पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 31 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 31 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 31 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अक्टूबर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 10:05 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 18:51 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* कौलव – 10:05 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वृद्धि – 28:31 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 14:16
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 06:48 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:04 तक
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 10:05 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत , पंचक प्रारम्भ 06:49 से , आमला नवमी (आंवला वृक्ष परिक्रमा – पूजा – तर्पण पश्चात् उसके नीचे भोजन) , जगद्धात्री पूजा , कुष्मांड नवमी , स्वर्ण युक्त कुष्मांडदान , मथुरा प्रदक्षिणा , श्री विष्णु त्रिरात्रारम्भ (विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान) , आरोग्य व्रत , कृत् युगादि , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी ,दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी) , सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस) , श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस , श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस , श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस , केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्थापना दिवस (चतुर्थ) , विश्व शहर दिवस , विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर) व विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 09:13 तक पश्चात् एकादशी शुरू , आशा दशमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*
*न शौर्येण विना जयः।*
*न ज्ञानेन विना मोक्षो*
*न दानेन विना यशः॥*
*भावार्थ👉*
_धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें । आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए । कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1817 – सम्राट निंको ने जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।
1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1871 – नीदरलैंड के डॉककुम में प्रोटेस्टेंट यूनियन की स्थापना की गयी।
1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1978 – ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982 – पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 – हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।
2003 – मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2004 – फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 – फ़िलिस्तीन – इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।
2005 – चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 – श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
2019 – पाकिस्तान : कराची – रावलपिंडी एक्सप्रेस में धमाका, लगभग 65 लोगों की मौत, 3 बोगियां खाक ।
2019 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बने , भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश।
2019 – भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।
2020 – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया।
2021 – उत्तराखंड के चकराता भीषण सड़क हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज व इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से मुलाकात की।
2022 – आयकर विभाग भारत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुरूआत की।
2022 – सोलापुर में विट्ठल दर्शन को जा रहे भक्तों पर चढ़ाई SUV कार, 7 की मौत, कई जख्मी हुए।
2023 – गाजा में शरणार्थी कैंप पर बम गिरने से 50 लोगों की मौत व 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2024 – केंद्रीय मंत्री ने गांधी मेमोरियल कैंप कॉलेज में माता सरस्वती सभागार का उद्घाटन किया।
*31 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1875 – सरदार वल्लभ भाई पटेल – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री ।
1889 – नरेन्द्र देव – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1895 – कोट्टेरी कनकैया नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट क्रिकेट मैचों के कप्तान थे।
1922 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।
1926 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
1943 – जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1943 – उम्मन चांडी – भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – सर्बानन्द सोनोवाल – असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद ।
1977 – देबदीप मुखोपाध्याय एक भारतीय क्रिप्टोग्राफर व कम्प्यूटर विज्ञानी।
*31 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना।
1984 – इन्दिरा गांधी – भारत की चौथी प्रधानमंत्री।
2001 – ब्रज कुमार नेहरू संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत।
2005 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
2013 – के पी सक्सेना भारत के एक हिन्दी व्यंग्य और फिल्म पटकथा लेखक थे।
2020 – तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू (72) का कोरोना से निधन हुआ।
2020 – स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी (90) का निधन हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल गुलाब मोहम्मद डार शहीद हुए।
2024 – ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेटरीज ग्रुप के संस्थापक टी.पी. गोपालन नांबियार (94) का निधन हुआ।
*31 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी)।
🌟 सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस)।
🌟 श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस।
🌟 श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस।
🌟 वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस।
🌟 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्थापना दिवस (चतुर्थ)।
🌟 विश्व शहर दिवस।
🌟 विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर को)।
🌟 विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

