पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 05 सितम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 05 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*🙏सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 सितम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 27:15 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 23:39 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* कौलव – 15:47 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शोभन – 13:52 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 17:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:19
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी त्रयोदशी 27:15 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 23:39 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:39 से , गौत्रि – रात्रि व्रतारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली , राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती) , गुरु श्री रामदास जी गुरयाई दिवस (प्राचीन मतानुसार) , ओणम उत्सव (केरल) , ईद – ए – मिलाद (बारावफात {चांद से}, मुस्लिम) , श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस , मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस , सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस , वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) , गौरी लंकेश दिवस (कनाडा) व अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 25:43 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*अखण्डमण्डलाकारं*
*विशालं येन चराचरम्।*
*तत्पादं दर्शितं येन*
*तस्मै श्रीगुरवे नमः।।*
*अर्थात्👉*
_मैं उन गुरुवर को नमस्कार करता हूँ, जिन्होंने मुझे वह धाम दिखाया है, जिससे समस्त ब्रह्माण्ड अपनी चर-अचर वस्तुओं सहित व्याप्त है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 सितम्बर 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। खरीददारी कर सकते हैं। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे। काम के लिये योजना बनानी होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी।
यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन आपके अनुसार होगा । रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बढ़िया रहेगा ।योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शुभ रहेगा । शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मनो अनुकूल रहेगा ।बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं ।आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1750 – पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या “संदिग्ध” माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
1774 – फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किये।
2020 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था , जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।
2021 – तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन हुआ , भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा।
2022 – ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गई।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए एक धमाके में 20 लोगों की मौत हुई।
2022 – कनाडा में गुटीय संघर्ष की 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2022 – जम्मू कश्मीर में दो कार नदी में गिरीं 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – 18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, “भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट” पर एक दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – तीन दिवसीय G20 इंटरफेथ शिखर सम्मेलन पुणे में शुरू हुआ।
2023 – तीन दिवसीय, 43वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन जकार्ता, इंडोनेशिया में शुरू हुआ।
2024 – यात्रा से भारत लौटने पर पीएम बोले भारत और सिंगापुर के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2024 – सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से 4 जवानों की मौत हुई।
*5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1872 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति ।
1905 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1910 – फ़िरोज़ पलिया, भारतीय क्रिकेटर ।
1933 – लक्ष्मीनारायण रामदास – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय।
1938 – अमृत तिवारी – भारतीय दंत चिकित्सक थीं।
1958 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
1986 – प्रज्ञान ओझा – भारतीय क्रिकेटर हैं।
1993 – अजीत सिंह यादव – भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।
*5 सितंबर को हुए निधन👉*
1918 – सर रतनजी जमशेदजी टाटा – प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति थे जिन्हें ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार महान लोगों में से एक माना जाता है।
1986: हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका )कराची में मौत हो गई थी ।
1986 – गणपति थानिकिमोनी – जिसे अक्सर थनिकामोनी कहा जाता है, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।
1986 – अम्बिका प्रसाद दिव्य – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1988 – रामचंद्र धोंडीबा भंडारे – बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1991 – शरद जोशी, भारतीय, व्यंग्य रचनाकार ।
1995 – सलिल चौधरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1997 – मदर टेरेसा, का निधन।
2005 – मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक ।
2015 – आदेश श्रीवास्तव संगीतकार और भारतीय संगीत के गायक थे।
2017 – गौरी लंकेश, एक वामपंथी पत्रकार, जिसने एक पत्रिका “गौरी लंकेश पत्रिका” निकाली थी।
2019 – उपन्यासकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन।
2020 – मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
2021 – पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन।
2023 – अर्मेनियाई जिमनास्ट अल्बर्ट अज़र्यन (94) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रॉक पियानोवादक और गायक स्क्रीमिन स्कॉट साइमन का 75 वर्ष की आयु में साइनस कैंसर से निधन हुआ।
*5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती).
🌟 गुरु श्री रामदास जी गुरयाई दिवस (प्राचीन मतानुसार)।
🌟 ओणम उत्सव (केरल)।
🌟 ईद – ए – मिलाद (बारावफात {चांद से}, मुस्लिम)।
🌟 श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।
🌟 सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस।
🌟 वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित)।
🌟 गौरी लंकेश दिवस (कनाडा)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*