकारी हमला रोकने का आदेश दिया जाए।
2022 – भारत का नौवां संस्करण – श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास)शुरु।
2023 – भारतीय नौसेना ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण।
2023 – माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – कोनराड संगमा ने मेघालय चुनाव में 26 सीटें जीतने के बाद लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हुई जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए।
2024 – उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कुरिगा शहर में 300 से अधिक बच्चों को उनके स्कूल से अगवा कर लिया गया।
2024 – स्वीडन आधिकारिक तौर पर नाटो का 32वां सदस्य बना , तटस्थता की अपनी 200 साल पुरानी नीति को त्यागा।
2024 – कनाडा की राजधानी ओटावा में गोलीबारी, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई।
2024 – पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना।
*7 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1922 – रामप्रसाद शर्मा ‘महर्षि’ – भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
1925 – रवीन्द्र केलकर कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे (पद्मभूषण सम्मानित)।
1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ।
1939 – सैयद सिब्ते रज़ी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे ।
1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ।
1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।
*7 मार्च को हुए निधन👉*
1939 – राय बहादुर दयाराम साहनी – भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1961 – गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1988 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1999 – अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन।
2012 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2018 – रेनाल्डो बिगनोने अर्जेंटीना के राजनीतिज्ञ ( कन्फर्म नहीं )।
2020 – अमेरिकी नाटककार मार्ट क्रॉली का 84 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – वेल्श रग्बी यूनियन सेंटर मैथ्यू वॉटकिंस (41) का निधन हुआ।
2022 – थाई मुक्केबाज (डब्ल्यूबीए फ्लाईवेट खिताब 1970) बर्करर्क चार्टवंचाई का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – श्रीलंका का सबसे प्रतिष्ठित हाथी राजा (68) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक, चित्रकार , थिएटर सेट व कॉस्ट्यूम डिजाइनर इयान फाल्कनर (63) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई-अंग्रेजी बैलेरीना लिन सेमुर [बर्टा लिन स्प्रिंगबेट] (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोताखोर पैट मैककॉर्मिक (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वृत्तचित्रकार पॉल जस्टमैन (74) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ओपेरा गायक मार्गरेट टाइन्स (104) का निधन हुआ।
*7 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 होलाष्टक प्रारम्भ (07 से 14 मार्च)।
🔅 संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।
🔅 भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।
🔅 आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज आचार्यपद (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।
🔅 अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस।
🔅 श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस।
🔅 पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस।
🔅 जन औषधि दिवस / सप्ताह (01 से 07 मार्च , भारत)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*