राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 अप्रैल 2024

इतिहास की 12 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 12 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 अप्रैल 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 13:13 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 24:51 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* विष्टि – 13:13 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सौभाग्य – 26:12 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:45
*🌙चन्द्रोदय-* 08:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 10:46 से 12:22
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉  चैत्र बदी चतुर्थी 13:13 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , नवरात्रि का चौथा दिन – मां कुष्मांडा व्रत – पूजा , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , दमनक चतुर्थी , श्री (लक्ष्मी) पंचमी (कल भी) , हय व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:51 से , विघ्नकारक भद्रा 13:13 तक , यमघण्ट योग सूर्योदय से 24:51 तक , कुमारयोग , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन) , पारसी सम्मान मासारंभ , श्री गोमाजी महाराज यात्रा-नागज़ारी (अकोला) , गुरू श्री अंगददेव ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार ) , पंजाब नेशनल बैंक 130वां स्थापना दिवस व विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी पंचमी 12:06 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , नवरात्रि का पांचवां दिन – मां स्कन्दमाता व्रत – पूजा।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*सुरा – सम्पूर्ण – कलशं*
*रुधिराप्लुतमेव   च  ।*
*दधाना   हस्तपद्माभ्यां*
*कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*
*भावार्थ👉*
_भीतर सुरा से भरा और बाहर रक्त से सना कलश जिन्होंने अपने दोनों करकमलों में धारण किया हुआ है वे कूष्माण्डा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अप्रैल 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता  बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन खराब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का  उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*12 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण।
1945 – जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र।
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2007 – एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
2010 – ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2010 – आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया (कन्फर्म नहीं)।
2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
2019 – पाकिस्तान में क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर किया धमाका, 16 की मौत।
2019 – पाक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए गाइडलाइन जारी की ।
2019 – भारत को ‘नाटो सहयोगी देश’ का दर्जा देने की तैयारी में अमेरिका, संसद में अहम बिल पेश किया।
2019 – इजरायल के अंतिम नतीजे जारी, नेतन्याहू की पार्टी को सबसे ज्‍यादा सीटें पांचवीं बार पीएम बनने की तैयारी।
2020 – मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड – 19 से निपटने के लिए वेब पोर्टल – “युक्ति” की शुरुआत की।
2021 – फ्रांस के विदेश मंत्री ज्‍यां -वेस ली द्रियां पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।
2021 – बांग्लादेश में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शांतिर अग्रसेना का समापन हुआ।
2021 – मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील अरोड़ा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से मुक्त हुए।
2021 – बांग्लादेश में संस्कृत सीखाने वाले एप को लांच किया गया।
2021 – उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान ने सीमा पार व्यापार केंद्र का निर्माण शुरू किया।
2022 – राजस्थान में अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशलगढ़ के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर टकराने से 5 लोगों की मौत व 25 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग से ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर 5 लोगों की मौत व 13 जख्मी हुए।
2022 – श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में निर्मित पहले डोर्नियर विमान को हरी झंडी दिखाई।
2022 – स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलीना’ का उन्नत हल्के हेलीकाप्टर से फिर से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
2023 – PM मोदी ने 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , राजस्थान को पहली वंदे भारत मिली।
2023 – बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से 4 जवानों की मौत हुई।

*12 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म (1 व 9 अप्रैल आदि का भी वर्णन , इसलिए कन्फर्म नहीं )।
1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1910- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1921 – सुन्दर सिंह भण्डारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1924 – फ्रांसिस न्यूटन सूजा – एक भारतीय – अमेरिकी ब्रिटिश एशियाई कलाकार थे।
1935 – लालजी टंडन एक भारतीय वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे।
1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्षा।
1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1962 – सावजी धनजी ढोलकिया एक भारतीय व्यवसायी (हीरा कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष)।
1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
1997 – अल्का गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं। (धारावाहिक झांसी की रानी)।

*12 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक (28 अप्रैल 1236 का वर्णन मिलने से कन्फर्म नहीं)।
1723 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
1962 – डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता ( 14 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है )।
1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर।
2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता।
2017 – रमेशचंद्र अग्रवाल – दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।
2020 – इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन।
2020 – प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन।
2020 – ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 – मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री उत्तरा बावकर (79) का निधन हुआ।

*12 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गोमाजी महाराज यात्रा-नागज़ारी (अकोला)।
🔅 गुरू श्री अंगददेव ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार )।
🔅 पंजाब नेशनल बैंक 130वां स्थापना दिवस।
🔅 विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button