राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 26 जनवरी 2024

इतिहास की 26 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे – सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 75 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*

*इतिहास की 26 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 जनवरी 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 25:22 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 10:29 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* बालव – 12:21 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* प्रीति – 07:41 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:55
*🌙चन्द्रोदय-* 18:27
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:33
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉माघ बदी प्रतिपदा 25:22 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , माघ माह कृष्ण पक्ष आरम्भ , माघ मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि शुरु , माघ में मासभर प्रयाग में त्रिवेणी या काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान करना चाहिए , तिलपात्र दान , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:29 से  , भारतीय गणतन्त्र दिवस (75वाँ) , जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी द्वितीया 27:40 तक पश्चात् तृतीया शुरु , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अपि स्वर्णमयी लङ्का*
*न  मे   लक्ष्मण  रोचते  ।*
*जननी        जन्मभूमिश्च*
*स्वर्गादपि   गरीयसी  ॥*
*भावार्थ👉*
_लंका पर विजय हासिल करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कहा – “यह सोने की लंका मुझे किसी तरह से प्रभावित नहीं कर रही है । माँ और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर हैं।”_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 26 जनवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको मानसिक अशांति देगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद होने की रूप रेखा तैयार मिलेगी थोड़ा सा धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की पूर्ण संभावना है इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा विवेक से काम लें। आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धैर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन को आप शांति से आराम में बिताने की योजना में रहेंगे लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बाधक बनेंगे। घर मे किसी से किया वाद पूरा करने में टालमटोल अशान्ति फैलाएगी। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो अथवा बच्चों की सेहत पर खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका ध्यान कार्यो को छोड़ मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके चलते अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे या विलम्ब से पूर्ण होंगे। परिजनों को आपके व्यवहार की उद्दंडता पसंद नही आयेगी बुजुर्गो से बच कर रहें खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। शारीरिक शिथिलता बनेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन निराशाजनक रहेगा मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचार्य में फेरबदल करना पड़ेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगें। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने पर परिज आप पर गर्व करेंगे। लेकिन घरेलू कार्यो में लचीलापन दिखाने से कुछ समय के लिये माहौल खराब होगा। मध्यान तक का समय भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी लेकिन मेहनत का फल मध्यान के आस-पास मिलने लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा फिर भी धन संबंधित कार्यो में स्पष्टता रखें किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। परिजन आपकी गलतियों को अपने मतलब से अनदेखा करेंगे फिर भी उद्दंडता से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा दिन के मध्यान तक कि दिनचार्य धीमी रहेगी कार्यो को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी।किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी दिनचार्य उथल-पुथल रहेगी। आज आपको बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ेगा पारिवारिक सुख शान्ति के लिये य आवश्यक तो रहेगा लेकिन बजट बिगड़ने का डर है। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी समृद्धि वाला रहेगा लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे स्वभाव में आलस्य दिन के आरम्भ से ही बना रहेगा। के दिनों से अधूरे घरेलू कार्य आने से असहज अनुभव करेंगे। जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण सम्भवना है लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम किसी और के ऊपर टालेंगी बिगड़ने पर बाद में ग्लानि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। लेकिन आप अपनी ही मूर्खता से हास्य और हानि के भागीदार भी बनेंगे। सामर्थ्य से बड़ा काम करने पर मुश्किल में फंसेंगे इसलिए सोच समझकर ही कोई काम हाथ मे लें। व्यवसाय नौकरी में मध्यान तक उत्साह हीनता रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा परिश्रम का फल धन एव सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। संध्या के समय से सभी क्षेत्र में विजय मिलेगी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खान-पान में संयम ना रखने से सेहत खराब हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

