पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 27 सितम्बर 2024
इतिहास की 27 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*एकादशी का श्राद्ध आज*
*इतिहास की 27 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 सितम्बर 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 13:23 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 25:21 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 13:23 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शिव – 23:32 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:12
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 26:03
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 13:23 तक पश्चात् एकादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध आज , विघ्नकारक भद्रा 13:21 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:22 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर (अकोला) , श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा) , गुरु श्री नानक देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस , विट्ठल भाई पटेल जयन्ती , पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि , श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस , शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें) व विश्व पर्यटन दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 14:52 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पंचांग के अनुसार आज कोई श्राद्ध नहीं है , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , बुध हस्त नक्षत्र में 21:10 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख – दुःख भुगतने पडते है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 सितम्बर 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1980 – संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।
1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
2018 – भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया।
2019 – अमरीका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो और उनके परिवार के सदस्यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
2019 – फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्टीनेशन नॉर्थ ईस्ट- 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।
2021 – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की, जिसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कर दिया गया।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2021 – भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण ‘आकाश प्राइम’ का परीक्षण किया।
2021 – जुडिमा असम से घर की बनी चावल की शराब और राजस्थान की सोजत मेहंदी को भौगोलिक संकेत से सम्मानित किया गया।
2022 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का लगभग ढाई महीने बाद स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो में हुआ। (निधन 8 जुलाई 2022)।
2022 – उच्चतम न्यायालय ने पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया।
2022 – DRDO द्वारा बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पंजाब के मोहाली जिले के कुराली स्थित फैक्ट्री में आग व हो रहे धमाकों से 8 लोग झुलसे व 3 गंभीर हुए।
2023 – नेपाल ने रचा इतिहास; टी20 मैच में सिर्फ 120 गेंदों की पारी में 314 रन बना दिए , 9 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक।
2023 – राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधारशिला रखी।
2023 – पाकिस्तान में रॉकेट लॉन्चर का गोला फटने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – इटली के नेपल्स के पास फ्लेग्रियन फील्ड्स सुपर ज्वालामुखी में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2023 – जर्मनी ने नव-नाजी आंदोलन आर्टगेमाइनशाफ्ट पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग को वापस अमेरिकी हिरासत में भेजा।
*27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 – 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ।
*27 सितंबर को हुए निधन👉*
1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1933 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मुक्केबाजी और एमएमए कमेंटेटर कर्नल बॉब शेरिडन (79) का निधन हुआ।
2023 – दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हुआ।
*27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर (अकोला)।
🔅 श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा)।
🔅 गुरु श्री नानक देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
🔅 श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।
🔅 विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
🔅 पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि।
🔅 श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस।
🔅 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
🔅 ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
🔅 विश्व पर्यटन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*