पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अक्टूबर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 25:20 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल – 12:04 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सौभाग्य – 29:54 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:27
*🌄सूर्यास्त-* 17:43
*🌙चन्द्रोदय-* 08:52
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:51 से शनिवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:51 से 06:39 तक , बुध वृश्चिक राशि में 12:37 पर , राजयोग , मुक्तावलि व्रत जैन , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया) , आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया) , श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस , श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ) , International Day of Climate Action , International Gibbon Day , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , International Freshwater Dolphin Day व निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 27:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*निषेवते प्रशस्तानी*
*निन्दितानी न सेवते ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
*एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
*भावार्थ👉*
_सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यस्त हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 – जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1948 – बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1962 – भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत – तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।
1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2001 – नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005 – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2019 – भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
2020 – भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्त चौकियों की स्थापना को मंजूरी दी।
2021 – भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।
2021 – भारत और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्त युद्धाभ्यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।
2021 – उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
2021 – आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2022 – चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।
2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।
2023 – केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया
2024 – पुणे में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।
2024 – बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा के तट से टकराया।
*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1775 – बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1883 – सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क – राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।
1884 – प्रेम नाथ डोगरा – जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
1911 – अशोक मेहता – राजनीतिज्ञों , सांसद ।
1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1915 – जीवन – एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।
1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1936 – संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।
1940 – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1976 – रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1974 – अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।
*24 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1954 – रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।
1991 – इस्मत चुग़ताई – उर्दू साहित्यकार ।
1996 – ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।
2000 – सीताराम केसरी – भारतीय राजनीतिज्ञ।
2005 – त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।
2006 – धरमपाल – भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
2013 – मन्ना डे – भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
2015 – शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।
2017 – गिरिजा देवी – प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
2020 – गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।
2021 – परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्सुबोई (96) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।
2023 – बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।
2023 – तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप गायक जैक जोन्स (86) का ल्यूकेमिया से निधन हुआ।
2024 – “फर्लिगट वेन्सकैब” के लिए जाने जाने वाले डेनिश अभिनेता उल्फ पिलगार्ड (83) का निधन हुआ।
*24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया)।
🌟 आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया)।
🌟 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।
🌟 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस।
🌟 विश्व विकास सूचना दिवस।
🌟 विश्व पोलियो दिवस।
🌟 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।
🌟 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ)।
🌟 International Day of Climate Action।
🌟 International Gibbon Day।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।
🌟 International Freshwater Dolphin Day।
🌟 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