1340 – इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय को फ्रांस का राजा घोषित किया गया।
1666 – फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1736 – पोलैंड के स्टैनिस्लाव प्रथम ने अपने सिंहासन का त्याग किया।
1748 – ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।
1788 – ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना।
1837 – मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।
1841 – हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
1845 – ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1905 – दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, कलिनन, जिसका वजन 3106 कैरेट था, दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया। ( सहायक – संजय कुमार मिश्रा रांची)।
1913 – अमेरिकी एथलीट जिम थोर्प ने ओलंपिक से पहले एक शौकिया बेसबॉल खिलाड़ी के रूप में भाग लेने के लिए अपने दो 1912 ओलंपिक स्वर्ण पदक त्याग दिए।
1926 – जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन के अपने क्रांतिकारी आविष्कार का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन अपनी लंदन प्रयोगशाला में दिया।
1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
1931 – हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1934 – जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1936 – सोवियत प्रमुख जोसेफ स्टालिन ने दिमित्री शोस्ताकोविच का ओपेरा “लेडी मैकबेथ” देखा, लेकिन अपने अधिकारियों के साथ जल्दी चले गए, और बाद में प्रेस में नाटक की निंदा की गई।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोप जाने वाला पहला अमेरिकी सैन्य बल उत्तरी आयरलैंड में उतरा।
1950 – भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950 – उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
1950 – वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
1950 – भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1966 – डच स्पीड स्केटर अर्द शेंक ने 1500 मीटर स्केटिंग का रिकॉर्ड बनाया और 2 मिनट से कम समय में पूरा करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1972 – युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गयी।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982 –  पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1988 – गैस्टन लेरॉक्स के उपन्यास पर आधारित प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार एंड्रयू लॉयड वेबर का संगीतमय द फैंटम ऑफ द ओपेरा, ब्रॉडवे पर प्रीमियर हुआ और ब्रॉडवे के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो बन गया।
1990 – रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
1991 – इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
1992 – मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
1994 – रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
2002 – भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
2003 – ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2005 – गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
2008 – 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008 – एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
2008 – ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 – भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
2014 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।
2012 – चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झ तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत हुई।
2018 – अमेरिकी कॉलिन ओ’नदी, अंटार्कटिका को पार करने वाले पहले व्यक्ति बने और रॉस आइस शेल्फ में 54 दिनों के बाद पहुंच गए।
2019 – दक्षिणी व पूर्वी एशिया के भारत, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और फिलीपींस में ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण देखा गया।
2019 – असम राइफल्‍स ने नया इतिहास रचते हुए परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया , राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लांसनायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्‍मानित किया।
2019 – जापानी-अमेरिकी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को हराकर दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन गईं।
2019 – नेपाल के युवा क्रिकेटर रोहित पाउडेल ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रेकॉर्ड, बने सबसे युवा हाफ सेंचुरियन।
2019 – ‘नारी शक्ति’ बना ऑक्सफर्ड का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर।
2019 – हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत हुई व 12 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 170 पहुंचा आंकड़ा , करनाल और यमुनानगर में भी कुल तीन की मौत हुई।
2020 – भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की।
चीन में मृतकों की संख्या 56 हुई व श्रीलंका ने चीन से छात्रों समेत अपने देश के सभी लोगों को वापस लाने का निर्देश दिया।
2020 – 71वें गणतंत्र दिवस पर सेना की सिग्नल कोर की कैप्टन तान्या शेरगिल पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली महिला अफसर बनी।
2021 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारत में सबसे बड़ा कहे जाने वाले नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।
2021 – गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना की दो महिला पायलटों ने हिस्सा लेकर   इतिहास रचा।
2021 – यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्या, काजा कैलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, क्योंकि 26 जनवरी, 2021 को नई पार्टी की गठबंधन सरकार की शपथ ली गई थी।
2022 – मुंबई के बांद्रा में बहुमंजिला इमारत ढही , 7 लोगों को बचाया गया व 5 के फसे रहने की आशंका रही।
2022 – आईएनएस खुखरी (पी49), भारतीय नौसेना की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (डीएनएचडीडी) प्रशासन को सौंपी गई।
2022 – भारत सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की।
2023 – कनाडा ने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए पहला प्रतिनिधि नियुक्त किया।
2023 – मिस्र ने विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारतीय उद्योगों को भूमि आवंटित करने की घोषणा की।
2023 – भारत ने iNCOVACC नाम से कोविड-19 के लिए दुनिया का पहला नजल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली ) का प्रक्षेपण किया।
2023 – भारत और जापान के बीच वायु सेनाओ का युद्धभ्यास वीर गार्जियन 2023 का समापन हुआ।

*26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1763 – स्वीडन और नॉर्वे के राजा चार्ल्स XIV का जन्म हुआ।
1813 – डोमिनिकन गणराज्य के पिता जुआन पाब्लो डुआर्टे का जन्म हुआ।
1880 – अमेरिकी जनरल डगलस मैकआर्थर का जन्म हुआ।
1903 – अंग्रेजी क्रिकेटर जेफ्री लेग का जन्म हुआ।
1906 – साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यवती देवी का जन्म हुआ।
1915 – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म हुआ।
1918 – रोमानिया के राष्ट्रपति निकोलाई सेउसेस्कु का जन्म हुआ।
1923 –  प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ का जन्म हुआ।
1933 – हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक अनिल गाँगुली का जन्म हुआ।
1937 – जैन धर्म की आचार्य पद्मश्री सम्मनित आचार्य चंदना का जन्म हुआ।
1953 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री एंडर्स फ़ॉ रासमुसेन का जन्म हुआ।
1957 – भारतीय क्रिकेटर शिवलाल यादव का जन्म हुआ।
1962 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम मई का जन्म हुआ।
1962 – श्रीलंकाई क्रिकेटर रोशन गुणरत्ने का जन्म हुआ।
1963 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन ओ’डॉनेल का जन्म हुआ।
1967 – भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म हुआ।
1968 – न्यूजीलैंड क्रिकेटर क्रिस प्रिंगल का जन्म हुआ।
1974 – श्रीलंकाई क्रिकेटर समन जयंत का जन्म हुआ।

*26 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1556 – मुग़ल सम्राट हमायुँ का निधन हुआ।
1630 – अंग्रेजी गणितज्ञ हेनरी ब्रिग्स का निधन हुआ उन्होंने लॉगरिदमिक टेबल के निर्माण में योगदान दिया।
1823 –  प्रसिद्ध कायचिकित्सक का निधन हुआ।
1885 – ब्रिटिश शोधकर्ता, भौतिक विज्ञानी एडवर्ड डेवी का निधन हुआ।
1954 – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का निधन हुआ।
1968 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का निधन हुआ।
2000 –  ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी डॉन बज़ का निधन हुआ।
2005 – प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन हुआ।
2012 –  केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार के मुख्यमंत्री एम० ओ० एच० फारूक मारीकर का निधन हुआ। वह भारत के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री
2012 – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल
2015 – मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन व उनकी बेटी की कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हुई।
2023 – पूर्व डेट्रॉयट लायंस खिलाड़ी जेसी लेमिनेयर का (25) का निधन हुआ।

*26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅  भारतीय गणतन्त्र दिवस (75वाँ)।
🔅 जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button