पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 02 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 मई 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 09:17 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 13:05 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बालव – 09:17 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* धृति – 15:19 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:56
*🌙चन्द्रोदय-* 09:28
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:38 से 12:18
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी पंचमी 09:17 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पुत्र प्राप्ति व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:04 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:04 से , कुमारयोग , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा , श्री सूरदास जी जयंती (वैशाख शुक्ल पंचमी) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी , दक्षिण भारत में तमिल कैलेंडर – तिरुवथिरई नक्षत्र 3 अनुसार) , आदि गुरु श्री शंकराचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी) , राजनीतिज्ञा पद्मजा नायडू स्मृति दिवस , भारतीय विदेश व्यापार संस्थान स्थापना दिवस (62वां , 1963) , ‘अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस’ (International Astronomy Day , प्रतिवर्ष दो बार 2 मई व 26 सितंबर) व वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख सुदी षष्ठी 07:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*तत्र वै पौरुषं ब्रूयु-*
*रासेकं यत्र कारितम्।*
*तत्र चापि ध्रुवं पश्ये-*
*च्छोषणं दैवकारितम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ७९-३
*अर्थात्👉*
_जिस खेत में जुताई और सिंचाई की गई है, वहाँ यह पुरुषार्थ ही किया गया है, परंतु वहाँ भी दैववश सूखा पड़ गया, यह निश्चित रूप से देखा जाता है। (अतः पुरुषार्थ की सफलता के लिए प्रारब्ध की अनुकूलता आवश्यक है।)_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 मई 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें । वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें , जोखिम ना उठाएं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1750 – कार्लो गोल्डोनी “ला बोटेटगा डि कफ” का प्रीमियर मैन्टुआ में किया गया।
1813 – ल्यूटन के युद्ध में नेपोलियन ने जर्मन गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की।
1816 – सैके-कोबोर्ग (बाद में बेल्जियन के राजा) के लियोपोल्ड ने चार्लोट अगस्ता से शादी की, लेकिन अगले साल उनकी मृत्यु हो गयी।
1845 – इंग्लैंड के ग्रेट यार्मवुड में एक निलंबन पुल के ढहने से करीब 80 लोग मारे गए जिसमे ज्यादातर बच्चे थे।
1866 – कैलाओ की लड़ाई: पेरू के रक्षको ने स्पेनी बेड़े से लड़ाई की।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर बेन लगा दी।
1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1986 – सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994 – पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 – पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 – अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
2008 – ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई।
2008 – अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
2008 – वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।
2010 – सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
2019 – ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ चार्जशीट दायर की , 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की।
2020 – अमेरिका में एफडीए ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
2021 – विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ‘सत्यजीत रे’ की जन्म शताब्दी मनाई गई व 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
2021 – असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल हुए राज्य विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू की गई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए।
2022 – गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सुबह भूकंप के 4.0 और 3.2 की तीव्रता के लगातार दो झटके महसूस किए गए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने बर्लिन में छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता की।
2022 – इंडो – जर्मन हाइड्रोजन टास्क फोर्स पर एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 – भारत ने मालदीव को तेज गश्ती जहाज, लैंडिंग क्राफ्ट हमला जहाज सौंपा।
2023 – ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान से 559 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा।
2023 – नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का सिंगापुर दौरा शुरू हुआ , पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास का उद्घाटन समारोह हुआ।
2024 – म्यांमार के 38 अवैध प्रवासियों को भारत ने वापस भेजा।
*2 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1921 – सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक।
1921 – पद्म भूषण से सम्मानित ब्रज बासी लाल – भारत के विख्यात पुरातत्त्वविद्।
1922 – विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
1929 – विष्णु कांत शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
1929 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
1935 – दया प्रकाश सिन्हा – एक अवकाशप्राप्त आई०ए०एस० अधिकारी , लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार।
1939 – विश्वेश्वर नाथ खरे – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे।
*2 मई को हुए निधन👉*
1519 – लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
1911 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ।
1975 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
2020 – जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना संक्रमण से मौत।
2022 – रूसी फुटबॉल मिडफील्डर यूरी वासेनिन (73) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी भूगोलवेत्ता ऐलिस कोलमैन (99) का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का कोल्हापुर में 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – क्रोएशियाई पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी दामिर सोल्मन (74) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी फ्रैंक फिलिप्स (90) का निधन हुआ।
2024 – डच प्रतिस्पर्धी फ़िगर स्केटर शोजौकी रोसालिंडे डिज्कस्ट्रा (82) का निधन हुआ।
*2 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री सूरदास जी जयंती (वैशाख शुक्ल पंचमी)।
🔅 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी , दक्षिण भारत में तमिल कैलेंडर – तिरुवथिरई नक्षत्र 3 अनुसार)।
🔅 आदि गुरु श्री शंकराचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी)।
🔅 राजनीतिज्ञा पद्मजा नायडू स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय विदेश व्यापार संस्थान स्थापना दिवस (62वां , 1963)।
🔅 ‘अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस’ (International Astronomy Day , प्रतिवर्ष दो बार 2 मई व 26 सितंबर)।
🔅 वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*